चक्रवाती तूफान 'दाना' से बचने आश्रय स्थल गई थी महिला, फिर भी हो गई मौत

JAGRAN DESK

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक चक्रवात ‘दाना’ से बचने के लिए बनाए गए एक आश्रय स्थल में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, पश्चिम बंगाल में भी एक मौत की खबर सामने आई है।

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में साइक्लोन ‘दाना’ से बचने के लिए स्थापित किए गए एक आश्रय स्थल में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरने वाली महिला की पहचान 82 साल की हेमलता नायक के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि हेमलता केंद्रपाड़ा जिले के बंकुआल गांव की रहने वाली थीं। उन्हें गुरुवार को ही चक्रवात से बचने के लिये बनाये गये आश्रय स्थल में ट्रांसपर किया गया था।

‘अचानक हृदयगति रुक जाने से हुई मौत’

केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर ब्लॉक के डांगामल ग्राम पंचायत के कल्याण मंडप डांगामल क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से बचने के लिए इस आश्रय स्थल को स्थापित किया था। राजनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) निशांत मिश्रा ने कहा, ‘महिला की मौत अचानक हृदयगति रूक जाने के कारण हुई, और यह चक्रवात से जुड़ी घटना नहीं है।’ BDO ने बताया कि सरकार उनके परिवार की इच्छा के अनुसार पुरी के स्वर्गद्वार में उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रही है।

‘बंगाल में चक्रवात की वजह से एक की मौत’

वहीं, पश्चिम बंगाल में 'दाना' के कहर के दौरान एक मौत की खबर आ रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चक्रवात दाना की वजह से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि प्रशासन ने निचले इलाकों से करीब 2.16 लाख लोगों को निकाला है। बनर्जी ने हालात पर नजर रखने के लिए रातभर सचिवालय में समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चक्रवात से प्रभावित सभी लोगों तक राहत सामग्री पहुंचे।

दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा, 'इस प्राकृतिक आपदा में केवल एक व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति की मौत उसके घर पर केबल से जुड़ा कुछ काम करते समय हुई। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पोस्टमॉर्टम से हमें स्पष्ट तस्वीर मिलेगी। जरूरत पड़ने पर हम (राज्य सरकार) परिवार की मदद करेंगे।' इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को भीषण चक्रवात ‘दाना’ के ओडिशा में दस्तक देने के बाद कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाने पर कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2024 By दैनिक जागरण

चक्रवाती तूफान 'दाना' से बचने आश्रय स्थल गई थी महिला, फिर भी हो गई मौत

JAGRAN DESK

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में साइक्लोन ‘दाना’ से बचने के लिए स्थापित किए गए एक आश्रय स्थल में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरने वाली महिला की पहचान 82 साल की हेमलता नायक के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि हेमलता केंद्रपाड़ा जिले के बंकुआल गांव की रहने वाली थीं। उन्हें गुरुवार को ही चक्रवात से बचने के लिये बनाये गये आश्रय स्थल में ट्रांसपर किया गया था।

‘अचानक हृदयगति रुक जाने से हुई मौत’

केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर ब्लॉक के डांगामल ग्राम पंचायत के कल्याण मंडप डांगामल क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से बचने के लिए इस आश्रय स्थल को स्थापित किया था। राजनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) निशांत मिश्रा ने कहा, ‘महिला की मौत अचानक हृदयगति रूक जाने के कारण हुई, और यह चक्रवात से जुड़ी घटना नहीं है।’ BDO ने बताया कि सरकार उनके परिवार की इच्छा के अनुसार पुरी के स्वर्गद्वार में उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रही है।

‘बंगाल में चक्रवात की वजह से एक की मौत’

वहीं, पश्चिम बंगाल में 'दाना' के कहर के दौरान एक मौत की खबर आ रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चक्रवात दाना की वजह से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि प्रशासन ने निचले इलाकों से करीब 2.16 लाख लोगों को निकाला है। बनर्जी ने हालात पर नजर रखने के लिए रातभर सचिवालय में समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चक्रवात से प्रभावित सभी लोगों तक राहत सामग्री पहुंचे।

दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा, 'इस प्राकृतिक आपदा में केवल एक व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति की मौत उसके घर पर केबल से जुड़ा कुछ काम करते समय हुई। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पोस्टमॉर्टम से हमें स्पष्ट तस्वीर मिलेगी। जरूरत पड़ने पर हम (राज्य सरकार) परिवार की मदद करेंगे।' इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को भीषण चक्रवात ‘दाना’ के ओडिशा में दस्तक देने के बाद कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाने पर कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/woman-who-had-gone-to-shelter-to-escape-cyclone-dana/article-2005

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.