- Hindi News
- देश विदेश
- घाना में युवक ने खुद को पैगंबर बताया, प्रलय की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप
घाना में युवक ने खुद को पैगंबर बताया, प्रलय की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप
अंतराष्ट्रीय न्यूज
25 दिसंबर से तीन साल तक बाढ़ का दावा करने वाले युवक ने अब कहा— ईश्वर ने दुनिया को और समय दिया
अफ्रीकी देश घाना में एक युवक द्वारा खुद को ईश्वर का भेजा हुआ पैगंबर बताए जाने और पूरी दुनिया के जलमग्न होने की भविष्यवाणी करने से सोशल मीडिया और स्थानीय समुदायों में हलचल मच गई है। 30 वर्षीय एबो नोआ नामक युवक ने पहले दावा किया था कि 25 दिसंबर से पूरी पृथ्वी पर लगातार तीन वर्षों तक बारिश होगी, जिससे प्रलय जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। हालांकि तय तारीख गुजरने के बाद अब उसने अपने बयान में बदलाव करते हुए कहा है कि उसकी प्रार्थना के बाद ईश्वर ने मानवता को और समय दे दिया है।
एबो नोआ, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खुद को “एबो जीसस” कहकर संबोधित करता है, इंस्टाग्राम पर उसके करीब 32 हजार फॉलोअर्स हैं। हाल के दिनों में उसके वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें वह दावा करता दिखा कि उसे ईश्वर से सीधे संदेश मिलते हैं। इन संदेशों में धरती पर आने वाली महाविनाशकारी बाढ़ की चेतावनी दी गई थी।
नोआ ने यह भी कहा था कि उसे पहले से तैयारी करने का निर्देश मिला है। इसी के तहत वह बड़ी लकड़ी की नावें तैयार करवा रहा है। उसका दावा है कि ईश्वर ने उसे कुल आठ नावें बनाने को कहा है, जो कथित तबाही के समय लोगों की जान बचा सकेंगी। वायरल वीडियो में वह खुद नाव निर्माण स्थल पर मौजूद दिखाई देता है, जिससे उसके दावों को लेकर बहस और तेज हो गई।
25 दिसंबर को उसकी भविष्यवाणी के मुताबिक कोई असाधारण घटना नहीं होने के बाद एबो नोआ ने नया वीडियो जारी कर कहा कि “ईश्वर ने हमारी प्रार्थना सुन ली है और अभी दुनिया को और वक्त दिया गया है।” उसने अपने समर्थकों से डरने के बजाय सामान्य जीवन जीने और समय का सदुपयोग करने की अपील की।
इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने उसके दावों को धार्मिक ग्रंथों के विपरीत बताया, जबकि कुछ ने इसे भ्रम फैलाने वाला आचरण करार दिया। बाइबिल के संदर्भ देते हुए यूजर्स ने कहा कि ईश्वर ने इंद्रधनुष के माध्यम से धरती को दोबारा पूरी बाढ़ से नष्ट न करने का वादा किया था।
मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर एक नाव को आग के हवाले कर दिया। उसे भ्रम था कि वह नाव एबो नोआ से जुड़ी है। बाद में पता चला कि जलाई गई नाव का इस युवक से कोई संबंध नहीं था। बताया जा रहा है कि अफवाहों के चलते कुछ लोग उस नाव के पास शरण लेने पहुंच गए थे, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।
स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल इस मामले पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के दावे समाज में डर और भ्रम फैला सकते हैं, इसलिए इन्हें तथ्यों और विवेक के साथ परखने की जरूरत है।
-----------------------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए