16 दिसंबर को ही क्‍यों मनाया जाता है राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस ? जानिए इस दिन का महत्‍व

Jagran Desk

हर साल भारत में 16 दिसंबर को राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है. जानिए इस दिन का क्‍या है इतिहास, क्‍या है प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया और इसका काम क्‍या है?

भारत में प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्‍तंभ माना जाता है. अगर प्रेस की ताकत को समझना हो तो अकबर इलाहाबादी की मशहूर पंक्तियां काफी कुछ बयां करती हैं. अकबर इलाहाबादी ने कहा है कि 'खींचो न कमान, न तलवार निकालो जब तोप मुकाबिल हो तब अखबार निकालो.' इन लाइनों से प्रेस की ताकत को अच्‍छे से समझा जा सकता है. आजादी के समय से लेकर अब तक भारत में प्रेस की बहुत बड़ी भूमिका रही है. आजादी की जंग के दौरान प्रेस भारत के क्रांतिकारियों का सबसे बड़ा हथियार रहा है. हर साल भारत में 16 दिसंबर को राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) मनाया जाता है. लेकिन इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए 16 दिसंबर की तारीख को ही क्‍यों चुना गया? यहां जानिए इसके बारे में.

राष्ट्रीय प्रेस दिवस का इतिहास

भारत में राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. पत्रकारिता के ऊंचे आदर्श स्थापित करने व प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने के उद्देश्य से 4 जुलाई 1966 को भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी. लेकिन इस परिषद ने 16 दिसंबर 1966 से विधिवत तरीके से काम करना शुरू किया था. इस कारण हर साल 16 दिसंबर को राष्‍ट्रीय प्रेस डे मनाया जाता है.

क्‍या है भारतीय प्रेस परिषद 

भारतीय प्रेस परिषद यानी प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एक वैधानिक निकाय है, जिसे मीडिया के संचालन की निगरानी का अधिकार मिला है. इसके एक अध्यक्ष होते हैं, जो सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज होते हैं. इसके अलावा 28 अन्य सदस्य होते हैं, जिनमें से 20 प्रेस से होते हैं, पांच संसद के दोनों सदनों से नामित होते हैं और तीन प्रतिनिधित्व करते हैं. भारत में प्रेस को वॉच डॉग और भारतीय प्रेस परिषद को मोरल वॉच डॉग कहा जाता है.

मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुईं न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई भारतीय प्रेस परिषद के अध्‍यक्ष पद पर आसीन हैं. वे परिषद की पहली महिला अध्‍यक्ष हैं.18 जून 2022 में PCI के अध्‍यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी. वह जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग, उत्तराखंड यूनिफार्म सिविल कोड ड्राफ्टिंग कमेटी समेत कई अहम समितियों की सदस्‍य रह चुकी हैं. 
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Nov 2024 By दैनिक जागरण

16 दिसंबर को ही क्‍यों मनाया जाता है राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस ? जानिए इस दिन का महत्‍व

Jagran Desk

भारत में प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्‍तंभ माना जाता है. अगर प्रेस की ताकत को समझना हो तो अकबर इलाहाबादी की मशहूर पंक्तियां काफी कुछ बयां करती हैं. अकबर इलाहाबादी ने कहा है कि 'खींचो न कमान, न तलवार निकालो जब तोप मुकाबिल हो तब अखबार निकालो.' इन लाइनों से प्रेस की ताकत को अच्‍छे से समझा जा सकता है. आजादी के समय से लेकर अब तक भारत में प्रेस की बहुत बड़ी भूमिका रही है. आजादी की जंग के दौरान प्रेस भारत के क्रांतिकारियों का सबसे बड़ा हथियार रहा है. हर साल भारत में 16 दिसंबर को राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) मनाया जाता है. लेकिन इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए 16 दिसंबर की तारीख को ही क्‍यों चुना गया? यहां जानिए इसके बारे में.

राष्ट्रीय प्रेस दिवस का इतिहास

भारत में राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. पत्रकारिता के ऊंचे आदर्श स्थापित करने व प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने के उद्देश्य से 4 जुलाई 1966 को भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी. लेकिन इस परिषद ने 16 दिसंबर 1966 से विधिवत तरीके से काम करना शुरू किया था. इस कारण हर साल 16 दिसंबर को राष्‍ट्रीय प्रेस डे मनाया जाता है.

क्‍या है भारतीय प्रेस परिषद 

भारतीय प्रेस परिषद यानी प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एक वैधानिक निकाय है, जिसे मीडिया के संचालन की निगरानी का अधिकार मिला है. इसके एक अध्यक्ष होते हैं, जो सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज होते हैं. इसके अलावा 28 अन्य सदस्य होते हैं, जिनमें से 20 प्रेस से होते हैं, पांच संसद के दोनों सदनों से नामित होते हैं और तीन प्रतिनिधित्व करते हैं. भारत में प्रेस को वॉच डॉग और भारतीय प्रेस परिषद को मोरल वॉच डॉग कहा जाता है.

मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुईं न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई भारतीय प्रेस परिषद के अध्‍यक्ष पद पर आसीन हैं. वे परिषद की पहली महिला अध्‍यक्ष हैं.18 जून 2022 में PCI के अध्‍यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी. वह जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग, उत्तराखंड यूनिफार्म सिविल कोड ड्राफ्टिंग कमेटी समेत कई अहम समितियों की सदस्‍य रह चुकी हैं. 
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/why-is-national-press-day-celebrated-only-on-16-december/article-3562

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.