'हिम्मत के साथ सुनना पड़ेगा', जब राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे पर भड़के अमित शाह

JAGRAN DESK

अमित शाह ने कहा कि ये न समझे की भारत का संविधान दुनिया के संविधान की नकल है। हां हमने हर संविधान का अभ्यास किया है।

संसद के शीतकालीन सत्र के समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। शीतकालीन सत्र का ज्यादातर वक्त हंगामे की भेंट चढ़ गया है। हालांकि, इस बीच लोकसभा और राज्यसभा में संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर चर्चा का आयोजन किया गया। इसके बाद मंगलवार को मोदी सरकार ने लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर विधेयक भी पेश किया। इस बिल को जेपीसी के पास भेजा जाएगा। दूसरी ओर देश के गृह मंत्री अमित शाह भी राज्य सभा में संबोधन दे रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि ये संविधान पर चर्चा हमारे संविधान के कारण देश कितना आगे बढ़ा इसका एहसास कराएगी। इससे ये भी पता चलेगाकि संविधान की भावनाओं को दरकिनार कर के कोई अपने लिए संविधान को तोड़ मरोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास करता है तो कैसी दुर्घटनाएं होती हैं। अमित शाह ने कहा कि ये पता लग जाएगा कि किस-किस पार्टी ने सत्ता में आने पर संविधान का सम्मान किया है।

अमित शाह ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तब दुनिया भर के लोगों को लगता था कि ये देश बिखर जाएगा, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं बन पाएगा। आज 75 साल बाद भारत को देखा जाए तो मैं सरदार पटेल को धन्यवाद देता हूं कि उनके अथक परिश्रम के कारण देश मजबूत होकर दुनिया के सामने खड़ा है। भारत के साथ अनेक देश आजाद हुए लेकिन वहां कई बार लोकतंत्र सफल नहीं हुआ लेकिन हमारा लोकतंत्र पाताल तक गहरा पहुंचा हुआ है। देश की जनता और संविधान की खूबसूरती ने उन्हें भी जवाब दिया है जो ये कहते थे कि भारत आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं बन पाएगा। आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हम ब्रिटेन से भी आगे हैं।

अमित शाह ने कहा कि ये न समझे की भारत का संविधान दुनिया के संविधान की नकल है। हां हमने हर संविधान का अभ्यास किया है। ऋग्वेद में कहा गया है कि हर कोने से हमें सुविचार प्राप्त हो। हमने हर किसी से अच्छाई ली है लेकिन हमारी परंपराओं को नहीं छोड़ा। पढ़ने का चश्मा अगर विदेशी है तो संविधान में भारतीयता नहीं दिखेगी। जिसने भी संविधान को शब्दों में छापा है और चित्रों को छोड़ दिया है उन्होंने संविधान की भावनाओं के साथ छल किया है। 

अमित शाह ने कहा कि बीआर आंबेडकर ने कहा था कि कोई संविधान कितना भी अच्छा हो वह बुरा बन सकता है अगर जिन लोगों पर उन्हें चलाने की जिम्मेदारी हो वह अच्छे न हो। वहीं, संविधान कितना भी बुरा हो वह अच्छा बन सकता है अगर उसे चलाने वाले लोगों की भूमिका सकारात्मक हो।

अमित शाह ने कहा कि संविधान सभा ने आर्टिकल 368 में संविधान संशोधन का प्रावधान किया गया था। अभी कुछ नेता आए हैं जो कि 54 साल के उम्र में खुद को युवा कहते हैं। और घूमते रहते हैं कि संविधान बदल देंगे। संविधाव के प्रावधानों को बदलने का प्रावधान आर्टिकल 368 में है। भाजपा ने 16 साल राज किया। 16 साल में 22 बार संविधान में परिवर्तन किया। कांग्रेस ने 55 साल के शासन में 77 परिवर्तन किए। अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ने परिवर्तन किए। संविधानिक प्रक्रिया के तहत भी परिवर्तन हुए और तोड़ मरोड़ कर भी परिवर्तन किए गए हैं।

18 जून 1951 को संविधान सभा ने संशोधन कर के 19A जोड़ा जो कि अभिव्यक्ति की आजादी को कर्टेल करने के लिए लाया गया। उस वक्त पीएम जवाहर लाल नेहरू थे। 24वां संविधान संशोधन पीएम इंदिरा गांधी ने लाया। 5 नवंबर 1971 को संविधान में संशोधन कर के संसद को नागरिकों के मौलिक अधिकार कम करने का अधिकार दिया गया। 10 अगस्त 1975 का जिक्र देश के संविधान के इतिहास में काले अक्षरों में होगा। 39वां संविधान संशोधन आया। इंदिरा गांधी के चुनाव को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अमान्य घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने संशोधन से प्रधानमंत्री पद की न्यायिक जांच पर प्रतिबंध लगा दिया। 42वां संविधान संशोधन आया। इसमें लोकसभा और विधानसभा का कार्यकाल 5 साल से बढ़ाकर 6 साल कर दिया गया ताकि चुनाव न हार जाए। अभी कहते हैं EVM ने हरा दिया है। हारते हैं तो ईवीएम को दोष दिया। महाराष्ट्र में ईवीएम खराब है और झारखंड में नए कपड़े पहनकर शपथ ले ली।

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टोका। इस पर अमित शाह ने कहा कि खरगे साहब किया है तो सुनना पड़ेगा और हिम्मत के साथ सुनना पड़ेगा।

सबसे पहले मोदी सरकार ने 101वां संविधान संशोधन किया जिसके तहत जीएसटी लाया गया। कश्मीर से कन्याकुमारी और कामाख्या से द्वारका तक के लिए एक कानून लेकर आए। कुछ सदस्य कहते हैं नरेंद्र मोदी जी ने जीएसटी का विरोध किया था। उन्होंने इसलिए विरोध किया था क्योंकि आप जीएसटी लाना चाहते थे लेकिन राज्यों को कंपंशेसन की गारंटी नहीं दे रहे थे। 102वां संशोधन पिछड़ी जातियों के कल्याण के लिए लेकर आए। 103वां संशोधन गरीब बच्चों को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाया गया। 106वां संशोधन नारी शक्ति संशोधन अधिनियम के लिए किया गया। जो कि महिलाओं को संसद में 33 फीसदी आरक्षण देता है। हमने कानून लाकर तीन तलाक समाप्त किया। वोट बैंक की राजनीति कर के मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय करने का काम कांग्रेस ने किया है।

नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय न्याय संहिता लाई और अंग्रेजों के कानून को बदला और गुलामी की मानसिकता से आजाद किया। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप तो कई साल तक बजट शाम 5.30 बजे रखते थे क्योंकि उस वक्त इंग्लैंड की रानी की घड़ी में 11 बजते थे। आजादी के बाद इतने सालों तक अंग्रेजों की रानी की घड़ी के हिसाब से बजट रखने की आदत थी। वो प्रथा भी भाजपा और अटल बिहारी वाजपेई जी ने बदली।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/you-will-have-to-listen-with-courage-when-amit-shah/article-5667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.