WiFi, AC-गीजर सब मिलेगा संगम नगरी के टेंट्स में, जानिए महाकुंभ में क्‍या होगा एक दिन का किराया

Dharm Desk

प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से लगने जा रहे महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को WiFi, AC-गीजर सब आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. इसके लिए बड़े पैमाने पर टेंट सिटी बसाई जा रही है.

संगम नगरी प्रयागराज महाकुंभ को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही हैं. देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी खास ख्याल रखा जा रहा है. मेला क्षेत्र के अरेल एरिया में संगम से नजदीक 2000 से ज्यादा स्विस कॉटेज की टेंट सिटी बसाई जा रही है. जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं को लग्जरी होटल जैसी सहूलियत और सुविधाएं मिलेगी. यह टेंट सिटी यूपी पर्यटन विभाग की तरफ से बसाई जा रही है. जिसमें ऋषि कुल, कुंभ विलेज, शिवाद्यया कुंभ कैंप और कुंभ कैनवस जैसे नाम शामिल है.

खास बात यह है कि महाकुंभ के लिहाज से टेंट सिटी के भीतर बनने वाले कॉटेज के नाम भी धार्मिक अनुभूति कराने वाले हैं. आमतौर पर होटल में जिन रूम को लग्जरी, डीलक्स और प्रीमियम के नाम से जाना जाता है. उन्हें महाकुंभ के टेंट सिटी में रामनिवास, कृष्ण निवास और अर्जुन निवास जैसे नाम दिए गए हैं.

प्रमुख स्नान की तारीखों की बुकिंग हुई पूरी

ऋषिकुल टेंट सिटी में कुल 200 कॉटेज बनाए जा रहे हैं. जिनका प्लेटफार्म लगभग तैयार हो चुका है. दिसंबर के आखिर तक पूरी तरीके से स्विस कॉटेज को आम श्रद्धालुओं के लिए तैयार कर दिया जाएगा. पर्यटन विभाग के जनरल मैनेजर राजू शर्मा ने बताया कि महाकुंभ के प्रमुख स्नान की तारीख की बुकिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है. इतना ही नहीं महाकुंभ के आम दिनों में भी लगभग 70 फ़ीसदी बुकिंग आ चुकी है. 

25 से 45 हजार के बीच पहुंचा किराया

ऋषिकुल टेंट सिटी के जीएम के मुताबिक यहां लग्जरी स्विस कॉटेज का किराया प्रमुख स्नान की तारीख पर 25 से 45 हजार रुपए है. कुंभ विलेज और शिवद्यया कुंभ कॉटेज के भी ज्यादातर कॉटेज प्रमुख स्नान की तारीख पर बुक हो चुके हैं. इस टेंट सिटी में विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. इतना ही नहीं महाकुंभ के दृष्टिगत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी टेंट सिटी में किया जाएगा. टेंट सिटी में यज्ञशाला के साथ ही योग के लिए भी सुविधा उपलब्ध रहेगी.

महाकुंभ में कैसे करें ठहरने की बुकिंग?

रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ में सुपर डीलक्स टेंट विला, महाराजा, स्विस कॉटेज व डॉर्मेटरी टेंट होंगे, जिनका प्रतिदिन का किराया 1500 से 35 हजार रुपये के बीच होगा. इन टेंट्स को UPSTDC की वेबसाइट और महाकुम्भ ऐप के जरिए भी बुक किया जा सकता है. विला टेंट का क्षेत्रफल 900 वर्ग फुट, सुपर डीलक्स टेंट का 480 से 580 और डीलक्स ब्लॉक्स टेंट का 250 से 400 वर्ग फुट होगा. इन टेंट्स में एसी, डबल बेड, मैट्रेस, सोफा सेट, कस्टमाइज्ड इंटीरियर्स, राइटिंग डेस्क, इलेक्ट्रिक गीजर, फायर एक्स्टिंगग्विशर, रजाई, कंबल, मच्छरदानी, वाईफाई, डाइनिंग एरिया व कॉमन सिटिंग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Dec 2024 By दैनिक जागरण

WiFi, AC-गीजर सब मिलेगा संगम नगरी के टेंट्स में, जानिए महाकुंभ में क्‍या होगा एक दिन का किराया

Dharm Desk

संगम नगरी प्रयागराज महाकुंभ को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही हैं. देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी खास ख्याल रखा जा रहा है. मेला क्षेत्र के अरेल एरिया में संगम से नजदीक 2000 से ज्यादा स्विस कॉटेज की टेंट सिटी बसाई जा रही है. जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं को लग्जरी होटल जैसी सहूलियत और सुविधाएं मिलेगी. यह टेंट सिटी यूपी पर्यटन विभाग की तरफ से बसाई जा रही है. जिसमें ऋषि कुल, कुंभ विलेज, शिवाद्यया कुंभ कैंप और कुंभ कैनवस जैसे नाम शामिल है.

खास बात यह है कि महाकुंभ के लिहाज से टेंट सिटी के भीतर बनने वाले कॉटेज के नाम भी धार्मिक अनुभूति कराने वाले हैं. आमतौर पर होटल में जिन रूम को लग्जरी, डीलक्स और प्रीमियम के नाम से जाना जाता है. उन्हें महाकुंभ के टेंट सिटी में रामनिवास, कृष्ण निवास और अर्जुन निवास जैसे नाम दिए गए हैं.

प्रमुख स्नान की तारीखों की बुकिंग हुई पूरी

ऋषिकुल टेंट सिटी में कुल 200 कॉटेज बनाए जा रहे हैं. जिनका प्लेटफार्म लगभग तैयार हो चुका है. दिसंबर के आखिर तक पूरी तरीके से स्विस कॉटेज को आम श्रद्धालुओं के लिए तैयार कर दिया जाएगा. पर्यटन विभाग के जनरल मैनेजर राजू शर्मा ने बताया कि महाकुंभ के प्रमुख स्नान की तारीख की बुकिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है. इतना ही नहीं महाकुंभ के आम दिनों में भी लगभग 70 फ़ीसदी बुकिंग आ चुकी है. 

25 से 45 हजार के बीच पहुंचा किराया

ऋषिकुल टेंट सिटी के जीएम के मुताबिक यहां लग्जरी स्विस कॉटेज का किराया प्रमुख स्नान की तारीख पर 25 से 45 हजार रुपए है. कुंभ विलेज और शिवद्यया कुंभ कॉटेज के भी ज्यादातर कॉटेज प्रमुख स्नान की तारीख पर बुक हो चुके हैं. इस टेंट सिटी में विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. इतना ही नहीं महाकुंभ के दृष्टिगत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी टेंट सिटी में किया जाएगा. टेंट सिटी में यज्ञशाला के साथ ही योग के लिए भी सुविधा उपलब्ध रहेगी.

महाकुंभ में कैसे करें ठहरने की बुकिंग?

रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ में सुपर डीलक्स टेंट विला, महाराजा, स्विस कॉटेज व डॉर्मेटरी टेंट होंगे, जिनका प्रतिदिन का किराया 1500 से 35 हजार रुपये के बीच होगा. इन टेंट्स को UPSTDC की वेबसाइट और महाकुम्भ ऐप के जरिए भी बुक किया जा सकता है. विला टेंट का क्षेत्रफल 900 वर्ग फुट, सुपर डीलक्स टेंट का 480 से 580 और डीलक्स ब्लॉक्स टेंट का 250 से 400 वर्ग फुट होगा. इन टेंट्स में एसी, डबल बेड, मैट्रेस, सोफा सेट, कस्टमाइज्ड इंटीरियर्स, राइटिंग डेस्क, इलेक्ट्रिक गीजर, फायर एक्स्टिंगग्विशर, रजाई, कंबल, मच्छरदानी, वाईफाई, डाइनिंग एरिया व कॉमन सिटिंग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/wifi-ac-geyser-will-be-available-in-tents-of-sangam-city/article-4727

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.