युवक ने ट्रांसजेंडर से शादी का फैसला किया तो माता-पिता ने कर ली खुदकुशी

JAGRAN DESK

सुनील कुमार 3 साल से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था और इस बात पर अड़ा हुआ था कि किसी युवती से शादी नहीं करेगा। वह ट्रांसजेंडर के साथ रहने पर जोर देता था, जिसके कारण माता-पिता से उसका अक्सर झगड़ा होता था।

आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में एक युवक द्वारा ट्रांसजेंडर से शादी करने की इच्छा जताए जाने पर उसके माता-पिता ने खुदकुशी कर ली। नंदयाल के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी पी श्रीनिवास रेड्डी के अनुसार सुब्बा रायडू (45) और सरस्वती (38) का बेटा सुनील कुमार पिछले 3 साल से स्थानीय ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ा हुआ था जिसको लेकर हुए विवाद के बाद दंपति ने खुदकुशी कर ली।

3 साल से ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था सुनील

पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार तीन साल से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था और इस बात पर अड़ा हुआ था कि किसी युवती से शादी नहीं करेगा। उसने बताया कि वह ट्रांसजेंडर के साथ रहने पर जोर देता था, जिसके कारण माता-पिता से उसका अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कुमार ने भी पहले इस मामले को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

माता-पिता को ट्रांसजेंडर समुदाय ने किया था अपमानित

जांच में पता चला कि सुनील ने ट्रांसजेंडरों के 1.5 लाख रुपये खर्च कर दिए थे, जिसके बाद ट्रांसजेंडर उसके माता-पिता से ये रकम मांगने लगे और धमकी देने लगे। उसने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने कुमार के माता-पिता को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया जिससे वे और दुखी हो गए तथा संभवत: इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2024 By दैनिक जागरण

युवक ने ट्रांसजेंडर से शादी का फैसला किया तो माता-पिता ने कर ली खुदकुशी

JAGRAN DESK

आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में एक युवक द्वारा ट्रांसजेंडर से शादी करने की इच्छा जताए जाने पर उसके माता-पिता ने खुदकुशी कर ली। नंदयाल के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी पी श्रीनिवास रेड्डी के अनुसार सुब्बा रायडू (45) और सरस्वती (38) का बेटा सुनील कुमार पिछले 3 साल से स्थानीय ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ा हुआ था जिसको लेकर हुए विवाद के बाद दंपति ने खुदकुशी कर ली।

3 साल से ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था सुनील

पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार तीन साल से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था और इस बात पर अड़ा हुआ था कि किसी युवती से शादी नहीं करेगा। उसने बताया कि वह ट्रांसजेंडर के साथ रहने पर जोर देता था, जिसके कारण माता-पिता से उसका अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कुमार ने भी पहले इस मामले को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

माता-पिता को ट्रांसजेंडर समुदाय ने किया था अपमानित

जांच में पता चला कि सुनील ने ट्रांसजेंडरों के 1.5 लाख रुपये खर्च कर दिए थे, जिसके बाद ट्रांसजेंडर उसके माता-पिता से ये रकम मांगने लगे और धमकी देने लगे। उसने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने कुमार के माता-पिता को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया जिससे वे और दुखी हो गए तथा संभवत: इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/when-young-man-decided-to-marry-a-transgender-his-parents/article-6363

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.