- Hindi News
- देश विदेश
- इंतजार करिए, अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी है: सीएम योगी
इंतजार करिए, अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी है: सीएम योगी
JAGRAN DESK
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के बरसाना में कहा कि अयोध्या सुंदर नगरी बन गई है. प्रयागराज सूर्य किरण की चमक रहा है. अब बारी मथुरा की है. इंतजार कीजिए.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के बरसाना में कहा कि अयोध्या सुंदर नगरी बन गई है. प्रयागराज सूर्य किरण की चमक रहा है. अब बारी मथुरा की है. इंतजार कीजिए. सीएम योगी बरसाना के रंगोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे. मथुरा के बरसाना में आज से रंगोत्सव का शुभारंभ हो गया है. लट्ठमार होली से पहले यहां आज से फूलों की होली शुरू हुई है.
इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद आज मैं होली की शुभकामनाएं देने और राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं. हमारी ब्रजभूमि भारत के सनातन धर्म की अगाध श्रद्धा की भूमि है और यह हमारा सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ का धाम काशी, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या और लीलाधारी श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और लीलाभूमि मथुरा, वृंदावन और बरसाना उत्तर प्रदेश में हैं.
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या-काशी के बाद अब यमुना मैय्या की बारी है. मैं तो कहने आया हूं कि यमुना मैय्या अब तो दिल्ली में भी राम भक्तों की सरकार आ गई है. ये समझिए गंगा मैय्या की तर्ज पर मां यमुना भी अब जल्द निर्मल होंगी. यह अब बहुत दूर नहीं रहा. उन्होंने आगे कहा कि होली तो दूरियां कम करने का त्यौहार है. कुछ चिंताएं डबल इंजन की सरकार पर छोड़ दीजिए.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए