Vedio : वात फो मंदिर जहां पीएम मोदी ने किए बुद्ध के दर्शन, जानिए इस मंदिर का क्या है इतिहास

JAGRAN DESK

अगर आप बैंकॉक घूमने जाने वाले हैं तो यहां के प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर वात फो जरूर जाएं। यहां बुद्ध की विशाल मूर्ति स्थित है। बौद्ध धर्म के लिए यह स्थान अत्यंत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है।

वात फो मंदिर बैंकॉक में स्थित है और अपने विशाल लेटे बुद्ध (रिक्लाइनिंग बुद्धा) प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।  वात फो मंदिर भगवान बुद्ध को समर्पित है। यहां लेटे हुए बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुद्ध के ऐतिहासिक मंदिर का दौरा किया और दिव्य आशीर्वाद मांगा। तो चलिए अब जानते हैं प्रसिद्ध बुद्ध वात फो मंदिर के इतिहास के बारे में। 

वात फो मंदिर, बैंकॉक (थाईलैंड)

वात फ्रा चेतुफोन विमोनमंगकलाराम रत्चवोरमाहविहान को वात फो के नाम से जाना जाता है। वात फो मंदिर में  बुद्ध की छवियों का सबसे बड़ा संग्रह है। वात फो मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में एक मठ के रूप में किया गया था। सन् 1788 में राजा राम-प्रथम द्वारा इसका जीर्णोद्धार किया गया। मंदिर को मौजूदा स्वरूप राजा राम तृतीय के शासनकाल के दौरान दिया गया। उन्होंने 1832 में वात फो के अधिकांश भाग का विस्तार किया, विशेष रूप से दक्षिण विहार और पश्चिम विहार का, जहां लेटे हुए बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। लेटे हुए बुद्ध की यह प्रतिमा 1848 में बनकर तैयार हुई थी और यह बैंकाक की सबसे बड़ी मूर्ति है। 

वात फो मंदिर का महत्व

वात फो मंदिर भगवान बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित है, इसलिए बौद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। वात फो थाईलैंड के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इसमें 1,000 से अधिक बुद्ध प्रतिमाएं और 90 से अधिक स्तूप हैं। मंदिर के परिसर में कई महत्वपूर्ण स्थल हैं, जिनमें से एक भगवान बुद्ध की 46 मीटर ऊंची मूर्ति है।

पीएम मोदी ने भी किए दर्शन

बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक के इस प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन किए। वात फो मंदिर के दर्शन के दौरान थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा भी उनके साथ थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने लेटे हुए भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की और मंदिर में वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं को 'संघदान' दिया। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

Vedio : वात फो मंदिर जहां पीएम मोदी ने किए बुद्ध के दर्शन, जानिए इस मंदिर का क्या है इतिहास

JAGRAN DESK

वात फो मंदिर बैंकॉक में स्थित है और अपने विशाल लेटे बुद्ध (रिक्लाइनिंग बुद्धा) प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।  वात फो मंदिर भगवान बुद्ध को समर्पित है। यहां लेटे हुए बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुद्ध के ऐतिहासिक मंदिर का दौरा किया और दिव्य आशीर्वाद मांगा। तो चलिए अब जानते हैं प्रसिद्ध बुद्ध वात फो मंदिर के इतिहास के बारे में। 

वात फो मंदिर, बैंकॉक (थाईलैंड)

वात फ्रा चेतुफोन विमोनमंगकलाराम रत्चवोरमाहविहान को वात फो के नाम से जाना जाता है। वात फो मंदिर में  बुद्ध की छवियों का सबसे बड़ा संग्रह है। वात फो मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में एक मठ के रूप में किया गया था। सन् 1788 में राजा राम-प्रथम द्वारा इसका जीर्णोद्धार किया गया। मंदिर को मौजूदा स्वरूप राजा राम तृतीय के शासनकाल के दौरान दिया गया। उन्होंने 1832 में वात फो के अधिकांश भाग का विस्तार किया, विशेष रूप से दक्षिण विहार और पश्चिम विहार का, जहां लेटे हुए बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। लेटे हुए बुद्ध की यह प्रतिमा 1848 में बनकर तैयार हुई थी और यह बैंकाक की सबसे बड़ी मूर्ति है। 

वात फो मंदिर का महत्व

वात फो मंदिर भगवान बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित है, इसलिए बौद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। वात फो थाईलैंड के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इसमें 1,000 से अधिक बुद्ध प्रतिमाएं और 90 से अधिक स्तूप हैं। मंदिर के परिसर में कई महत्वपूर्ण स्थल हैं, जिनमें से एक भगवान बुद्ध की 46 मीटर ऊंची मूर्ति है।

पीएम मोदी ने भी किए दर्शन

बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक के इस प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन किए। वात फो मंदिर के दर्शन के दौरान थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा भी उनके साथ थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने लेटे हुए भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की और मंदिर में वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं को 'संघदान' दिया। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/vata-pho-temple-where-pm-modi-visited-buddha-know-what/article-16758

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.