प्रधानमंत्री अवार्ड से नवाजा जाएगा उत्तर प्रदेश, योगी सरकार ने जल जीवन मिशन में हासिल की बड़ी उपलब्धि

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य को प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएम अवॉर्ड) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जल जीवन मिशन में सौर ऊर्जा के उत्कृष्ट उपयोग और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिया जा रहा है। बता दें कि यह पुरस्कार अप्रैल में दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।

यूपी ने विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने और जल जीवन मिशन परियोजना में सोलर पावर के उत्कृष्ट उपयोग में बाजी मारी है। इस उपलब्धि पर यूपी को प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएम अवार्ड) से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में दिया जाएगा। 

जेजेएम में सोलर पावर के प्रयोग पर मिलेगा पीएम अवार्ड
प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत सोलर ऊर्जा का उपयोग करते हुए न केवल पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन दिया है, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान किया। इस परियोजना के तहत सोलर पैनलों की स्थापना के माध्यम से न केवल ऊर्जा की बचत हो रही है, बल्कि पानी की आपूर्ति भी निर्बाध रूप से हो रही है। यह पहल जल संरक्षण और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करती है। 

सौर ऊर्जा आधारित भूजल की 33229 योजनाएं संचालित 
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सौर ऊर्जा आधारित भूजल की 33,229 योजनाएं संचालित है। इन योजनाओं के सफल संचालन से राज्य सरकार को योजना अवधि में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। इन योजनाओं को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए लगभग 900 मेगावाट के सोलर पैनल लगाए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस इनोवेशन को बेस्ट प्रेक्टिसेज के रूप में चिह्नित किया गया है। 

हर साल 13 लाख मीट्रिक टन CO2 उत्सर्जन कम होगा 
सौर ऊर्जा आधारित इन योजनाओं के निर्माण से हर साल लगभग 13 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) का उत्सर्जन कम होगा। वहीं, अगले 30 वर्षों में लगभग 390 लाख कार्बन क्रेडिट अर्जित किया जा सकेगा। इस अभिनव पहल को प्रधानमंत्री अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 2023 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार एसीएस अनुराग श्रीवास्तव को सोलर पावर के अभिनव प्रयोग के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार इनोवेशन स्टेट कैटेगरी में प्रदान किया जाएगा।

बहराइच की डीम को मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार
बहराइच में विकासात्मक और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने योजनाओं को इस तरह लागू किया कि इसका सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बहराइच की डीएम मोनिका रानी को प्रधानमंत्री अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 2023 के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार जिले के समग्र विकास की श्रेणी के तहत प्रदान किया जाएगा। यूपी को दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार अप्रैल में दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में प्रदान किये जाएंगे। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2025 By दैनिक जागरण

प्रधानमंत्री अवार्ड से नवाजा जाएगा उत्तर प्रदेश, योगी सरकार ने जल जीवन मिशन में हासिल की बड़ी उपलब्धि

JAGRAN DESK

यूपी ने विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने और जल जीवन मिशन परियोजना में सोलर पावर के उत्कृष्ट उपयोग में बाजी मारी है। इस उपलब्धि पर यूपी को प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएम अवार्ड) से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में दिया जाएगा। 

जेजेएम में सोलर पावर के प्रयोग पर मिलेगा पीएम अवार्ड
प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत सोलर ऊर्जा का उपयोग करते हुए न केवल पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन दिया है, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान किया। इस परियोजना के तहत सोलर पैनलों की स्थापना के माध्यम से न केवल ऊर्जा की बचत हो रही है, बल्कि पानी की आपूर्ति भी निर्बाध रूप से हो रही है। यह पहल जल संरक्षण और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करती है। 

सौर ऊर्जा आधारित भूजल की 33229 योजनाएं संचालित 
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सौर ऊर्जा आधारित भूजल की 33,229 योजनाएं संचालित है। इन योजनाओं के सफल संचालन से राज्य सरकार को योजना अवधि में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। इन योजनाओं को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए लगभग 900 मेगावाट के सोलर पैनल लगाए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस इनोवेशन को बेस्ट प्रेक्टिसेज के रूप में चिह्नित किया गया है। 

हर साल 13 लाख मीट्रिक टन CO2 उत्सर्जन कम होगा 
सौर ऊर्जा आधारित इन योजनाओं के निर्माण से हर साल लगभग 13 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) का उत्सर्जन कम होगा। वहीं, अगले 30 वर्षों में लगभग 390 लाख कार्बन क्रेडिट अर्जित किया जा सकेगा। इस अभिनव पहल को प्रधानमंत्री अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 2023 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार एसीएस अनुराग श्रीवास्तव को सोलर पावर के अभिनव प्रयोग के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार इनोवेशन स्टेट कैटेगरी में प्रदान किया जाएगा।

बहराइच की डीम को मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार
बहराइच में विकासात्मक और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने योजनाओं को इस तरह लागू किया कि इसका सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बहराइच की डीएम मोनिका रानी को प्रधानमंत्री अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 2023 के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार जिले के समग्र विकास की श्रेणी के तहत प्रदान किया जाएगा। यूपी को दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार अप्रैल में दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में प्रदान किये जाएंगे। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/up-will-be-honored-with-the-prime-ministers-award/article-7926

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.