नववर्ष 2026 का स्वागत: काशी से अयोध्या तक उमड़ा आस्था का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर रिकॉर्ड भीड़

नेशनल न्यूज

On

नए साल से पहले देशभर के धार्मिक और सैलानी केंद्रों पर करीब 10 लाख लोगों की मौजूदगी, मंदिरों में किलोमीटर लंबी कतारें, पहाड़ों और रेगिस्तान में जश्न का माहौल

नववर्ष 2026 के स्वागत से पहले देशभर में आस्था और पर्यटन का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक नगरों से लेकर पहाड़ी और रेगिस्तानी पर्यटन स्थलों तक, लोगों की भारी भीड़ जुटी है। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, केवल काशी, अयोध्या और वृंदावन में ही 10 लाख से अधिक श्रद्धालु नए साल से पहले दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मंदिर परिसरों के बाहर तीन किलोमीटर तक लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। काशी विश्वनाथ मंदिर में यह संख्या तीन लाख के पार बताई जा रही है, जहां दर्शन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। वृंदावन और मथुरा क्षेत्र में भी चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी से यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी की गई हैं।

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में नए साल के अवसर पर विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति ने 72 घंटे लगातार दर्शन कराने का निर्णय लिया है। यहां चार अलग-अलग लाइनों से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। वहीं जैसलमेर में पिछले एक दशक की सबसे ज्यादा पर्यटक भीड़ दर्ज की गई है। सम के रेगिस्तान में देश-विदेश से आए सैलानी नए साल के जश्न में शामिल हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश में उज्जैन का महाकाल लोक भी नववर्ष की पूर्व संध्या पर आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्रशासन का अनुमान है कि 1 जनवरी को यहां करीब 12 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी लगातार भक्तों का प्रवाह बना हुआ है। सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

पर्यटन के लिहाज से जम्मू-कश्मीर में भी हालात बदले नजर आ रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद आई सुस्ती के बाद अब घाटी में रौनक लौट आई है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे विंटर डेस्टिनेशन में होटलों की बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। बर्फबारी के पूर्वानुमान ने पर्यटकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू पर्यटकों की वापसी से रोजगार और आय में सुधार दिख रहा है।

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, महाराष्ट्र में मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया, और अन्य बड़े शहरों में भी नए साल के स्वागत को लेकर भीड़ देखी जा रही है। कहीं आध्यात्मिक माहौल है तो कहीं पर्यटन और उत्सव का रंग।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं कि यह भीड़ न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाती है, बल्कि यह संकेत भी देती है कि देशभर में लोग नए साल को उम्मीद और सकारात्मकता के साथ शुरू करना चाहते हैं। अगले 24 घंटे में कई प्रमुख स्थलों पर भीड़ और बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है।

------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/welcome-of-new-year-2026-flood-of-faith-from-kashi/article-41656

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.