- Hindi News
- देश विदेश
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामे का दौर जारी, सत्ता और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामे का दौर जारी, सत्ता और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़
Jagran Desk
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कल अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया था. इसी प्रस्ताव का कल से विरोध किया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामे का दौर जारी है. विधानसभा में कार्यवाही के शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़ गए. आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया था. इसी को लेकर कल से ही सदन में हंगामा जारी है. गुरुवार को जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो दोनों पक्ष के विधायक आपस में भिड़ गए. इस दौरान सदन में जमकर धक्का-मुक्की हुई. स्थिति को बिगड़ता देख सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित दिया गया है.
बीजेपी विधायक कर रहे प्रस्ताव वापस लेने की मांग
हंगामे के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक कह रहे थे कि हमें हमारा हक दीजिए. 370 को दोबारा बहाल किया जाए. वहीं बीजेपी के विधायक अनुच्छेद 370 के खिलाफ प्रस्ताव का विरोध करते रहे. उनकी मांग थी कि अनुच्छेद 370 के खिलाफ प्रस्ताव वापस लिया जाए. इसी हंगामे के बीच सदन को कुछ देर के लिए स्थगित भी किया गया, लेकिन जब शुरू हुआ तो फिर हंगामा होने लगा, जिसके बाद मार्शल विधायकों को बाहर करते नजर आए.
कैसे शुरू हुआ विवाद
दरअसल, इंजीनियर रशीद के भाई और विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाया, जिसके बाद विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया. जिसके बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई. सदन को इसके बाद कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए