विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा के नए अध्यक्ष, जानिए CAG रिपोर्ट को लेकर क्या बोले ?

JAGRAN DESK

विधानसभा अध्यक्ष बने विजेंद्र गुप्ता को शुभकामनाओं की जगह विपक्ष के आरोपों का करना पड़ा सामना.

विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं. विजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में रखा. लेकिन, अध्यक्ष बनते ही विजेंद्र गुप्ता को विपक्ष के आरोपों का सामना करना पड़ा. नतीजा ये रहा कि सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी. विजेंद्र गुप्ता बार-बार विपक्ष को शांत करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफल नहीं हुए. अंत: सदस्यों को सीट पर बैठाने के लिए उन्हें खुद अपनी सीट से उठ खड़ा होना पड़ा.

दरअसल, आज विधानसभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण करने के बाद जब विधानसभा अध्यक्ष के नाम तय करने को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजेंद्र गुप्ता का प्रस्ताव रखा, तो इसका समर्थन मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश वर्मा, कुलवंत राणा, रविन्द्र इंद्रराव ने समर्थन किया. प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सदस्यों से पूछा जो इनके समर्थन में हैं वो 'हां' बोले, तब सत्ता पक्ष के सदस्यों ने एक साथ हां का उदघोष किया, जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा का स्पीकर बनाए जाने की घोषणा की. उसके बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और नेता विपक्ष आतिशी दोनों विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लेकर अध्यक्ष की कुर्सी तक आईं और पदभार ग्रहण किया.

कैग रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी: ईटीवी भारत से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विपक्ष जो आरोप लगा रही है तस्वीर हटाने का वो ठीक नहीं है. उनके दफ्तर में आज भी शहीद भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर लगी हुई है. मंगलवार को विधानसभा के पटल पर सीएजी की रिपोर्ट रखी जाएगी, इस पर उन्होंने कहा ये एजेंडा में शामिल है. मंगलवार को आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लंबित सभी 14 रिपोर्ट सदन पटेल पर रखी जाएगी.

    'निगम पार्षद, विधायक रहते हुए विजेंद्र गुप्ता जी ने जो अनुभव हासिल किया है, उम्मीद है कि लोकतांत्रिक प्रणाली से सदन को चलाएंगे. नेता प्रतिपक्ष रहते हुए इन्होंने बहुत संघर्ष किए, कई बार इनको विधानसभा से उठा करके बाहर किया गया, लेकिन वो अपनी अध्यक्षता में किसी भी सदस्य के साथ ऐसी स्थिति ना आए इसका नियमों का पालन करवाते हुए अच्छे माहौल में सदन की कार्यवाही को चलाएंगे.''- रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली

      आतिशी ने विधानसभा स्पीकर को दी शुभकामनाएं: नेता विपक्ष आतिशी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''उन्हें दुःख है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबा साहेब और भीमराव अंबेडकर की फ़ोटो हटाई गई.'' अतिशी ने सदन में दलित विरोधी और सिख़ विरोधी मानसिकता का सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटा दी गई. आपके स्पीकर होने के नाते विधानसभा में दलित विरोधी, सिख विरोधी एक्शन हुआ है, मुख्यमंत्री कार्यालय से अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की फोटो हटाई गई है, जो भाजपा की दलित और सिख विरोधी मानसिकता को दिखाता है.

        सिरसा ने आतिशी पर साधा निशाना: दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज के दिन इस तरह की बात नेता विपक्ष को नहीं बोलना चाहिए. आज हर्ष का विषय है कि विजेंद्र गुप्ता विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज यह अवसर नहीं है कि शिकवा-शिकायत किया जाए. इसके लिए अवसर मिलेंगे. फिलहाल इस तरह अराजकता का माहौल न बनाएं.

          हालांकि, इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक भगत सिंह अमर रहे, बाबा साहेब अंबेडकर अमर रहे, के नारे सदन में लगाते रहे. तब जवाबी कार्रवाई में बीजेपी के विधायक भारत माता की जय जैसे नारे लगाए. इसी शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष अपनी कुर्सी से उठे और उन्होंने अपनी बात कही. मंगलवार को सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी और इसकी शुरुआत उपराज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इसकी जानकारी सदस्यों को दी. इसके बाद सदन की कार्यवाही समाप्त हो गई.

          -----------------

          हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
          🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
          🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
          🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
          🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

          📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
          👉 आज ही जुड़िए

          www.dainikjagranmpcg.com
          24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

                  https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/vijendra-gupta-became-the-new-speaker-of-delhi-legislative-assembly/article-11496

                  खबरें और भी हैं

                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  टाप न्यूज

                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
                  मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                  प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
                  मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                  रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                  ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                  भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
                  देश विदेश 
                  ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                  2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                  संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
                  देश विदेश 
                  2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                  बिजनेस

                  ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
                  एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
                  पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
                  शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
                  BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
                  शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
                  Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.