ट्रंप जीतें या हैरिस...अमेरिकी राष्ट्रपति को कितनी मिलेगी सैलरी? साथ क्या-क्या सुख-सुविधाएं

JAGRAN DESK

अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार किये जाते हैं. पर क्या आपको पता है कि US प्रेसिडेंट को कितनी सैलरी और क्या-क्या सुख सुविधाएं मिलती हैं?

अमेरिका में 5 नवंबर से राष्ट्रपति चुनाव शुरू हो रहा है. अमेरिका का राष्ट्रपति दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स में गिना जाता है. क्या आपको पता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को कितनी सैलरी (US President Salary) और क्या सुख-सुविधाएं मिलती हैं?

अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी है?
अमेरिका के राष्ट्रपति  को हर साल 4 लाख डॉलर सैलरी मिलती है. रुपए में बात करें तो यह रकम 3.36 करोड़ के आसपास है. इसके अलावा प्रेसिडेंट को अतिरिक्त खर्च के लिए 50000 डॉलर (लगभग 42 लाख) रुपए भी मिलते हैं.  की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोई भी नया राष्ट्रपति चुने जाने के बाद जब आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस (White House) में आता है तो उसे 100000 डॉलर यानी 84 लाख की रकम एक मुश्त दी जाती. इस रकम से वह अपनी पसंद के मुताबिक अपने घर और कार्यालय का रंग-रोगन और साज-सज्जा करा सकता है.

अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन को सालाना 2000 डॉलर सैलरी मिलती थी. आज से 235 साल पहले यह बहुत बड़ी रकम थी. अमेरिका के कई राष्ट्रपति जैसे डोनाल्ड ट्रंप, जॉन एफ कैनेडी और हरबर्ट हूवर तो अपनी सालाना सैलरी जरूरतमंदों और चैरिटी संस्थाओं को दान कर दिया करते थे.

और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस  में रहते हैं और यहीं उनका कार्यालय भी है. 18 एकड़ में फैले आलीशान व्हाइट हाउस में रहने के लिए राष्ट्रपति को एक भी रुपए नहीं देने पड़ते हैं. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति को एंटरटेनमेंट, स्टाफ और कुक के लिए भी सालाना 19000 डॉलर मिलता है. अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी निशुल्क हैं.

सबसे तगड़ी सुरक्षा और काफिला
अमेरिकी राष्ट्रपति उन लोगों में शुमार हैं, जिन्हें सबसे तगड़ी और चाक-चौबंद सुरक्षा मिलती है. उनकी सुरक्षा में सीक्रेट सर्विस के एजेंट से लेकर एफबीआई और मैरीन तक शामिल होते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति एयरफोर्स वन विमान से चलते हैं जिसे दुनिया का सबसे सुरक्षित और आधुनिक विमान कहा जाता है. एयरफोर्स वन में करीब 4000 वर्ग फुट की जगह है. इसमें राष्ट्रपति का ऑफिस, सेक्रेटेरिएट,मीटिंग रूम और बेडरूम तक बनाया गया है. वह विमान में रहते हुए अपना दैनिक कामकाज कर सकते हैं. विमान में उनके साथ करीब 100 लोग यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा यूएस प्रेसिडेंट के काफिले में लिमोजिन कार से लेकर मरीन हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं. इन बुलेटप्रूफ गाड़ियों में मिसाइल सिस्टम से लेकर आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम तक लगा है.

r/coolguides - The net worth (in today's dollars) and salaries of all of the U.S. Presidents

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1789 में अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी 25000 डॉलर हुआ करती थी. फिर 1873 में बढ़कर 50000 डॉलर हुई. 1909 में बढ़कर 75000 डॉलर, 1949 में बढ़कर 100000 डॉलर, 1969 में बढ़कर 2 लाख डॉलर और 2001 में 4 लाख डॉलर हुई. 2001 में जॉर्ज डब्लू बुश के राष्ट्रपति रहते आखिरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी बढ़ी थी. पिछले 23 सालों में अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी में कोई इजाफा नहीं हुआ है.

7 Top Secrets About 'The Beast' Presidential Limo

किस नेता की सैलरी सबसे ज्यादा
दिलचस्प बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति भले ही दुनिया के सबसे ताकतवर शख़्स माने जाते हों लेकिन सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले नेताओं की लिस्ट में वह बहुत पीछे हैं. सिंगापुर के प्रधानमंत्री दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन लेने वाले नेता हैं. उन्हें सालाना 16.1 लाख डॉलर यानी करीब 13.44 करोड रुपए वेतन मिलता है. इसी तरह हांगकांग के प्रशासक को भी सालाना 5.5 करोड रुपए की सैलरी मिलती है. भारत की बात करें तो यहां राष्ट्रपति (Indian President Salary) को हर महीने 500000 लाख रुपये सैलरी मिलती है. सालाना यह रकम 60 लाख है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

ट्रंप जीतें या हैरिस...अमेरिकी राष्ट्रपति को कितनी मिलेगी सैलरी? साथ क्या-क्या सुख-सुविधाएं

JAGRAN DESK

अमेरिका में 5 नवंबर से राष्ट्रपति चुनाव शुरू हो रहा है. अमेरिका का राष्ट्रपति दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स में गिना जाता है. क्या आपको पता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को कितनी सैलरी (US President Salary) और क्या सुख-सुविधाएं मिलती हैं?

अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी है?
अमेरिका के राष्ट्रपति  को हर साल 4 लाख डॉलर सैलरी मिलती है. रुपए में बात करें तो यह रकम 3.36 करोड़ के आसपास है. इसके अलावा प्रेसिडेंट को अतिरिक्त खर्च के लिए 50000 डॉलर (लगभग 42 लाख) रुपए भी मिलते हैं.  की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोई भी नया राष्ट्रपति चुने जाने के बाद जब आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस (White House) में आता है तो उसे 100000 डॉलर यानी 84 लाख की रकम एक मुश्त दी जाती. इस रकम से वह अपनी पसंद के मुताबिक अपने घर और कार्यालय का रंग-रोगन और साज-सज्जा करा सकता है.

अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन को सालाना 2000 डॉलर सैलरी मिलती थी. आज से 235 साल पहले यह बहुत बड़ी रकम थी. अमेरिका के कई राष्ट्रपति जैसे डोनाल्ड ट्रंप, जॉन एफ कैनेडी और हरबर्ट हूवर तो अपनी सालाना सैलरी जरूरतमंदों और चैरिटी संस्थाओं को दान कर दिया करते थे.

और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस  में रहते हैं और यहीं उनका कार्यालय भी है. 18 एकड़ में फैले आलीशान व्हाइट हाउस में रहने के लिए राष्ट्रपति को एक भी रुपए नहीं देने पड़ते हैं. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति को एंटरटेनमेंट, स्टाफ और कुक के लिए भी सालाना 19000 डॉलर मिलता है. अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी निशुल्क हैं.

सबसे तगड़ी सुरक्षा और काफिला
अमेरिकी राष्ट्रपति उन लोगों में शुमार हैं, जिन्हें सबसे तगड़ी और चाक-चौबंद सुरक्षा मिलती है. उनकी सुरक्षा में सीक्रेट सर्विस के एजेंट से लेकर एफबीआई और मैरीन तक शामिल होते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति एयरफोर्स वन विमान से चलते हैं जिसे दुनिया का सबसे सुरक्षित और आधुनिक विमान कहा जाता है. एयरफोर्स वन में करीब 4000 वर्ग फुट की जगह है. इसमें राष्ट्रपति का ऑफिस, सेक्रेटेरिएट,मीटिंग रूम और बेडरूम तक बनाया गया है. वह विमान में रहते हुए अपना दैनिक कामकाज कर सकते हैं. विमान में उनके साथ करीब 100 लोग यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा यूएस प्रेसिडेंट के काफिले में लिमोजिन कार से लेकर मरीन हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं. इन बुलेटप्रूफ गाड़ियों में मिसाइल सिस्टम से लेकर आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम तक लगा है.

r/coolguides - The net worth (in today's dollars) and salaries of all of the U.S. Presidents

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1789 में अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी 25000 डॉलर हुआ करती थी. फिर 1873 में बढ़कर 50000 डॉलर हुई. 1909 में बढ़कर 75000 डॉलर, 1949 में बढ़कर 100000 डॉलर, 1969 में बढ़कर 2 लाख डॉलर और 2001 में 4 लाख डॉलर हुई. 2001 में जॉर्ज डब्लू बुश के राष्ट्रपति रहते आखिरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी बढ़ी थी. पिछले 23 सालों में अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी में कोई इजाफा नहीं हुआ है.

7 Top Secrets About 'The Beast' Presidential Limo

किस नेता की सैलरी सबसे ज्यादा
दिलचस्प बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति भले ही दुनिया के सबसे ताकतवर शख़्स माने जाते हों लेकिन सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले नेताओं की लिस्ट में वह बहुत पीछे हैं. सिंगापुर के प्रधानमंत्री दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन लेने वाले नेता हैं. उन्हें सालाना 16.1 लाख डॉलर यानी करीब 13.44 करोड रुपए वेतन मिलता है. इसी तरह हांगकांग के प्रशासक को भी सालाना 5.5 करोड रुपए की सैलरी मिलती है. भारत की बात करें तो यहां राष्ट्रपति (Indian President Salary) को हर महीने 500000 लाख रुपये सैलरी मिलती है. सालाना यह रकम 60 लाख है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/whether-trump-or-harris-wins-how-much-salary-will-the/article-2830

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.