'आपको मंत्री किसने बनाया?', कल्याण बनर्जी की लोकसभा में मनरेगा फंड को लेकर केंद्रीय मंत्री से नोकझोंक

JAGRAN DESK

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच नोकझोंक देखने को मिली.

लोकसभा में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच पश्चिम बंगाल को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत मिलने वाले फंड को लेकर बहस गई.सिंह की कथित टिप्पणी के जवाब में बनर्जी ने कहा, "आपको मंत्री किसने बनाया है?" जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया.

मंत्री को फटकार लगाते हुए बनर्जी ने कहा, " यह स्वीकार्य नहीं है. आप एक केंद्रीय मंत्री हैं और आप इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं! वह इस कमेंट को क्यों पास करेंगे?" हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सिंह ने ऐसा क्या कहा था, जिससे यह बहस हुई.

उचित आवंटन से वंचित करने का आरोप
मनरेगा फंड रोके जाने के मुद्दे पर बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बंगाल को उसके उचित आवंटन से वंचित करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, "पिछले तीन सालों से हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं. केंद्र का दावा है कि 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है और हमने लगातार उनसे कार्रवाई करने का आग्रह किया है, लेकिन यह राज्य के 10 करोड़ लोगों को लाभ से वंचित करने का कारण नहीं हो सकता."

'आपको मंत्री किसने बनाया?'
इससे पहले बनर्जी ने गिरिराज सिंह की कथित टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल किया, "आपको मंत्री किसने बनाया?" इस टिप्पणी पर सत्ता पक्ष की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई, जिससे सदन में व्यवधान उत्पन्न हो गया.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बनर्जी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा, "प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों को सवाल पूछने चाहिए, व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. वह कौन होते हैं किसी की मंत्री पद पर नियुक्ति पर सवाल उठाने वाले?"

हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हस्तक्षेप करते हुए सदस्यों से शिष्टाचार बनाए रखने का आग्रह किया. बिरला ने कहा, "व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए. बोलते समय अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें. किसी को भी अनौपचारिक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए." हालांकि, उनकी अपील पर विपक्षी बेंचों की ओर से असंतोष व्यक्त किया गया.

'केंद्रीय योजनाओं का नाम बदला जा रहा है'
इस बीच मनरेगा फंड पर बनर्जी के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बंगाल में योजना के क्रियान्वयन में अनियमितताओं के आरोपों को दोहराया. पासवान ने कहा, "इस सदन में एक ही सांसद द्वारा फंड में बाधा का मुद्दा बार-बार उठाया जाता है. केंद्र की टीम ने पाया कि केंद्रीय योजनाओं का नाम बदला जा रहा है. टेंडर को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा जा रहा है और हमारे अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी."

बता दें कि मनरेगा फंड का मुद्दा केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच एक बड़ा विवाद रहा है, जिसमें राज्य बार-बार वित्तीय भेदभाव का आरोप लगाता है जबकि केंद्र प्रक्रियागत उल्लंघन का हवाला देता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

'आपको मंत्री किसने बनाया?', कल्याण बनर्जी की लोकसभा में मनरेगा फंड को लेकर केंद्रीय मंत्री से नोकझोंक

JAGRAN DESK

लोकसभा में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच पश्चिम बंगाल को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत मिलने वाले फंड को लेकर बहस गई.सिंह की कथित टिप्पणी के जवाब में बनर्जी ने कहा, "आपको मंत्री किसने बनाया है?" जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया.

मंत्री को फटकार लगाते हुए बनर्जी ने कहा, " यह स्वीकार्य नहीं है. आप एक केंद्रीय मंत्री हैं और आप इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं! वह इस कमेंट को क्यों पास करेंगे?" हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सिंह ने ऐसा क्या कहा था, जिससे यह बहस हुई.

उचित आवंटन से वंचित करने का आरोप
मनरेगा फंड रोके जाने के मुद्दे पर बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बंगाल को उसके उचित आवंटन से वंचित करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, "पिछले तीन सालों से हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं. केंद्र का दावा है कि 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है और हमने लगातार उनसे कार्रवाई करने का आग्रह किया है, लेकिन यह राज्य के 10 करोड़ लोगों को लाभ से वंचित करने का कारण नहीं हो सकता."

'आपको मंत्री किसने बनाया?'
इससे पहले बनर्जी ने गिरिराज सिंह की कथित टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल किया, "आपको मंत्री किसने बनाया?" इस टिप्पणी पर सत्ता पक्ष की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई, जिससे सदन में व्यवधान उत्पन्न हो गया.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बनर्जी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा, "प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों को सवाल पूछने चाहिए, व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. वह कौन होते हैं किसी की मंत्री पद पर नियुक्ति पर सवाल उठाने वाले?"

हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हस्तक्षेप करते हुए सदस्यों से शिष्टाचार बनाए रखने का आग्रह किया. बिरला ने कहा, "व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए. बोलते समय अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें. किसी को भी अनौपचारिक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए." हालांकि, उनकी अपील पर विपक्षी बेंचों की ओर से असंतोष व्यक्त किया गया.

'केंद्रीय योजनाओं का नाम बदला जा रहा है'
इस बीच मनरेगा फंड पर बनर्जी के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बंगाल में योजना के क्रियान्वयन में अनियमितताओं के आरोपों को दोहराया. पासवान ने कहा, "इस सदन में एक ही सांसद द्वारा फंड में बाधा का मुद्दा बार-बार उठाया जाता है. केंद्र की टीम ने पाया कि केंद्रीय योजनाओं का नाम बदला जा रहा है. टेंडर को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा जा रहा है और हमारे अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी."

बता दें कि मनरेगा फंड का मुद्दा केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच एक बड़ा विवाद रहा है, जिसमें राज्य बार-बार वित्तीय भेदभाव का आरोप लगाता है जबकि केंद्र प्रक्रियागत उल्लंघन का हवाला देता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/who-made-you-a-minister-kalyan-banerjees-nobles-with-the/article-13569

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.