थमेगी जंग, छुटेंगे बंधक…इजराइल-हमास सीजफायर डील आज से, लेकिन नेतन्याहू ने रखी है ये शर्त

JAGRAN DESK

पीएम नेतन्याहू ने दावा किया कि उन्हें अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला है, जिनसे उन्होंने बुधवार को बात की थी. पीएम ने लेबनान और सीरिया में इजराइल की सैन्य सफलताओं को भी हमास के युद्ध विराम के लिए सहमत होने का कारण बताया. उन्होंने कहा कि हमने मिडिल ईस्ट का चेहरा बदल दिया है.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश हमास के साथ युद्ध विराम को अस्थायी मान रहा है और यदि आवश्यक हुआ तो लड़ाई जारी रखने का अधिकार रखता है. एक्स पर नेतन्याहू ने पोस्ट किया कि जब तक हमें रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची नहीं मिल जाती, जैसा कि सहमति बनी थी, हम रूपरेखा के साथ आगे बढ़ने में असमर्थ होंगे. इजराइल समझौते का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके लिए हमास पूरी तरह से जिम्मेदार होगा.

युद्ध विराम शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले राष्ट्र को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने दावा किया था कि उन्हें अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है, जिनसे उन्होंने बुधवार को बात की थी.नेतन्याहू ने लेबनान और सीरिया में इजराइल की सैन्य सफलताओं को भी हमास द्वारा युद्ध विराम के लिए सहमत होने का कारण बताया. नेतन्याहू ने कहा कि हमने मिडिल ईस्ट का चेहरा बदल दिया है.

आज से लागू युद्धविराम समझौता

हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम समझौता स्थानीय समयानुसार आज सुबह 8.30 बजे से लागू होगा. कतर के विदेश मंत्री माजिद अल-अंसारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में कहा कि युद्धविराम रविवार को सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे) से प्रभावी होगा, और लोगों को सावधानी बरतने और अधिकारियों के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी.

हमास के साथ 15 महीने से जारी युद्ध रुकेगा

इससे पहले शनिवार सुबह इजराइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दे दी, जिससे दर्जनों बंधकों की रिहाई हो सकेगी और हमास के साथ 15 महीने से जारी युद्ध रुक जाएगा. उम्मीद है कि इससे दोनों पक्ष अपने सबसे घातक और विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे. युद्ध विराम की खबर के बावजूद, शनिवार को मध्य इजराइल में सायरन बजते रहे. सेना ने बताया कि उसने यमन से दागे गए रॉकेट को निष्क्रिय कर दिया.

हूती विद्रोहियों ने मिसाइल हमले किए तेज

ईरान समर्थित हूती चरमपंथियों ने हाल के हफ्तों में अपने मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं. समूह का कहना है कि ये हमले गाजा में युद्ध रोकने के लिए इजराइल और पश्चिमी देशों पर दबाव बनाने के लिए है. गाजा में भी इजराइली हमले भी जारी हैं. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए.

33 बंधकों की होगी रिहाई

युद्ध विराम के पहले चरण के तहत हमास इजराइल की कैद में मौजूद सैकड़ों फिलिस्तीनियों बंधकों की रिहायी के बदले अगले छह हफ्ते में 33 बंधकों को रिहा करेगा. पुरुष सैनिकों सहित बाकी लोगों को दूसरे चरण में रिहा करेगा और इस बारे में पहले चरण के दौरान बातचीत की जाएगी. हमास ने कहा है कि वह स्थायी युद्धविराम और इजराइल की पूर्ण वापसी के बिना शेष बंदियों को रिहा नहीं करेगा.

इजराइल के मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित और उसके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्वारा हस्ताक्षरित युद्धविराम योजना के अनुसार, यह आदान-प्रदान रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे) से शुरू होगा. बंधकों की अदला-बदली के तहत बंधकों के सुरक्षित पहुंचने के बाद इजराइल फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा.

फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा इजराइल

योजना के मुताबिक पहले चरण के दौरान, 33 जीवित और मृत इजराइली बंधकों के बदले में इजराइल करीब 1,900 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा. इजराइल द्वारा रिहा किए जाने वाले कैदियों में 1167 गाजा के निवासी हैं लेकिन वे सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के हमले में शामिल नहीं थे.पहले चरण में इजराइल के कब्जे वाले गाजा के 19 साल से कम आयु की सभी महिलाओं और बच्चों को मुक्त कर दिया जाएगा.

घातक हमलों के लिए दोषी ठहराए गए सभी फिलिस्तीनी कैदियों को या तो गाजा या विदेश में निर्वासित कर दिया जाएगा, तथा उनके इजराइल या पश्चिमी तट वापस आने पर रोक लगा दी जाएगी. कुछ का निर्वासन तीन साल का होगा जबकि बाकी हमेशा के लिए निर्वासित होंगे.समझौते के तहत हमास 33 बंधकों को छोड़ेगा. इनमें से तीन महिलाओं को पहले दिन रिहा करेगा, 7वें दिन चार को, तथा शेष 26 को अगले पांच सप्ताह में रिहा करने पर सहमति जताई है.

700 से अधिक लोगों की लिस्ट जारी

इजराइल के न्याय मंत्रालय ने 700 से अधिक लोगों की सूची जारी की है, जिन्हें समझौते के पहले चरण में रिहा किया जाना है. मंत्रालय ने बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे से पहले रिहाई शुरू नहीं होगी.युद्धविराम समझौते के पहले चरण के तहत इजराइली सैनिकों को बफर जोन में वापस लौटना होगा. साथ ही विस्थापित फिलिस्तीनियों को गाजा शहर और उत्तरी गाजा सहित अपने घरों में लौटने का अवसर मिलेगा.

इस समझौते के अमल के साथ गाजा में बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता पहुंचने की उम्मीद है और बड़ी संख्या में ट्रक राफा सीमा के नजदीक मिस्र में खड़े हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को मिस्र सरकार के दो मंत्री सहायता पहुंचाने तथा घायल मरीजों को निकालने की तैयारियों की देखरेख करने उत्तरी सिनाई प्रायद्वीप पहुंचे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/war-will-stop-hostages-will-be-released%E2%80%A6-israel-hamas-ceasefire-deal/article-7989

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.