केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- 10,500 से ज्यादा उग्रवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हुए

JAGRAN DESK

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर छात्र एवं युवा संसद को संबोधित किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर छात्र एवं युवा संसद को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमाम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 वर्षों में पूर्वोत्तर आज पूर्ण शांति का अनुभव कर रहा है, सिवाय मणिपुर में हुई हिंसा के।

उन्होंने कहा, '2004 से 2014 तक हिंसा की कुल 11,000 घटनाएं हुईं और 2014 से 2024 तक 3,428 घटनाएं हुईं, यानी 70 प्रतिशत की कमी आई है। सुरक्षा बलों की मौतों की संख्या में भी 70 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले 10 वर्षों में नागरिकों की मौतों की संख्या में 89 प्रतिशत की कमी आई है।'

हमारा पूर्वोत्तर आज शांति का अनुभव कर रहा: शाह

उन्होंने कहा, 'हमारा पूर्वोत्तर आज शांति का अनुभव कर रहा है। चाहें वह मेघालय हो, अरुणाचल हो, असम हो, नागालैंड हो या मिजोरम हो, हमने सभी सशस्त्र समूहों के साथ समझौते किए हैं और 10,500 से अधिक उग्रवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। हमारी सरकार ने 10 वर्षों में 12 महत्वपूर्ण समझौते किए हैं।'

उन्होंने कहा, 'भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उसने पूर्वोत्तर और शेष भारत के बीच की दूरी को कम कर दिया है। 2027 तक पूर्वोत्तर की हर राजधानी ट्रेन, विमान और सड़क मार्ग से जुड़ जाएगी।'

मोदी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में शांति लाने का काम किया: शाह

उन्होंने कहा, 'जिस राज्य में शांति नहीं है, वहां विकास नहीं हो सकता और नरेंद्र मोदी की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में शांति लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए बहुत बड़ा बजट दिया है। दस साल में प्रधानमंत्री ने नॉर्थ ईस्ट को अपना मानते हुए इसके विकास का इतना ध्यान रखा है कि उन्होंने तय किया है कि हर महीने कोई न कोई मंत्री नॉर्थ ईस्ट के किसी न किसी राज्य में रात्रि विश्राम करेगा। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आजादी के बाद से अब तक सभी प्रधानमंत्रियों की नॉर्थ ईस्ट की यात्राओं की कुल संख्या असम को छोड़कर 21 है और अकेले नरेंद्र मोदी की नॉर्थ ईस्ट की यात्राओं की संख्या 78 है, जो दर्शाता है कि नॉर्थ ईस्ट को कितना महत्व दिया गया है।'

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- 10,500 से ज्यादा उग्रवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हुए

JAGRAN DESK

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर छात्र एवं युवा संसद को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमाम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 वर्षों में पूर्वोत्तर आज पूर्ण शांति का अनुभव कर रहा है, सिवाय मणिपुर में हुई हिंसा के।

उन्होंने कहा, '2004 से 2014 तक हिंसा की कुल 11,000 घटनाएं हुईं और 2014 से 2024 तक 3,428 घटनाएं हुईं, यानी 70 प्रतिशत की कमी आई है। सुरक्षा बलों की मौतों की संख्या में भी 70 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले 10 वर्षों में नागरिकों की मौतों की संख्या में 89 प्रतिशत की कमी आई है।'

हमारा पूर्वोत्तर आज शांति का अनुभव कर रहा: शाह

उन्होंने कहा, 'हमारा पूर्वोत्तर आज शांति का अनुभव कर रहा है। चाहें वह मेघालय हो, अरुणाचल हो, असम हो, नागालैंड हो या मिजोरम हो, हमने सभी सशस्त्र समूहों के साथ समझौते किए हैं और 10,500 से अधिक उग्रवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। हमारी सरकार ने 10 वर्षों में 12 महत्वपूर्ण समझौते किए हैं।'

उन्होंने कहा, 'भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उसने पूर्वोत्तर और शेष भारत के बीच की दूरी को कम कर दिया है। 2027 तक पूर्वोत्तर की हर राजधानी ट्रेन, विमान और सड़क मार्ग से जुड़ जाएगी।'

मोदी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में शांति लाने का काम किया: शाह

उन्होंने कहा, 'जिस राज्य में शांति नहीं है, वहां विकास नहीं हो सकता और नरेंद्र मोदी की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में शांति लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए बहुत बड़ा बजट दिया है। दस साल में प्रधानमंत्री ने नॉर्थ ईस्ट को अपना मानते हुए इसके विकास का इतना ध्यान रखा है कि उन्होंने तय किया है कि हर महीने कोई न कोई मंत्री नॉर्थ ईस्ट के किसी न किसी राज्य में रात्रि विश्राम करेगा। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आजादी के बाद से अब तक सभी प्रधानमंत्रियों की नॉर्थ ईस्ट की यात्राओं की कुल संख्या असम को छोड़कर 21 है और अकेले नरेंद्र मोदी की नॉर्थ ईस्ट की यात्राओं की संख्या 78 है, जो दर्शाता है कि नॉर्थ ईस्ट को कितना महत्व दिया गया है।'

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/union-home-minister-amit-shah-said-more-than-10500-militants/article-13552

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.