पाकिस्तानी चौकी पर कब्जा करने के बाद कैसे जश्न मना रहे तालिबानी; VIDEO आया सामने

JAGRAN DESK

तालिबान ने पाकिस्तान की नाक में दम कर दिया है। तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी पोस्टों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इस बीच तालिबान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तान के बाजौर में चौकी पर भी कब्जा कर लिया है।

 पाकिस्तान और अफगानिस्तान के जंग जैसे हालात नजर आ रहे हैं। तालिबान लड़ाके डूरंड लाइन क्रॉस कर पाकिस्तान में कहर बरपा रहे हैं। इस बीच तालिबान से जुड़े तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित एक पाकिस्तानी चौकी पर कब्जा करने का कथित वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

तहरीक-ए-तालिबान के सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने सोमवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के कबायली जिले बाजौर में पाकिस्तानी चौकी पर कब्जा कर लिया है। 

पाकिस्तान ने क्या कहा?

इस बीच पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस चौकी को खाली करवाया गया था और यहां से सुरक्षाकर्मियों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था। चौकी खाली कराने की प्रक्रिया सिर्फ बाजौर तक ही सीमित नहीं थी बल्कि यह उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान जिलों में भी की गई थी। 

ऐसे शुरू हुआ विवाद

गौरतलब है कि, पाकिस्तानी सेना और अफगान लड़ाकों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हाल ही में वजीरिस्तान के मकीन इलाके में पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार गिराया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने हवाई हमला किया था। पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में महिलाओं और बच्चों की मौत हुई थी। 

Tehreek-e-Taliban Pakistan Fighters

कितनी है तालिबान की ताकत

अफगान तालिबान के पास भारी मात्रा में हथियार और दुर्गम इलाकों में छिपने की क्षमता है। तालिबान लड़ाकों के पास एके 47, मोर्टार, रॉकेट लॉन्चर जैसे आधुनिक हथियारों का जखीरा है। इस बीच हालात यह हैं कि, मीर अली बॉर्डर पर भी पाकिस्तान ने अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2024 By दैनिक जागरण

पाकिस्तानी चौकी पर कब्जा करने के बाद कैसे जश्न मना रहे तालिबानी; VIDEO आया सामने

JAGRAN DESK

 पाकिस्तान और अफगानिस्तान के जंग जैसे हालात नजर आ रहे हैं। तालिबान लड़ाके डूरंड लाइन क्रॉस कर पाकिस्तान में कहर बरपा रहे हैं। इस बीच तालिबान से जुड़े तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित एक पाकिस्तानी चौकी पर कब्जा करने का कथित वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

तहरीक-ए-तालिबान के सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने सोमवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के कबायली जिले बाजौर में पाकिस्तानी चौकी पर कब्जा कर लिया है। 

पाकिस्तान ने क्या कहा?

इस बीच पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस चौकी को खाली करवाया गया था और यहां से सुरक्षाकर्मियों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था। चौकी खाली कराने की प्रक्रिया सिर्फ बाजौर तक ही सीमित नहीं थी बल्कि यह उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान जिलों में भी की गई थी। 

ऐसे शुरू हुआ विवाद

गौरतलब है कि, पाकिस्तानी सेना और अफगान लड़ाकों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हाल ही में वजीरिस्तान के मकीन इलाके में पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार गिराया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने हवाई हमला किया था। पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में महिलाओं और बच्चों की मौत हुई थी। 

Tehreek-e-Taliban Pakistan Fighters

कितनी है तालिबान की ताकत

अफगान तालिबान के पास भारी मात्रा में हथियार और दुर्गम इलाकों में छिपने की क्षमता है। तालिबान लड़ाकों के पास एके 47, मोर्टार, रॉकेट लॉन्चर जैसे आधुनिक हथियारों का जखीरा है। इस बीच हालात यह हैं कि, मीर अली बॉर्डर पर भी पाकिस्तान ने अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/video-of-taliban-celebrating-after-capturing-pakistani-post-surfaced/article-6672

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.