सड़क हादसों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान, बोले- मैं अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करता हूं

JAGRAN DESK

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बयान देते हुए कहा कि जब सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा होती है तो मैं अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करता हूं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। ऐसी स्थिति में सुधार लाने के लिए मानवीय व्यवहार में बदलाव लाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने पहली बार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब उन्होंने दुर्घटनाओं में 50 फीसदी की कमी लाने का लक्ष्य रखा था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नितिन गडकरी ने कहा, 'दुर्घटनाओं की संख्या में कमी की बात तो भूल ही जाइए, मुझे यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है कि इसमें वृद्धि हुई है।'

नितिन गडकरी बोले- चेहरा छिपाने की कोशिश करता हूं

उन्होंने कहा कि जब मैं जब मैं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने जाता हूं, जहां सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा होती है, तो मैं अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करता हूं। प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि चीजों को बेहतर बनाने के लिए भारत में मानवीय व्यवहार को बदलना होगा, समाज को बदलना होगा और कानून के शासन का सम्मान करना होगा। नितिन गडकरी ने कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 1.78 लाख लोगों की जान जाती है और इनमे से 60 फीसदी पीड़ित 18-34 वर्ष की आयु के होते हैं। 

सड़क हादसे के मामले में कौन सा राज्य अव्वल

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 23,000 से अधिक लोग (सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली कुल मौतों का 13.7%) मारे गए हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 18,000 से अधिक (10.6%) मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 15,000 से अधिक (कुल मौतों का 9%) है, इसके बाद मध्य प्रदेश में 13,000 (8%) से अधिक मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में, दिल्ली सालाना 1,400 से अधिक मौतों के साथ शीर्ष पर है, दूसरे स्थान पर 915 मौतों के साथ बेंगलुरु है। गडकरी ने यह भी कहा कि सड़क पर ट्रक पार्क करना दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण हैं और कई ट्रक लेन अनुशासन का पालन नहीं करते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सड़क हादसों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान, बोले- मैं अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करता हूं

JAGRAN DESK

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। ऐसी स्थिति में सुधार लाने के लिए मानवीय व्यवहार में बदलाव लाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने पहली बार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब उन्होंने दुर्घटनाओं में 50 फीसदी की कमी लाने का लक्ष्य रखा था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नितिन गडकरी ने कहा, 'दुर्घटनाओं की संख्या में कमी की बात तो भूल ही जाइए, मुझे यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है कि इसमें वृद्धि हुई है।'

नितिन गडकरी बोले- चेहरा छिपाने की कोशिश करता हूं

उन्होंने कहा कि जब मैं जब मैं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने जाता हूं, जहां सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा होती है, तो मैं अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करता हूं। प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि चीजों को बेहतर बनाने के लिए भारत में मानवीय व्यवहार को बदलना होगा, समाज को बदलना होगा और कानून के शासन का सम्मान करना होगा। नितिन गडकरी ने कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 1.78 लाख लोगों की जान जाती है और इनमे से 60 फीसदी पीड़ित 18-34 वर्ष की आयु के होते हैं। 

सड़क हादसे के मामले में कौन सा राज्य अव्वल

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 23,000 से अधिक लोग (सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली कुल मौतों का 13.7%) मारे गए हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 18,000 से अधिक (10.6%) मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 15,000 से अधिक (कुल मौतों का 9%) है, इसके बाद मध्य प्रदेश में 13,000 (8%) से अधिक मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में, दिल्ली सालाना 1,400 से अधिक मौतों के साथ शीर्ष पर है, दूसरे स्थान पर 915 मौतों के साथ बेंगलुरु है। गडकरी ने यह भी कहा कि सड़क पर ट्रक पार्क करना दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण हैं और कई ट्रक लेन अनुशासन का पालन नहीं करते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/union-minister-nitin-gadkaris-statement-on-road-accidents-said/article-5307

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.