- Hindi News
- देश विदेश
- राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Jagran Desk
संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे और शोरगुल के बीच जारी है। विपक्ष सरकार को अदाणी और संभल जैसे मुद्दों पर घेर रहा है तो सरकार ने विपक्ष को राहुल गांधी और जॉर्ज सोरेस से जुड़ मामलों के जरिए घेरना शुरू किया है। डॉ. बीआर आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संविधान की प्रति लेकर संसद पहुंचे।
लाइव अपडेट
अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोपों को बताया हास्यापद
वहीं आरोपों पर कांग्रेस सांसद और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 'मैं इस बारे में सुनकर ही हैरान हूं। मैंने इसके बारे में कभी नहीं सुना। मैं कल दोपहर 12.57 बजे सदन के अंदर पहुंचा। सदन से दोपहर 1 बजे उठा। दोपहर 1 से 1.30 बजे तक मैं अयोध्या प्रसाद के साथ कैंटीन में बैठा और लंच किया। दोपहर 1.30 बजे मैं संसद से चला गया। इसलिए कल मैं सदन में कुल 3 मिनट और कैंटीन में 30 मिनट रहा। मुझे यह अजीब लगता है कि ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति की जाती है। बेशक इस बात की जांच होनी चाहिए कि लोग कैसे कहीं भी किसी भी सीट पर कुछ भी रख सकते हैं। इसका मतलब है कि हममें से हर किसी के पास एक सीट होनी चाहिए, जहां सीट को लॉक किया जा सके और चाबी सांसद अपने साथ ले जा सकें, क्योंकि फिर हर कोई सीट पर बैठकर कुछ भी कर सकता है और इस बारे में आरोप लगा सकता है। अगर यह दुखद और गंभीर नहीं होता तो यह हास्यास्पद होता।'
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई है। दरअसल सत्ता पक्ष ने ओसीसीआरपी की रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी को निशाने पर लिया। जिसके चलते सदन में हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में उठी निजी क्षेत्र में बदलाव की मांग
टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने निजी क्षेत्र में बदलाव की मांग की। श्रम कानून में भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लोगों को भारी दबाव में काम करना पड़ रहा है। साकेत गोखले ने बीते दिनों काम के दबाव में जान गंवाने वाली युवती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में इस साल कॉरपोरेट टैक्स, राजस्व टैक्स से कम रहा।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- मुझे मेरे भाई पर गर्व
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'जो लोग जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी को देशद्रोही कह सकते हैं, अगर वही लोग राहुल गांधी के साथ भी ऐसा ही करते हैं, तो इसमें कोई नई बात नहीं है। मुझे मेरे भाई(राहुल गांधी) पर गर्व है और मेरे भाई के लिए देश से ऊपर कुछ नहीं है। अदाणी पर चर्चा करने की उनमें हिम्मत नहीं है। चर्चा करने में क्या ऐतराज है? लोकतंत्र में चर्चा ही तो होती है।' कांग्रेस सांसदों ने काला मास्क पहनकर प्रतिकात्म विरोध प्रदर्शन भी किया।
अभिषेक मनु सिंघवी ने किया इनकार
वहीं आरोपों से कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सदन में मिले पैसे उनके नहीं है और वे सदन में सिर्फ 500 का नोट लेकर गए थे।
राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने पर बवाल
राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने पर हंगामा हो गया है। ये गड्डियां कथित तौर पर गुरुवार को कांग्रेस सांसद की सीट से मिली हैं। कार्यवाही के बाद सदन की जांच के दौरान ये गड्डियां मिलीं। इसकी जांच की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा जारी है। भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं है और ये सदन की गरिमा पर चोट है। सभापति ने घटना की जांच कराने की बात कही है।
सभापति ने बताया कि नोटों की गड्डियां सीट नंबर 222 पर मिली हैं, जो फिलहाल कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी के नाम पर आवंटित है। कांग्रेस सांसद और सदन में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति द्वारा इसे किसी एक पार्टी से जोड़ने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब घटना की जांच होगी तो उसमें साफ होगा कि कौन दोषी है, लेकिन अभी किसी पर सीधे आरोप लगाना सही नहीं है। इस पर सभापति ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सीट नंबर की जानकारी दी है और इसे किसी पार्टी विशेष से नहीं जोड़ा है।
संविधान की प्रति लेकर संसद पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संविधान की प्रति लेकर संसद पहुंचे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए