अमेरिका-इजराइल हमलों से ईरान में भारी तबाही, 1200 से अधिक मौतें

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

3000 से ज्यादा घर नष्ट, 1200 से अधिक लोगों की मौत; कई शहरों में बिजली-पानी आपूर्ति ठप

अमेरिका और इजराइल द्वारा किए जा रहे संयुक्त सैन्य हमलों के बीच ईरान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। युद्ध के सातवें दिन तक देशभर में 3000 से अधिक घर और लगभग 500 दुकानों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार इन हमलों में अब तक 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में नागरिक घायल हुए हैं। राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। 

रेड क्रिसेंट के मुताबिक, हमलों में 14 अस्पताल और मेडिकल सेंटर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे राहत और इलाज की व्यवस्था प्रभावित हुई है। संस्था ने बताया कि उसके पांच राहतकर्मी भी हमलों में घायल हुए हैं। कई प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन लगातार बमबारी के कारण राहत टीमों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इजराइली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब तक किए गए हवाई हमलों में ईरान के करीब 300 मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए गए हैं। इजराइल का दावा है कि इन लॉन्चरों का इस्तेमाल उसके शहरों पर हमले के लिए किया जाना था। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने भी कुछ सैन्य ठिकानों और विमान हैंगर पर हमले का वीडियो जारी किया है, जिसमें ईरान के सैन्य ढांचे को निशाना बनाते हुए कार्रवाई दिखाई गई है।

युद्ध के कारण देश के कई हिस्सों में बुनियादी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। तेहरान और आसपास के इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने से आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के संभावित नए सुप्रीम लीडर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को नया नेतृत्व चुनने की प्रक्रिया में अमेरिका की भूमिका को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ट्रम्प ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को संभावित उत्तराधिकारी मानने से भी इनकार किया। खामेनेई की मौत पिछले महीने एक हवाई हमले में हुई थी, जिसकी पुष्टि बाद में ईरान ने की थी।

युद्ध के बीच भारत ने भी खामेनेई के निधन पर आधिकारिक शोक व्यक्त किया है। नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी। 

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/us-israel-attacks-cause-huge-devastation-in-iran-more-than-1200/article-47652

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.