Mahakumbh में जाने के लिए देश के किस हिस्से से है क्या व्यवस्था, यहां देखिए पूरी डिटेल

Business News

यूपी से जुड़े सभी 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के बॉर्डर पर सीधे प्रयागराज जाने वाली यूपी रोडवेज की बसें उपलब्ध होंगी। इनमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

सोमवार, 13 जनवरी से शुरु हो रहा महाकुंभ, बीते सभी महाकुंभ से काफी खास और अलग होने वाला है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार भी जोर-शोर से महाकुंभ की तैयारियों में जुटी हुई है, ताकि हिंदुओं की आस्था से बेहद करीबी से जुड़े इस मेगा इवेंट को सफल और ऐतिहासिक बनाया जा सके। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 55 दिन चलने वाले इस महाकुंभ में देश-विदेश से 40 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। लिहाजा, राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं।

रोडवेज, रेलवे और फ्लाइट्स रहेंगी तैयार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए यूपी रोडवेज और भारतीय रेल के साथ-साथ तमाम एयरलाइन कंपनियां भी पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार प्रयागराज को देश के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने के लिए हजारों बस और ट्रेनों के साथ सैकड़ों फ्लाइट्स ड्यूटी पर रहेंगी। यहां हम जानेंगे कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में जाने के लिए देश के किस हिस्से से, क्या-क्या व्यवस्थाएं की गई हैं।

यूपी रोडवेज निभाएगी सबसे बड़ी भूमिका

प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यूपी सरकार राज्य के सभी 75 जिलों से प्रयागराज के लिए 7550 बसें चलाएगी। इसके अलावा, प्रयागराज बॉर्डर के पास 550 नई शटल बसों का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही, यूपी से जुड़े सभी 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के बॉर्डर पर सीधे प्रयागराज जाने वाली यूपी रोडवेज की बसें उपलब्ध होंगी। इनमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में आने के लिए रोडवेज की बसों का इस्तेमाल करेंगे। यूपी रोडवेज रोजाना करीब 7-8 लाख श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

रेलवे के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल भी महाकुंभ के लिए पूरी तरह से तैयार है। महाकुंभ के लिए प्रयागराज के रास्ते देशभर से करीब 13 हजार ट्रेनें चलाई जाएंगी। यूं तो प्रयागराज, देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है। लेकिन, महाकुंभ के लिए 50 अन्य शहरों को स्पेशल ट्रेनों के जरिए जोड़ा जाएगा। दिल्ली-हावड़ा रूट पर स्थित प्रयागराज जंक्शन से संगम की दूरी 8 किमी है और यहां के लिए आपको तमाम रिक्शे और टैक्सी आसानी से मिल जाएंगे। मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें नैनी और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आएंगी, यहां से संगम की दूरी करीब 11 किमी है। लखनऊ और अयोध्या की ओर से आने वाली ट्रेनें फाफामऊ और प्रयाग स्टेशनों पर रुकेंगी। यहां से संगम की दूरी करीब 10 किमी है। वाराणसी और गोरखपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें झूंसी और रामबाग स्टेशनों पर रुकेंगी, यहां से पैदल ही संगम पहुंचा जा सकता है।

श्रद्धालुओं को संगम पहुंचाने में बड़ा रोल निभाएंगी फ्लाइट्स

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, बिलासपुर, हैदराबाद, रायपुर, लखनऊ, भुवनेश्वर, कोलकाता, देहरादून और चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स हैं। इनके साथ ही, एयरलाइन कंपनियां महाकुंभ के दौरान चेन्नई, जम्मू, पटना, नागपुर, अयोध्या, पुणे, भोपाल समेत कुछ और शहरों को भी प्रयागराज को जोड़ने की तैयारियों में हैं। प्रयागराज एयरपोर्ट से संगम की दूरी 19 किमी है। एयरपोर्ट से संगम जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें होंगी, जिनका किराया सिर्फ 35 रुपये होगा। कैब और टैक्सी इसके लिए 500-1000 रुपये लेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2025 By दैनिक जागरण

Mahakumbh में जाने के लिए देश के किस हिस्से से है क्या व्यवस्था, यहां देखिए पूरी डिटेल

Business News

सोमवार, 13 जनवरी से शुरु हो रहा महाकुंभ, बीते सभी महाकुंभ से काफी खास और अलग होने वाला है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार भी जोर-शोर से महाकुंभ की तैयारियों में जुटी हुई है, ताकि हिंदुओं की आस्था से बेहद करीबी से जुड़े इस मेगा इवेंट को सफल और ऐतिहासिक बनाया जा सके। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 55 दिन चलने वाले इस महाकुंभ में देश-विदेश से 40 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। लिहाजा, राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं।

रोडवेज, रेलवे और फ्लाइट्स रहेंगी तैयार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए यूपी रोडवेज और भारतीय रेल के साथ-साथ तमाम एयरलाइन कंपनियां भी पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार प्रयागराज को देश के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने के लिए हजारों बस और ट्रेनों के साथ सैकड़ों फ्लाइट्स ड्यूटी पर रहेंगी। यहां हम जानेंगे कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में जाने के लिए देश के किस हिस्से से, क्या-क्या व्यवस्थाएं की गई हैं।

यूपी रोडवेज निभाएगी सबसे बड़ी भूमिका

प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यूपी सरकार राज्य के सभी 75 जिलों से प्रयागराज के लिए 7550 बसें चलाएगी। इसके अलावा, प्रयागराज बॉर्डर के पास 550 नई शटल बसों का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही, यूपी से जुड़े सभी 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के बॉर्डर पर सीधे प्रयागराज जाने वाली यूपी रोडवेज की बसें उपलब्ध होंगी। इनमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में आने के लिए रोडवेज की बसों का इस्तेमाल करेंगे। यूपी रोडवेज रोजाना करीब 7-8 लाख श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

रेलवे के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल भी महाकुंभ के लिए पूरी तरह से तैयार है। महाकुंभ के लिए प्रयागराज के रास्ते देशभर से करीब 13 हजार ट्रेनें चलाई जाएंगी। यूं तो प्रयागराज, देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है। लेकिन, महाकुंभ के लिए 50 अन्य शहरों को स्पेशल ट्रेनों के जरिए जोड़ा जाएगा। दिल्ली-हावड़ा रूट पर स्थित प्रयागराज जंक्शन से संगम की दूरी 8 किमी है और यहां के लिए आपको तमाम रिक्शे और टैक्सी आसानी से मिल जाएंगे। मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें नैनी और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आएंगी, यहां से संगम की दूरी करीब 11 किमी है। लखनऊ और अयोध्या की ओर से आने वाली ट्रेनें फाफामऊ और प्रयाग स्टेशनों पर रुकेंगी। यहां से संगम की दूरी करीब 10 किमी है। वाराणसी और गोरखपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें झूंसी और रामबाग स्टेशनों पर रुकेंगी, यहां से पैदल ही संगम पहुंचा जा सकता है।

श्रद्धालुओं को संगम पहुंचाने में बड़ा रोल निभाएंगी फ्लाइट्स

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, बिलासपुर, हैदराबाद, रायपुर, लखनऊ, भुवनेश्वर, कोलकाता, देहरादून और चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स हैं। इनके साथ ही, एयरलाइन कंपनियां महाकुंभ के दौरान चेन्नई, जम्मू, पटना, नागपुर, अयोध्या, पुणे, भोपाल समेत कुछ और शहरों को भी प्रयागराज को जोड़ने की तैयारियों में हैं। प्रयागराज एयरपोर्ट से संगम की दूरी 19 किमी है। एयरपोर्ट से संगम जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें होंगी, जिनका किराया सिर्फ 35 रुपये होगा। कैब और टैक्सी इसके लिए 500-1000 रुपये लेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/what-are-the-arrangements-for-going-to-mahakumbh-from-which/article-7406

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.