- Hindi News
- देश विदेश
- शीतकालीन सत्र 2024: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित
शीतकालीन सत्र 2024: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित
JAGRAN DESK
By दैनिक जागरण
On
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार 25 नवंबर से शुरू हाे गया। हालांकि हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 27 नवंबर 11 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके पहले सोमवार 11 बजे संसद के शीतकालीन सत्र का शुभारंभ किया गया था।
संसद के शीतकालीन सत्र का आज से आगाज हो गया है। 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में विचार के लिए लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित 16 विधेयकों की सूची तैयार की है। इस सत्र में केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने की कोशिश भी करेगी। शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक भी हुई। जिसमें विपक्ष की तरफ से मणिपुर हिंसा और प्रदूषण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग की।
विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा पूरे दिन के लिए हुई स्थगित
राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। मंगलवार को संविधान दिवस के कारण सदन की कार्यवाही नहीं होगी। अब बुधवार को सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही 11.45 बजे शुरू हुई थी।
- 11:20 AM,Nov 25 2024
संसद में शीतकालीन सत्र की शुरुआत में लोकसभा के बाद राजसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी।
11:10 AM,Nov 25 2024दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा
विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है।11:05 AM,Nov 25 2024शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में पहुंचे पीएम मोदी
10:47 AM,Nov 25 2024पीएम मोदी ने बताया कि संसद से क्या संदेश जाना चाहिए
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत की संसद से भी वो संदेश जाना चाहिए कि भारत के मतदाता उनका लोकतंत्र के प्रति समर्पण, उनका संविधान के प्रति समर्पण, संसदीय कार्यपद्धति पर विश्वास, संसद में बैठे हुए हम सबको जनता जनार्दन की भावनाओं पर खरा उतरना ही पड़ेगा। हम अबतक जितना समय गंवा चुके हैं उसका थोड़ा पश्चाताप करें, हम बहुत ही तंदुरुस्त तरीके से हर विषय के अनेक पहलुओं को संसद भवन में हम उजागर करें, आने वाली पीढ़िया भी पढ़ेगी उसको, उससे प्रेरणा लेगी। मैं आशा करता हूं कि ये सत्र बहुत ही परिणामकारी हो। संविधान के 75वें वर्ष की शान को बढ़ाने वाला है, भारत की वैश्विक गरिमा को बल देने वाला हो, नए सांसदों को अवसर देने वाला हो, नए विचारों का स्वागत करने वाला हो। इसी भावना के साथ उमंग और उत्साह के साथ इस सत्र को आगे बढ़ाने के लिए निमंत्रित करता हूं, स्वागत करता हूं।10:46 AM,Nov 25 2024लोकतंत्र की शर्त है कि हम जनता जर्नादन के व्यवहार का आदर करें- पीएम मोदी
2024 को चुनाव के बाद देश की जनता को अपने अपने राज्यों में अपनी भावना प्रकट करने का अवसर मिला है, उसमें भी 2024 के लोकसभा के चुनाव के नतीजों को और अधिक ताकत दी गई है, राज्यों के द्वारा और अधिक समर्थन बढ़ा है और लोकतंत्र की शर्त है कि हम जनता जर्नादन के व्यवहार का आदर करें। मैं बार-बार खासकर विपक्ष के साथियों से आग्रह करता रहा हूं और कुछ विपक्ष बहुत जिम्मेदारी से व्यवहार करते भी हैं। उनकी भी इच्छा रहती है कि सदन में सुचारू रूप से काम हो लेकिन लगातार जिनको जनता ने नकार दिया है, वे अपने साथियों की बात को भी दबोच लेते हैं, उनकी भावनाओं का भी अनादर करते हैं। मैं आशा करता हूं कि हमारे नए साथियों को अवसर मिले, सभी दल में नए साथी हैं. उनके पास नए विचार हैं, भारत को आगे ले जाने के लिए नई-नई कल्पनाएं हैं और आज विश्व भारत की तरफ बहुत आशा भरी नजर से देख रहा है तब हम संसद का समय का उपयोग वैश्विक स्तर पर भी भारत का जो आज सम्मान बढ़ा है, भारत के प्रति जो आकर्षण बढ़ा है।10:38 AM,Nov 25 2024जनता कर रही बार-बार उनको रिजेक्ट- पीएम मोदी
लोकतांत्रिक परंपरा में हर पीढ़ी का काम है कि आने वाली पीढ़ियों को तैयार करें लेकिन 80-90 बार जनता ने जिनको लगातार नकार दिया है, वे न तो संसद में चर्चा होने देते हैं और न लोकतंत्र की भावना का सम्मान करते हैं न ही वो लोगों की आकांक्षाओं का वो महत्व समझते हैं, न उनका कोई दायित्व समझ पाते हैं, उसका परिणाम हैं कि वो जनता की उम्मीदों पर कभी भी खड़े नहीं उतरते हैं। परिणाम जनता उनको बार-बार रिजेक्ट कर रही है।10:37 AM,Nov 25 2024संसद में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग संसद में अपना योगदान दें- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि संसद में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग संसद में अपना योगदान दें। दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जिनको जनता ने अस्वीकार किया है वे संसद को भी मुट्ठी भर लोगों के हुड़दंग बाजी से कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका अपना मकसद तो संसद की गतिविधि को रोकने से ज्यादा सफल नहीं होता है, देश की जनता उनके सारे व्यवहारों को काउंट करती है और जब समय आता है तो उनके सजा भी देती है, सबसे ज्यादा पीड़ा की बात है जो नए संसद हैं नई विचार और नई ऊर्जा लेकर आते हैं, उनके अधिकारों को कुछ लोग दबोच देते हैं।सदन में बोलने का उनको अवसर तक नहीं मिलता है।10:34 AM,Nov 25 2024Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र का माहौल भी शीत रहेगा... सत्र की शुरुआत से पहले बोले पीएम मोदी
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने कहा कि शीताकालीन सत्र है और माहौल भी शीत ही रहेगा। 2024 का अंतिम काल खंड चल रहा है। देश पूरे उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में लगा हुआ है। साथियों संसद का ये सत्र, अनेक प्रकार से विशेष है। आज सबसे बड़ी बात है हमारे संविधान के 75 साल की यात्रा शुरू हो चुका है। उसका प्रवेश अपने आप में ही लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही उज्ज्वल अवसर है। कल संविधान सदन में सब मिलकर इस संविधान के 75वें वर्ष की, उसके उत्सव की मिलकर शुरुआत करेंगे। - 10:22 AM,Nov 25 2024
संसद शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि आज INDIA गठबंधन के नेता (राज्यसभा) नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जगह पर बैठक कर रहे हैं और कल की सर्वदलीय बैठक में INDIA गठबंधन ने अडानी के मुद्दों को उठाया, यह 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला है, हम चाहते हैं कि इस पर संसद में चर्चा हो। हम चाहते हैं कि PM जवाब दें। आज की बैठक जो सुबह 10 बजे हो रही है, हम एक रणनीति बनाएंगे। हम सभी चाहते हैं कि संसद चले लेकिन सरकार को विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर चर्चा की अनुमति देने में निष्पक्ष होना चाहिए।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/winter-session-2024-proceedings-of-rajya-sabha-and-lok-sabha/article-4179
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.