WhatsApp ने दूरसंचार मंत्रालय के साथ मिलाया हाथ, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम!

JAGRAN DESK

व्हाट्सएप और DoT ने मिलकर टेलिकॉम संसाधनों के गलत इस्तेमाल, डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर क्राइम से बचाव के लिए साझेदारी की है.

व्हाट्सएप ने भारत में टेलीकॉम रिसोर्सेज के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए दूरसंचार मंत्रालय (DoT) के साथ पार्टनरशिप की है. व्हाट्सएप ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान करके इसके बारे में जानकारी दी है. इस पार्टनरशिप के तहत, व्हाट्सएप टेलीकॉम डिपार्टेमेंट की डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ मिलकर इंफोर्मेशन का यूज़ करेगा ताकि इन रिसोर्सेज़ का इस्तेमाल फाइनेंशियल फ्रॉड या साइबर क्राइम के लिए ना किया जा सके.

यूज़र्स को स्पैम और ऑनलाइन स्कैम पहचानने और रिपोर्ट करने के लिए सलाह देने वाले कंटेंट का एक्सेस मिलेगा और यह कंटेंट 8 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा. व्हाट्सएप स्पैम और ऑनलाइन स्कैम्स को पहचानने के बारे में जानकारी देने वाला कंटेंट तैयार करेगा. इस नई पहल की शुरुआत व्हाट्सएप के स्कैम से बचो अभियान के तहत की गई है. व्हाट्सएप स्कैम से बचो अभियान की शुरुआत पिछले साल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के साथ मिलकर शुरू की गई थी.

लोगों को साइबर क्राइम से बचाना मकसद

इस पार्टनरशिप के तहत, व्हाट्सएप और DoT मिलकर बढ़ते हुए स्कैम्स और डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने के लिए काम करेंगे, जो टेलिकॉम संसाधनों के गलत इस्तेमाल पर निर्भर करते हैं. ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, मेटा ने यह भी बताया कि वह टेलीकॉम डिपार्टमेंट के अधिकारियों, संचार मित्रों (छात्र स्वयंसेवकों), टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और फील्ड यूनिट्स के लिए ट्रेन-थे-ट्रेनर वर्कशॉप्स आयोजित करेगा. DoT की डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट भी ऐसी जानकारी साझा करेगी जो सर्विस प्रोवाइडर्स को डिजिटल फ्रॉड और साइबर क्राइम से निपटने में मदद कर सके.

    इस नए अभियान की शुरुआत करते हुए केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्स सिंधिया ने कहा, कि "जैसे-जैसे भारत डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन की ओर आगे बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे हमारे देश में रहने वाले लोगों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाएगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, मेटा के साथ हमारी साझेदारी लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम से बचने में मदद करेगी. व्हाट्सएप की विशाल डिजिटल रीच का यूज़ करके, हम लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा और देश के डिजिटल इकोसिस्टम को सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

    WhatsApp ने दूरसंचार मंत्रालय के साथ मिलाया हाथ, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम!

    JAGRAN DESK

    व्हाट्सएप ने भारत में टेलीकॉम रिसोर्सेज के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए दूरसंचार मंत्रालय (DoT) के साथ पार्टनरशिप की है. व्हाट्सएप ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान करके इसके बारे में जानकारी दी है. इस पार्टनरशिप के तहत, व्हाट्सएप टेलीकॉम डिपार्टेमेंट की डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ मिलकर इंफोर्मेशन का यूज़ करेगा ताकि इन रिसोर्सेज़ का इस्तेमाल फाइनेंशियल फ्रॉड या साइबर क्राइम के लिए ना किया जा सके.

    यूज़र्स को स्पैम और ऑनलाइन स्कैम पहचानने और रिपोर्ट करने के लिए सलाह देने वाले कंटेंट का एक्सेस मिलेगा और यह कंटेंट 8 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा. व्हाट्सएप स्पैम और ऑनलाइन स्कैम्स को पहचानने के बारे में जानकारी देने वाला कंटेंट तैयार करेगा. इस नई पहल की शुरुआत व्हाट्सएप के स्कैम से बचो अभियान के तहत की गई है. व्हाट्सएप स्कैम से बचो अभियान की शुरुआत पिछले साल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के साथ मिलकर शुरू की गई थी.

    लोगों को साइबर क्राइम से बचाना मकसद

    इस पार्टनरशिप के तहत, व्हाट्सएप और DoT मिलकर बढ़ते हुए स्कैम्स और डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने के लिए काम करेंगे, जो टेलिकॉम संसाधनों के गलत इस्तेमाल पर निर्भर करते हैं. ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, मेटा ने यह भी बताया कि वह टेलीकॉम डिपार्टमेंट के अधिकारियों, संचार मित्रों (छात्र स्वयंसेवकों), टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और फील्ड यूनिट्स के लिए ट्रेन-थे-ट्रेनर वर्कशॉप्स आयोजित करेगा. DoT की डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट भी ऐसी जानकारी साझा करेगी जो सर्विस प्रोवाइडर्स को डिजिटल फ्रॉड और साइबर क्राइम से निपटने में मदद कर सके.

      इस नए अभियान की शुरुआत करते हुए केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्स सिंधिया ने कहा, कि "जैसे-जैसे भारत डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन की ओर आगे बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे हमारे देश में रहने वाले लोगों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाएगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, मेटा के साथ हमारी साझेदारी लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम से बचने में मदद करेगी. व्हाट्सएप की विशाल डिजिटल रीच का यूज़ करके, हम लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा और देश के डिजिटल इकोसिस्टम को सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/whatsapp-joined-hands-online-fraud-and-cybercrime-with-the-ministry/article-14509

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.