- Hindi News
- देश विदेश
- जर्मनी पहुंचा संगम का पानी, महाकुंभ के बाद पवित्र जल की विदेशों में भी डिमांड
जर्मनी पहुंचा संगम का पानी, महाकुंभ के बाद पवित्र जल की विदेशों में भी डिमांड
JAGRAN DESK
By दैनिक जागरण
On
प्रयागराज महाकुंभ मेले के बाद योगी सरकार ने सभी 75 जिलों में गंगा जल पहुंचाया. अब विदेशों से भी इसकी मांग आ रही है. जर्मनी को पहली खेप भेजी गई है. महिला स्व-सहायता समूह 50000 से अधिक बोतलें पैक कर चुके हैं.
प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इस त्रिवेणी के पावन जल की डुबकी से कोई छूट न जाय इसके लिए योगी सरकार ने अग्नि शमन विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी पवित्र जल पहुंचाया। अब इसी त्रिवेणी के जल की मांग विदेशों से भी आनी शुरू हो गई है। इसकी पहली खेप प्रयागराज से भेज भी दी गई है।
देश के बाहर बढ़ी त्रिवेणी के पावन जल की आपूर्ति की मांग, जर्मनी भेजा गया गंगा जल
उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के समापन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में संगम के जल को महा प्रसाद रूप में पहुंचाने का निर्णय लिया था जो किसी कारण वश यहां महा कुम्भ में आने से वंचित रह गए। लेकिन अब देश के बाहर भी यही पवित्र गंगा जल भेजने की मांग आई है जिसकी पहली खेप भी प्रयागराज से भेज दी गई है। प्रयागराज के एन आर एल एम उपायुक्त राजीव कुमार सिंह बताते हैं कि जनपद की जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की तरफ से त्रिवेणी के गंगा जल की आपूर्ति की जा रही है। इसी क्रम में कांच की 1000 बोतल में त्रिवेणी का पवित्र गंगा जल यहां से जर्मनी भेजा गया है। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के माध्यम से यह जल विदेश भेजा गया है। जर्मनी से जो श्रद्धालु किसी कारण वश महाकुम्भ नहीं पहुंच सके उनके लिए यह त्रिवेणी का जल भेजा गया है।
महाराष्ट्र से भी मिला 50 हजार बोतल गंगा जल भेजने का ऑर्डर
प्रदेश सरकार द्वारा महाकुम्भ के दिव्य और भव्य आयोजन के समय ही जनपद में बड़े स्तर त्रिवेणी के गंगा जल की पैकेजिंग की शुरुआत महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से हो गई थी। जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की प्रभारी नमिता सिंह बताती हैं कि महाकुम्भ के आयोजन के बाद अब तक 50 हजार से अधिक बोतल में पैक किया हुआ गंगा जल स्वयं सहायता समूह की उनकी महिलाओं द्वारा भेजा चुका है। हाल ही में उन्होंने नागपुर के शिव शंभू ग्रुप सोसायटी को 50 हजार बोतल त्रिवेणी का जल भेजा है। 500 एम एल की बोतल में यह गंगा जल भेजा गया है। जबकि जर्मनी जो गंगा जल भेजा गया था वह 250 एम एल की बोतल में था।

यूपी के 75 जिलों असम से भी भेजा जा चुका है त्रिवेणी का पावन जल
यूपी के सभी 75 जिलों में अग्नि शमन विभाग की तरफ से त्रिवेणी का पावन जल पहले ही पहुंचाया जा चुका है। यह सिलसिला अभी संपन्न चल ही रहा था कि नॉर्थ ईस्ट में असम से निजी टैंकर लेकर परम शिवम शिव मंदिर योगाश्रम, गुवाहाटी के संत राजा रामदास त्रिवेणी संगम पहुंचे थे । सीएफओ प्रमोद शर्मा का कहना है कि राजा रामदास जी ने टैंकर में गंगा जल भरवाने में विभाग का सहयोग मांगा और उनके विभाग ने उनके टैंकरों में जल भरकर उन्हें यहां से असम के लिए रवाना कर दिया गया था ।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण
जर्मनी पहुंचा संगम का पानी, महाकुंभ के बाद पवित्र जल की विदेशों में भी डिमांड
JAGRAN DESK
प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इस त्रिवेणी के पावन जल की डुबकी से कोई छूट न जाय इसके लिए योगी सरकार ने अग्नि शमन विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी पवित्र जल पहुंचाया। अब इसी त्रिवेणी के जल की मांग विदेशों से भी आनी शुरू हो गई है। इसकी पहली खेप प्रयागराज से भेज भी दी गई है।
देश के बाहर बढ़ी त्रिवेणी के पावन जल की आपूर्ति की मांग, जर्मनी भेजा गया गंगा जल
उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के समापन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में संगम के जल को महा प्रसाद रूप में पहुंचाने का निर्णय लिया था जो किसी कारण वश यहां महा कुम्भ में आने से वंचित रह गए। लेकिन अब देश के बाहर भी यही पवित्र गंगा जल भेजने की मांग आई है जिसकी पहली खेप भी प्रयागराज से भेज दी गई है। प्रयागराज के एन आर एल एम उपायुक्त राजीव कुमार सिंह बताते हैं कि जनपद की जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की तरफ से त्रिवेणी के गंगा जल की आपूर्ति की जा रही है। इसी क्रम में कांच की 1000 बोतल में त्रिवेणी का पवित्र गंगा जल यहां से जर्मनी भेजा गया है। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के माध्यम से यह जल विदेश भेजा गया है। जर्मनी से जो श्रद्धालु किसी कारण वश महाकुम्भ नहीं पहुंच सके उनके लिए यह त्रिवेणी का जल भेजा गया है।
महाराष्ट्र से भी मिला 50 हजार बोतल गंगा जल भेजने का ऑर्डर
प्रदेश सरकार द्वारा महाकुम्भ के दिव्य और भव्य आयोजन के समय ही जनपद में बड़े स्तर त्रिवेणी के गंगा जल की पैकेजिंग की शुरुआत महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से हो गई थी। जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की प्रभारी नमिता सिंह बताती हैं कि महाकुम्भ के आयोजन के बाद अब तक 50 हजार से अधिक बोतल में पैक किया हुआ गंगा जल स्वयं सहायता समूह की उनकी महिलाओं द्वारा भेजा चुका है। हाल ही में उन्होंने नागपुर के शिव शंभू ग्रुप सोसायटी को 50 हजार बोतल त्रिवेणी का जल भेजा है। 500 एम एल की बोतल में यह गंगा जल भेजा गया है। जबकि जर्मनी जो गंगा जल भेजा गया था वह 250 एम एल की बोतल में था।

यूपी के 75 जिलों असम से भी भेजा जा चुका है त्रिवेणी का पावन जल
यूपी के सभी 75 जिलों में अग्नि शमन विभाग की तरफ से त्रिवेणी का पावन जल पहले ही पहुंचाया जा चुका है। यह सिलसिला अभी संपन्न चल ही रहा था कि नॉर्थ ईस्ट में असम से निजी टैंकर लेकर परम शिवम शिव मंदिर योगाश्रम, गुवाहाटी के संत राजा रामदास त्रिवेणी संगम पहुंचे थे । सीएफओ प्रमोद शर्मा का कहना है कि राजा रामदास जी ने टैंकर में गंगा जल भरवाने में विभाग का सहयोग मांगा और उनके विभाग ने उनके टैंकरों में जल भरकर उन्हें यहां से असम के लिए रवाना कर दिया गया था ।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/water-of-sangam-reached-germany-after-mahakumbh/article-16728
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.