- Hindi News
- देश विदेश
- जहां पर मौजूद थे ट्रंप, वहां से कुछ दूर पर विमान हादसा, 60 लोग थे सवार
जहां पर मौजूद थे ट्रंप, वहां से कुछ दूर पर विमान हादसा, 60 लोग थे सवार
JAGRAN DESK
अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास बड़ा विमान हादसा हो गया है. विमान में 60 लोग सवार थे. विमान अमेरिकी शहर कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था. कनाडा एयर का विमान था. हादसे के बाद विमान पोटोमैक नदी में गिर गया.
अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास बड़ा विमान हादसा हो गया है. हादसे के बाद विमान पोटोमैक नदी में गिर गया. विमान में 60 लोग सवार थे. जानकारी के मुताबिक, हादसा एक हेलीकॉप्टर से प्लेन के टकराने की वजह से हुआ. दरअसल, विमान को वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी थी. विमान अमेरिकी शहर कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था.
कनाडा एयर का विमान था. फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं. दोनों विमानों का मलबा फिलहाल पोटोमैक नदी में है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जिस हेलीकॉप्टर से विमान टकराया, वह अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर ब्लैकहॉक (H-60) था. हादसे के बाद रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू करते हुए बंद कर दिया गया है.
मिलिट्री हेलीकॉप्टर से टकराया प्लेन
एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले यह हादसा हुआ. मिलिट्री हेलीकॉप्टर और प्लेन के टक्कर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. आखिर मिलिट्री हेलीकॉप्टर अचानक कैसे आया? मिलिट्री हेलीकॉप्टर पर कौन सवार था? संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुई हवाई क्षेत्र की घटना की जांच करेंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए