विपक्षी दलों के हंगाने के चलते लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है. वहीं राज्यसभा में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री रहे एस एसएम कृष्णा के निधन पर शोक जताया गया.
- Hindi News
- देश विदेश
- शीतकालीन सत्र 2024: लोकसभा कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा ने एसएम कृष्णा को श्रद्धांजलि दी
शीतकालीन सत्र 2024: लोकसभा कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा ने एसएम कृष्णा को श्रद्धांजलि दी
JAGRAN DESK
संसद में विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध जारी है
खबर है कि आज सरकार वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पर चर्चा के लिए इसे आज जेपीसी में भेज सकती है. सरकार इस विधेयक पर आम राय बनाने के पक्ष में है और आज लोक सभा में पेश किया जा सकता है. इस विधेयक को कैबिनेट की स्वीकृति नहीं मिली है. बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के घोषणा-पत्र में इसे शामिल किया था. पार्टी ने कहा था कि इसे लागू करने पर काम किया जाएगा. वहीं, इस सत्र की शुरुआत से ही सरकार और विपक्षी दलों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर गतिरोध बना हुआ है. सोमवार को भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ. इसके चलते लगभर पूरे दिन सदन की कार्यवाही स्थगित रही.
LIVE FEED
11:07 AM, 10 Dec 2024
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
11:03 AM, 10 Dec 2024
दोनों सदनों कार्यवाही शुरू
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है.
10:57 AM, 10 Dec 2024
कांग्रेस पार्टी की बैठक खत्म, बाहर निकले नेता
कांग्रेस के नेता बैठक कर बाहर निकले. इस बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी ने की. बैठक में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य बड़े नेता शामिल हुए.
10:38 AM, 10 Dec 2024
सरकार सदन को चलने नहीं दे रही है: प्रमोद तिवारी
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर कहा, 'अडाणी भ्रष्टाचार का मुद्दा, किसानों का मार्च, मणिपुर जल रहा है, महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है. सरकार नियंत्रण खो चुकी है. हम इन मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं. अगर हम सदन के अंदर इन मुद्दों को उठाते हैं, तो हमें अनुमति नहीं दी जाती है और सदन स्थगित कर दिया जाता है. इसलिए, हमने इन सभी मुद्दों को संसद के गेट के बाहर उठाने और सदन को चलने देने का फैसला किया है. हालांकि, सरकार बेईमानी कर रही है और सदन को चलने नहीं दे रही है.'
10:22 AM, 10 Dec 2024
लोकसभा के संसदीय सौध में कांग्रेस सांसदों की बैठक
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसदीय सौध के मुख्य समिति कक्ष में कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक में शामिल होने पहुंचे. बैठक की अध्यक्षता विपक्ष के नेता राहुल गांधी करेंगे. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सांसदों की बैठक में भाग लेने पहुंचीं.
10:07 AM, 10 Dec 2024
किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले-उन्हें तमाशा करने में मजा आता है
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. कांग्रेस ने अडाणी मामले को लेकर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया था. रिजिजू ने राहुल गांधी की आलोचना की और उनकी विदेश यात्रा पर कटाक्ष किया. केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा, 'राहुल गांधी को तमाशा करने और प्रधानमंत्री को गाली देने में मजा आता है, लेकिन अन्य सांसदों की भी उन लोगों के प्रति जिम्मेदारी है, जिन्होंने उन्हें चुना है. उन्हें बस यहां तमाशा करना है और फिर अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए विदेश जाना है.' उन्होंने आगे कहा, 'समाजवादी पार्टी, टीएमसी, राज्यसभा में सभी कांग्रेस सांसद, लोकसभा में कुछ कांग्रेस सांसद और कई अन्य सांसद वास्तव में संसद की बहस और चर्चा में भाग लेने के इच्छुक हैं. राहुल गांधी जी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि वह लोगों के दर्द और समस्या को महसूस नहीं कर सकते हैं, लेकिन अन्य सांसद करते हैं!
10:02 AM, 10 Dec 2024
सरकार सदन में कोई चर्चा नहीं करना चाहती है: सांसद गौरव गोगोई
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद में हंगामे को लेकर सरकार पर हमला किया. उन्होंने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया. गौरव गोगोई ने कहा, 'दोनों सदनों में सत्ता पक्ष सुनियोजित तरीके से कार्यवाही को रोक रहा है. पिछले सप्ताह गुरुवार के बाद से हमें लोकसभा में बोलने का मौका नहीं मिला है. सरकार कोई चर्चा नहीं करना चाहती है.'
9:56 AM, 10 Dec 2024
सांसद संजय सिंह ने धमकियों पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन नोटिस दिया
आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और जनप्रतिनिधियों को मिल रही धमकियों पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन नोटिस दिया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए