रतन टाटा के निधन पर देश भर में शोक की लहर, महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

JAGRAN DESK

रतन टाटा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर देश भर में शोक की लहर छा गई है।

टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर फैल गई है। 86 वर्षीय रतन टाटा का देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। रतन टाटा के सम्मान में दोनों राज्य सरकारों ने राजकीय शोक का ऐलान किया है।  इस दौरान सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी भी तरह के मनोरंजन के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किए जाने का निर्देश दिया है।

रतन टाटा एक जीवित किवदंती 

एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा को नैतिकता और उद्यमशीलता का अपूर्व और आदर्श संगम बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 150 वर्षों की उत्कृष्टता और अखंडता की परंपरा वाले टाटा ग्रुप की कमान सफलतापूर्वक संभालने वाले रतनजी टाटा एक जीवित किवदंती थे। उन्होंने समय-समय पर जिस निर्णय क्षमता और मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया,उससे टाटा समूह एक अलग औद्योगिक ऊंचाइयों पर पहुंचा। मैं,उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा 86 साल के थे। 28 दिसंबर 1937 को उनका जन्म हुआ था। वे 1991 से 2021 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। इस दौरान उन्होंने बिजनेस सेक्टर में कई कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक टाटा को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।ra

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2024 By दैनिक जागरण

रतन टाटा के निधन पर देश भर में शोक की लहर, महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

JAGRAN DESK

टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर फैल गई है। 86 वर्षीय रतन टाटा का देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। रतन टाटा के सम्मान में दोनों राज्य सरकारों ने राजकीय शोक का ऐलान किया है।  इस दौरान सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी भी तरह के मनोरंजन के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किए जाने का निर्देश दिया है।

रतन टाटा एक जीवित किवदंती 

एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा को नैतिकता और उद्यमशीलता का अपूर्व और आदर्श संगम बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 150 वर्षों की उत्कृष्टता और अखंडता की परंपरा वाले टाटा ग्रुप की कमान सफलतापूर्वक संभालने वाले रतनजी टाटा एक जीवित किवदंती थे। उन्होंने समय-समय पर जिस निर्णय क्षमता और मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया,उससे टाटा समूह एक अलग औद्योगिक ऊंचाइयों पर पहुंचा। मैं,उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा 86 साल के थे। 28 दिसंबर 1937 को उनका जन्म हुआ था। वे 1991 से 2021 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। इस दौरान उन्होंने बिजनेस सेक्टर में कई कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक टाटा को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।ra

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/wave-of-mourning-across-the-country-on-the-demise-of/article-1013

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.