दुनिया का सबसे बड़ा फ्रॉड, महिला ने लगा दिया 27 अरब डॉलर का चूना, कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत

JAGRAN DESK

वियतनाम में दुनिया का सबसे बड़ा फ्रॉड सामने आया है, जिसे एक महिला कारोबारी ने अंजाम दिया है. मामला खुलने के बाद उसके खिलाफ केस चलाया गया और कोर्ट ने अब मौत की सजा सुनाई है.

अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे बड़ा फ्रॉड कितने रुपये का है? तो क्‍या अनुमान लगाएंगे. छोड़िए, शायद आपका अनुमान भी वहां तक नहीं पहुंच सकता, जितने रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ है. अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा फ्रॉड 27 अरब डॉलर (करीब 2.26 लाख करोड़ रुपये) का सामने आया है. बड़ी बात ये है कि इस फर्जीवाड़े को किसी पुरुष ने नहीं, बल्कि एक महिला कारोबारी ने अंजाम दिया है और अब कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई है.

यह मामला है वियतनाम का, जहां प्रॉपर्टी कारोबारी ट्रांग मी लैन (68) ने आम आदमी और देश के बैंकों से फ्रॉड करके 27 अरब डॉलर हजम कर लिए थे. मामला सामने आने के बाद उन पर केस चला और बीते मंगलवार को वियतनाम की अदालत ने लैन को मौत की सजा सुनाई. इसके बाद लैन ने फ्रॉड के पैसे चुकाने और अपनी सजा को कम करने की अपील की है. हालांकि, सरकारी वकील ने कोर्ट से किसी भी तरह का रहम नहीं दिखाने और सख्‍त सजा पर अमल करने की गुहार लगाई है.

कैसे किया यह फर्जीवाड़ा
लैन वियतनाम की बड़ी प्रॉपर्टी कारोबारी हैं और उन्‍होंने सैगान कॉमर्शियल बैंक (SCB) नाम से खुद का वित्‍तीय संस्‍थान भी खोल रखा है. लैन ने इस बैंक में हजारों लोगों का पैसा जमा कराया. इसके अलावा वियतनाम के सरकारी बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ वियतनाम (SBV) ने भी इस बैंक को स्थिर करने के लिए पूंजी डाली थी. बाद में पता चला कि लैन ने इन सभी फंड का दुरुपयोग किया है और फिर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया गया.

जीडीपी की 6 फीसदी है रकम
लैन के खिलाफ अप्रैल में ही ट्रायल शुरू कर दिया गया था, जिसमें उन्‍हें 12.5 अरब डॉलर के फर्जीवाड़ा का दोषी पाया गया, लेकिन बाद में अभियोजन पक्ष ने बताया कि उनके फ्रॉड से कुल 27 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जो वियतनाम की जीडीपी का करीब 6 फीसदी है. इतने बड़े फर्जीवाड़े से देश की अर्थव्‍यवस्‍था को बड़ा नुकसान पहुंचा है. लैन को मनी लॉड्रिंग के मामले में पहले ही जेल भेजा जा चुका था और अब फर्जीवाड़े के बाद मौत की सजा सुनाई गई है.

लैन के पास क्‍या हैं विकल्‍प
कोर्ट की ओर से मौत की सजा सुनाए जाने के बाद लैन ने इसे कम करने की गुहार लगाई. उन्‍होंने कहा कि वे फ्रॉड के पैसे चुकाने के लिए तैयार हैं और इसके लिए वह अपनी रियल एस्‍टेट डेवलपमेंट कंपनी वैन थिन्‍ह फैट व एससीबी की संपत्तियां बेचने को भी तैयार हैं. सभी एसेट को बेचकर जो भी रकम आएगी, उसे सरकार को वापस करना चाहती हैं. लैन ने कहा, मैं खुद को और अपने परिवार पर कोई दिक्‍कत नहीं आने देना चाहती. मुझे देश की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का दुख है.

क्‍या कहता है कानून
लैन ने जो प्रस्‍ताव दिया है, उसे लेकर वियतनाम में बाकायदा कानून भी है. वियतनाम कानून के अनुसार, अगर लैन फर्जीवाड़े की कुल रकम का एक तिहाई (करीब 33 फीसदी रकम) यानी करीब 70 हजार करोड़ रुपये चुका देती हैं तो उनकी सजा को कम किया जा सकता है. हालांकि, अथॉरिटी के साथ उन्‍हें सहयोग भी करना पड़ेगा, तभी कोर्ट इस पर विचार कर सकता है. दूसरी ओर, अभियोजन पक्ष किसी भी तरह से छूट देने के मूड में नहीं दिख रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

दुनिया का सबसे बड़ा फ्रॉड, महिला ने लगा दिया 27 अरब डॉलर का चूना, कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत

JAGRAN DESK

अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे बड़ा फ्रॉड कितने रुपये का है? तो क्‍या अनुमान लगाएंगे. छोड़िए, शायद आपका अनुमान भी वहां तक नहीं पहुंच सकता, जितने रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ है. अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा फ्रॉड 27 अरब डॉलर (करीब 2.26 लाख करोड़ रुपये) का सामने आया है. बड़ी बात ये है कि इस फर्जीवाड़े को किसी पुरुष ने नहीं, बल्कि एक महिला कारोबारी ने अंजाम दिया है और अब कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई है.

यह मामला है वियतनाम का, जहां प्रॉपर्टी कारोबारी ट्रांग मी लैन (68) ने आम आदमी और देश के बैंकों से फ्रॉड करके 27 अरब डॉलर हजम कर लिए थे. मामला सामने आने के बाद उन पर केस चला और बीते मंगलवार को वियतनाम की अदालत ने लैन को मौत की सजा सुनाई. इसके बाद लैन ने फ्रॉड के पैसे चुकाने और अपनी सजा को कम करने की अपील की है. हालांकि, सरकारी वकील ने कोर्ट से किसी भी तरह का रहम नहीं दिखाने और सख्‍त सजा पर अमल करने की गुहार लगाई है.

कैसे किया यह फर्जीवाड़ा
लैन वियतनाम की बड़ी प्रॉपर्टी कारोबारी हैं और उन्‍होंने सैगान कॉमर्शियल बैंक (SCB) नाम से खुद का वित्‍तीय संस्‍थान भी खोल रखा है. लैन ने इस बैंक में हजारों लोगों का पैसा जमा कराया. इसके अलावा वियतनाम के सरकारी बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ वियतनाम (SBV) ने भी इस बैंक को स्थिर करने के लिए पूंजी डाली थी. बाद में पता चला कि लैन ने इन सभी फंड का दुरुपयोग किया है और फिर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया गया.

जीडीपी की 6 फीसदी है रकम
लैन के खिलाफ अप्रैल में ही ट्रायल शुरू कर दिया गया था, जिसमें उन्‍हें 12.5 अरब डॉलर के फर्जीवाड़ा का दोषी पाया गया, लेकिन बाद में अभियोजन पक्ष ने बताया कि उनके फ्रॉड से कुल 27 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जो वियतनाम की जीडीपी का करीब 6 फीसदी है. इतने बड़े फर्जीवाड़े से देश की अर्थव्‍यवस्‍था को बड़ा नुकसान पहुंचा है. लैन को मनी लॉड्रिंग के मामले में पहले ही जेल भेजा जा चुका था और अब फर्जीवाड़े के बाद मौत की सजा सुनाई गई है.

लैन के पास क्‍या हैं विकल्‍प
कोर्ट की ओर से मौत की सजा सुनाए जाने के बाद लैन ने इसे कम करने की गुहार लगाई. उन्‍होंने कहा कि वे फ्रॉड के पैसे चुकाने के लिए तैयार हैं और इसके लिए वह अपनी रियल एस्‍टेट डेवलपमेंट कंपनी वैन थिन्‍ह फैट व एससीबी की संपत्तियां बेचने को भी तैयार हैं. सभी एसेट को बेचकर जो भी रकम आएगी, उसे सरकार को वापस करना चाहती हैं. लैन ने कहा, मैं खुद को और अपने परिवार पर कोई दिक्‍कत नहीं आने देना चाहती. मुझे देश की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का दुख है.

क्‍या कहता है कानून
लैन ने जो प्रस्‍ताव दिया है, उसे लेकर वियतनाम में बाकायदा कानून भी है. वियतनाम कानून के अनुसार, अगर लैन फर्जीवाड़े की कुल रकम का एक तिहाई (करीब 33 फीसदी रकम) यानी करीब 70 हजार करोड़ रुपये चुका देती हैं तो उनकी सजा को कम किया जा सकता है. हालांकि, अथॉरिटी के साथ उन्‍हें सहयोग भी करना पड़ेगा, तभी कोर्ट इस पर विचार कर सकता है. दूसरी ओर, अभियोजन पक्ष किसी भी तरह से छूट देने के मूड में नहीं दिख रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/worlds-biggest-fraud-woman-defrauded-27-billion-dollars-court-awarded/article-4298

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.