- Hindi News
- देश विदेश
- US: ईरानी हैकर्स ने ट्रंप के इलेक्शन कैंपेन में लगाई सेंध, राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की साजि...
US: ईरानी हैकर्स ने ट्रंप के इलेक्शन कैंपेन में लगाई सेंध, राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की साजिश
JAGRAN DESK
अमेरिकी जांच एजेंसी के अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में ईरानियों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े लोगों को हैक की गई जानकारी के अंश वाले अनचाहे ईमेल भेजे गए थे. बता दें कि अमेरिका में नवंबर में चुनाव होने हैं, जिसको लेकर चुनाव प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है.
अमेरिका के न्याय विभाग ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान को कथित तरीके से हैक करने और मीडिया संगठनों को चुराई गई जानकारी प्रसारित करने के संदेह पर शुक्रवार को ईरान के तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए हैं
न्याय विभाग ने कहा कि तीनों आरोपी हैकर ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड में कार्यरत थे और उनके प्रचार अभियान में सरकारी अधिकारियों, मीडिया के सदस्यों और गैर-सरकारी संगठनों सहित कई लोगों को निशाना बनाया गया था.
चुनाव प्रचार अभियान को किया हैक
ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान ने 10 अगस्त को खुलासा किया कि इसे हैक कर लिया गया था और कहा कि ईरान के तीनों आरोपियों ने संवेदनशील आंतरिक दस्तावेजों को चुराया और प्रसारित किया. पोलिटिको, द न्यूयोर्क टाइम्स और द वाशिंगटन पोस्ट समेत कई प्रमुख समाचार संस्थानों ने कहा कि ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान की अंदरूनी गोपनीय जानकारी उन्हें लीक की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे प्रसारित करने से इंकार कर दिया था.
प्रचार अभियान में सेंध लगाने का प्रयास
अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने बाद में ईरान को ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान को हैक करने और जो बाइडेन-कमला हैरिस के चुनाव प्रचार अभियान में सेंध लगाने के प्रयास से जोड़ा. पिछले हफ्ते, अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में ईरानियों ने बाइडेन के चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े लोगों को हैक की गई जानकारी के अंश वाले अनचाहे ईमेल भेजे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए