AMU में राम मंदिर बनवाने के लिए पूरी संपत्ति लगा दूंगा… योगी के मंत्री रघुराज सिंह का बयान

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज सिंह के विवादित बोल चर्चा में हैं. उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राम मंदिर बनवाने के लिए पूरी संपत्ति लगा दूंगा. वहीं मुस्लिमों को होली के दिन नमाज पढ़ने जाने से पहले तिरपाल का हिजाब पहनने को कहा.

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में राज्य श्रम एवं रोजगार मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि मैं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राम मंदिर बनवाने के लिए पूरी संपत्ति लगा दूंगा. यहां पर मंदिर बनने के बाद मैं पहली ईंट रखूंगा. वहीं बीजेपी की महिला नेता रूबी आसिफ खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लिखकर भेजा. उन्होंने पत्र में लिखा कि अगर मस्जिदें यूनिवर्सिटी परिसर में हो सकती हैं तो मंदिर का निर्माण भी वहां किया जाना चाहिए. उनका मानना है कि इस कदम से समाज में भाईचारा बढ़ेगा और धार्मिक सौहार्द को प्रोत्साहन मिलेगा.

होली-तिरपाल का विवादित बयान

रघुराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा कि इस बार होली और जुमे की नमाज साथ में पड़ रही है. ऐसे में सफेद टोपी पहनने वाले लोग तिरपाल का हिजाब बनाकर पहनें, उसके बाद ही घर से बाहर निकलें.

होली में जगह-जगह रंग खेले जाते हैं, इसमें गुलाल के साथ-साथ पानी का भी इस्तेमाल किया जाता है. रघुराज सिंह ने इससे बचने के लिए तिरपाल का हिजाब बनाकर मुस्लिमों को पहनने को कहा. उन्होंने कहा कि इससे उनका शरीर बचा रहेगा और उनकी सफेद टोपी पर भी किसी तरह के रंग का प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि होली के त्योहार में रंग खेलते समय लोग और दूरी नहीं देखी जाती, जिसे जो पाता है, उसे रंग लगा देता है. ऐसे में तिरपाल मुस्लिमों की मदद करेगा.

ये तिरपाल क्या है?

जिस तिरपाल को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, उसके बारे में जानते हैं. तिरपाल एक मजबूत, वाटरप्रूफ और टिकाऊ कपड़ा होता है. इसपर प्लास्टिक, पॉलीथीन, कैनवास या रबर का लेप लगाया जाता है. मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल बरसात, धूप और धूल से सुरक्षा के लिए किया जाता है.

आम तौर पर दुकानों, ट्रकों, माल ढोने वाली गाड़ियों और खेतों में फसलों को ढकने के लिए भी तिरपाल का इस्तेमाल किया जाता है. जब भी किसी के घर की नई-नई छत पड़ी होती है तो उस समय भी बारिश से उसे बचाने के तिरपाल का इस्तेमाल किया जाता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

AMU में राम मंदिर बनवाने के लिए पूरी संपत्ति लगा दूंगा… योगी के मंत्री रघुराज सिंह का बयान

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में राज्य श्रम एवं रोजगार मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि मैं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राम मंदिर बनवाने के लिए पूरी संपत्ति लगा दूंगा. यहां पर मंदिर बनने के बाद मैं पहली ईंट रखूंगा. वहीं बीजेपी की महिला नेता रूबी आसिफ खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लिखकर भेजा. उन्होंने पत्र में लिखा कि अगर मस्जिदें यूनिवर्सिटी परिसर में हो सकती हैं तो मंदिर का निर्माण भी वहां किया जाना चाहिए. उनका मानना है कि इस कदम से समाज में भाईचारा बढ़ेगा और धार्मिक सौहार्द को प्रोत्साहन मिलेगा.

होली-तिरपाल का विवादित बयान

रघुराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा कि इस बार होली और जुमे की नमाज साथ में पड़ रही है. ऐसे में सफेद टोपी पहनने वाले लोग तिरपाल का हिजाब बनाकर पहनें, उसके बाद ही घर से बाहर निकलें.

होली में जगह-जगह रंग खेले जाते हैं, इसमें गुलाल के साथ-साथ पानी का भी इस्तेमाल किया जाता है. रघुराज सिंह ने इससे बचने के लिए तिरपाल का हिजाब बनाकर मुस्लिमों को पहनने को कहा. उन्होंने कहा कि इससे उनका शरीर बचा रहेगा और उनकी सफेद टोपी पर भी किसी तरह के रंग का प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि होली के त्योहार में रंग खेलते समय लोग और दूरी नहीं देखी जाती, जिसे जो पाता है, उसे रंग लगा देता है. ऐसे में तिरपाल मुस्लिमों की मदद करेगा.

ये तिरपाल क्या है?

जिस तिरपाल को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, उसके बारे में जानते हैं. तिरपाल एक मजबूत, वाटरप्रूफ और टिकाऊ कपड़ा होता है. इसपर प्लास्टिक, पॉलीथीन, कैनवास या रबर का लेप लगाया जाता है. मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल बरसात, धूप और धूल से सुरक्षा के लिए किया जाता है.

आम तौर पर दुकानों, ट्रकों, माल ढोने वाली गाड़ियों और खेतों में फसलों को ढकने के लिए भी तिरपाल का इस्तेमाल किया जाता है. जब भी किसी के घर की नई-नई छत पड़ी होती है तो उस समय भी बारिश से उसे बचाने के तिरपाल का इस्तेमाल किया जाता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/will-put-full-property-to-build-ram-temple-in-amu%E2%80%A6/article-13547

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.