कर्तव्य पथ पर मंत्रमुग्ध दिखे दर्शक, उत्तर प्रदेश की झांकी ने बटोरी खूब सराहना

डिजिटल डेस्क

On

बुंदेलखंड की विरासत और आधुनिक विकास का संगम दर्शकों को बना गया मंत्रमुग्ध

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत उत्तर प्रदेश की झांकी ने परेड स्थल पर मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार की गई इस झांकी में बुंदेलखंड की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का ऐसा प्रभावशाली समन्वय देखने को मिला, जिसने शुरुआत से अंत तक दर्शकों का ध्यान बांधे रखा।

जैसे ही उत्तर प्रदेश की झांकी कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ी, दर्शक दीर्घा में उत्साह और जिज्ञासा साफ दिखाई दी। कैमरों की फ्लैश, मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करते लोग और तालियों की गूंज यह दर्शा रही थी कि यह प्रस्तुति दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ रही है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 12.17.42 PM (1)

कालिंजर दुर्ग ने जीवंत की ऐतिहासिक विरासत
झांकी के अग्रभाग में कालिंजर दुर्ग की शैल-कला और एकमुख लिंग की प्रस्तुति ने बुंदेलखंड की प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया। इस हिस्से ने उत्तर प्रदेश की हजारों वर्षों पुरानी विरासत की भव्यता को प्रभावी ढंग से सामने रखा, जिसे देखकर दर्शक ठहरकर झांकी को निहारते नजर आए।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 12.17.42 PM

ओडीओपी और हस्तशिल्प ने खींचा आकर्षण
झांकी के मध्य भाग में बुंदेलखंड की मृद्भांड कला, मनका शिल्प और पारंपरिक हस्तशिल्प को दर्शाया गया। ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के अंतर्गत प्रस्तुत इन कलाओं ने क्षेत्र की आत्मनिर्भरता और कारीगरी की समृद्ध परंपरा को उजागर किया। इस भाग में झांकी की गति के साथ-साथ दर्शकों की निगाहें भी थमी रहीं।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 12.17.43 PM

लोकनृत्य और पर्यटन से झलकी सांस्कृतिक जीवंतता
बुंदेली लोकनृत्यों की रंगीन प्रस्तुतियों ने झांकी में ऊर्जा और उत्सवधर्मिता भर दी। कलाकारों की सजीव मुद्राएं और पारंपरिक वेशभूषा बुंदेलखंड के लोकजीवन और सांस्कृतिक विविधता को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करती नजर आईं। नीलकंठ महादेव मंदिर और कालिंजर दुर्ग की स्थापत्य झलकियों ने पर्यटन और आस्था के संगम को उकेरा।

आधुनिक उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा ने बढ़ाया गौरव
झांकी के अंतिम हिस्से में ब्रह्मोस मिसाइल, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की झलक ने उत्तर प्रदेश के नए स्वरूप को दर्शाया। विरासत से आधुनिकता की इस यात्रा ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संजोते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

विरासत और विकास की एकजुट तस्वीर
पूरी झांकी के दौरान दर्शक लगातार झांकी के हर हिस्से को ध्यान से देखते नजर आए। परंपरा और प्रगति के इस संतुलित संगम ने उत्तर प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर और सशक्त किया। बुंदेलखंड की यह झांकी गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और विकासशील छवि को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सफल रही।

--------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/uttar-pradeshs-tableau-wins-applause-at-republic-day-parade/article-44408

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.