कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? जानिए कौन हैं इसके संस्थापक अभिजीत दीपके

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानिए इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं और कैसे शुरू हुआ यह कैंपेन।

इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टीया CJP नाम तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। शुरू में इसे लोग बस एक मीम या मजाक समझ रहे थे, लेकिन कुछ ही दिनों में ये ऑनलाइन कैंपेन बड़ा सुर्खियों में आ गया। इंस्टाग्राम पर इसके लाखों फॉलोअर्स हो गए हैं और हजारों लोग अपनी पहचान इसके सदस्य के रूप में बता रहे हैं। ये तब और ज्यादा चर्चा में आया जब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने युवाओं पर कुछ टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टीनाम से एक व्यंग्यात्मक डिजिटल मुहिम चालू हुई, जिसने देखते ही देखते अपनी प्रभावी ऑनलाइन उपस्थिति बना ली।

इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं, जो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से ताल्लुक रखते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने पुणे में पढ़ाई की और कुछ समय आम आदमी पार्टी की कम्युनिकेशन टीम के साथ काम किया। फिर वे अमेरिका गए, जहां उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। अभिजीत के अनुसार, ये पूरा कैंपेन अचानक पैदा हुए गुस्से और निराशा का नतीजा है। जब उन्होंने देखा कि सोशल मीडिया पर युवाओं का वर्णन कॉकरोचऔर परजीवीजैसे शब्दों से हो रहा है, तो उन्हें लगा कि उन्हें इस पर व्यंग्य के जरिए प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मजेदार तरीके से कॉकरोच जनता पार्टीनाम का ऑनलाइन प्लेटफार्म शुरू किया। शुरूआत में ये सिर्फ मीम और पैरोडी पेज था, लेकिन युवाओं का रिस्पॉन्स उससे कहीं ज्यादा बड़ा निकला। उन्होंने बताया कि पार्टी में शामिल होने की पात्रताभी पूरी तरह से व्यंग्यात्मक थी, जैसे बेरोजगार होना, लगातार ऑनलाइन रहना या सिस्टम से निराश होना। सोशल मीडिया पर यही बात तेजी से वायरल हो गई और हजारों लोग इससे जुड़ने लगे।

कुछ ही दिनों में इस मुहिम ने डिजिटल स्पेस में अपनी एक अलग पहचान बना ली। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई। वेबसाइट पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया। सोशल मीडिया यूजर्स खासकर इसके मीम्स, राजनीतिक कटाक्ष और सिस्टम पर किए जा रहे व्यंग्य को शेयर कर रहे हैं। युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता इसलिए भी बढ़ी क्योंकि इसमें उनकी निराशा, बेरोजगारी और वर्तमान राजनीति के प्रति नाराजगी साफ झलक रही है।

कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणापत्र भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। इसमें न्यायपालिका की स्वतंत्रता, महिलाओं के प्रतिनिधित्व और युवाओं की राजनीति में भागीदारी जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है। अभिजीत दीपके का कहना है कि ये सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि युवाओं की निराशा का प्रतीक बन चुका है। पर अभी तक ये कोई आधिकारिक राजनीतिक पार्टी नहीं है, और न ही चुनाव आयोग में इसका रजिस्ट्रेशन हुआ है।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि CJP की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के पीछे वायरल एल्गोरिदम और युवा सहभागिता बड़ा कारण है। जब कोई सामग्री कम समय में बड़े पैमाने पर शेयर होती है, तो प्लेटफार्म उसे और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने लगता है। यही वजह है कि कॉकरोच जनता पार्टी का कंटेंट लगातार ट्रेंड कर रहा है।

इस पूरे अभियान को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक बहस भी शुरू हो चुकी है। कुछ लोग इसे युवाओं की आवाज मानते हैं, जबकि कुछ इसे बस एक इंटरनेट ट्रेंड बता रहे हैं। लेकिन इतना तो है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है और फिलहाल इसकी चर्चा जोरों पर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2026 By Rohit.P

कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? जानिए कौन हैं इसके संस्थापक अभिजीत दीपके

नेशनल डेस्क

इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टीया CJP नाम तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। शुरू में इसे लोग बस एक मीम या मजाक समझ रहे थे, लेकिन कुछ ही दिनों में ये ऑनलाइन कैंपेन बड़ा सुर्खियों में आ गया। इंस्टाग्राम पर इसके लाखों फॉलोअर्स हो गए हैं और हजारों लोग अपनी पहचान इसके सदस्य के रूप में बता रहे हैं। ये तब और ज्यादा चर्चा में आया जब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने युवाओं पर कुछ टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टीनाम से एक व्यंग्यात्मक डिजिटल मुहिम चालू हुई, जिसने देखते ही देखते अपनी प्रभावी ऑनलाइन उपस्थिति बना ली।

इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं, जो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से ताल्लुक रखते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने पुणे में पढ़ाई की और कुछ समय आम आदमी पार्टी की कम्युनिकेशन टीम के साथ काम किया। फिर वे अमेरिका गए, जहां उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। अभिजीत के अनुसार, ये पूरा कैंपेन अचानक पैदा हुए गुस्से और निराशा का नतीजा है। जब उन्होंने देखा कि सोशल मीडिया पर युवाओं का वर्णन कॉकरोचऔर परजीवीजैसे शब्दों से हो रहा है, तो उन्हें लगा कि उन्हें इस पर व्यंग्य के जरिए प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मजेदार तरीके से कॉकरोच जनता पार्टीनाम का ऑनलाइन प्लेटफार्म शुरू किया। शुरूआत में ये सिर्फ मीम और पैरोडी पेज था, लेकिन युवाओं का रिस्पॉन्स उससे कहीं ज्यादा बड़ा निकला। उन्होंने बताया कि पार्टी में शामिल होने की पात्रताभी पूरी तरह से व्यंग्यात्मक थी, जैसे बेरोजगार होना, लगातार ऑनलाइन रहना या सिस्टम से निराश होना। सोशल मीडिया पर यही बात तेजी से वायरल हो गई और हजारों लोग इससे जुड़ने लगे।

कुछ ही दिनों में इस मुहिम ने डिजिटल स्पेस में अपनी एक अलग पहचान बना ली। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई। वेबसाइट पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया। सोशल मीडिया यूजर्स खासकर इसके मीम्स, राजनीतिक कटाक्ष और सिस्टम पर किए जा रहे व्यंग्य को शेयर कर रहे हैं। युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता इसलिए भी बढ़ी क्योंकि इसमें उनकी निराशा, बेरोजगारी और वर्तमान राजनीति के प्रति नाराजगी साफ झलक रही है।

कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणापत्र भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। इसमें न्यायपालिका की स्वतंत्रता, महिलाओं के प्रतिनिधित्व और युवाओं की राजनीति में भागीदारी जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है। अभिजीत दीपके का कहना है कि ये सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि युवाओं की निराशा का प्रतीक बन चुका है। पर अभी तक ये कोई आधिकारिक राजनीतिक पार्टी नहीं है, और न ही चुनाव आयोग में इसका रजिस्ट्रेशन हुआ है।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि CJP की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के पीछे वायरल एल्गोरिदम और युवा सहभागिता बड़ा कारण है। जब कोई सामग्री कम समय में बड़े पैमाने पर शेयर होती है, तो प्लेटफार्म उसे और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने लगता है। यही वजह है कि कॉकरोच जनता पार्टी का कंटेंट लगातार ट्रेंड कर रहा है।

इस पूरे अभियान को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक बहस भी शुरू हो चुकी है। कुछ लोग इसे युवाओं की आवाज मानते हैं, जबकि कुछ इसे बस एक इंटरनेट ट्रेंड बता रहे हैं। लेकिन इतना तो है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है और फिलहाल इसकी चर्चा जोरों पर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/what-is-cockroach-janata-party-know-who-is-its-founder/article-53970

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.