अमेरिका में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव आज, ओपिनियन पोल में हैरिस और ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला

opinion

अमेरिका में आज राष्ट्रपति का चुनाव है। सात करोड़ से अधिक मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। राष्ट्रपति के चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी खड़े हैं। मगर मुकाबला कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच है। सबकी निगाहें इस बार के चुनाव में सात स्विंग राज्यों पर टिकीं हैं। इन राज्यों में जिसने जीत दर्ज की... वही राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचेगा।

  1. भारतीय मूल की कमला हैरिस ने दिया बेहतर भविष्य का वास्ता।
  2. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, तीसरे विश्वयुद्ध से बचने के लिए उन्हें जिताएं।
  3. ओपिनियन पोल बता रहे दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला।
  4. कमला हैरिस जीतीं तो बनेंगी अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति।
रॉयटर्स, वाशिंगटन। आने वाले चार वर्षों के लिए अमेरिका और विश्व की दिशा तय होने घड़ी आ गई है। मंगलवार को प्रात: अमेरिका में नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान शुरू होगा और देर रात तक शायद तय हो जाएगा कि वहां का अगला पथ प्रदर्शक कौन होगा। वैसे तो अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी हैं लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय मूल की उप राष्ट्रपति व डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला देवी हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच है।

हैरिस जीतीं तो तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा: ट्रंप

मतदान से पहले कुछ घंटों तक दोनों मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने की भरसक कोशिश करते दिखाई दिए। ट्रंप ने आगाह किया है कि हैरिस जीतीं तो तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा है जिसमें दुनिया नष्ट हो जाएगी। कमला हैरिस जीतती हैं तो वह भारतीय मूल के लोगों के लिए गर्व का बड़ा विषय होने के साथ ही इतिहास बदलने वाला जनादेश होगा। करीब 235 वर्षों राष्ट्रपति चुनावों के इतिहास में पहला मौका होगा जब कोई महिला अमेरिका की राष्ट्रपति बनेगी।

ट्रंप और हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला

प्रचार के अंतिम दिन कमला हैरिस ने अश्वेत और अरब मूल के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास किए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया की रैली में खुद पर हमले के लिए सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश की। ओपिनियन पोल जता रहे हैं कि दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है।

7.7 करोड़ मतदाता कर चुके मतदान

60 वर्षीय कमला को हर वर्ग की महिलाओं के बड़े हिस्से का समर्थन मिल रहा है तो 78 वर्षीय ट्रंप को लैटिन अमेरिकी देशों से संबंधित मतदाताओं और पुरुषों का बड़ा वर्ग समर्थन दे रहा है। मंगलवार को मतदान की निर्धारित तिथि से पहले ही अमेरिका के 7.7 करोड़ मतदाता वैकल्पिक तरीकों से मतदान कर चुके हैं।

भविष्य को देखकर निर्णय लेना होगा

डेट्रायट के ग्रेटर इमैनुएल इंस्टीट्यूशनल चर्च में हैरिस ने कहा, हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को तय करने का दिन आ गया है। हमें देश के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेना है। हमें अपने समुदाय के कल्याण और लोकतंत्र के लिए निर्णय लेना है। इसके बाद मिशीगन के ईस्ट लांसिंग में करीब दो लाख अरब मूल के लोगों को संबोधित करते हुए हैरिस ने कहा, गाजा और लेबनान में आमजनों की मौतों और मुश्किलों पर दुख जताया।

उन्होंने कहा, बीता एक वर्ष गाजा के लोगों के लिए दुखदायी रहा है। अब लेबनान में वही हो रहा है। कहा, उन्होंने उप राष्ट्रपति के तौर पर गाजा में बर्बादी को रोकने का हर संभव प्रयास किया और आगे भी यह कोशिश जारी रखेंगी। जबकि ट्रंप ने अंतिम दौर में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।

ट्रंप ने ओपिनियन पोल को बताया फर्जी

टेलीप्रोम्पटर के परे रखकर ट्रंप ने चिर-परिचित बिंदास अंदाज में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने उन ओपिनियन पोल को फर्जी बताया जो कमला हैरिस को मुकाबले में बता रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने हैरिस को अक्षम, कमजोर और असंतुलित करार दिया। कहा कि डेमोक्रेट प्रत्याशी के जीतने पर दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध के करीब पहुंचेगी जबकि उनके जीतने पर अमेरिका का पुराना गौरव और समृद्धि वापस आएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अमेरिका में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव आज, ओपिनियन पोल में हैरिस और ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला

opinion

  1. भारतीय मूल की कमला हैरिस ने दिया बेहतर भविष्य का वास्ता।
  2. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, तीसरे विश्वयुद्ध से बचने के लिए उन्हें जिताएं।
  3. ओपिनियन पोल बता रहे दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला।
  4. कमला हैरिस जीतीं तो बनेंगी अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति।
रॉयटर्स, वाशिंगटन। आने वाले चार वर्षों के लिए अमेरिका और विश्व की दिशा तय होने घड़ी आ गई है। मंगलवार को प्रात: अमेरिका में नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान शुरू होगा और देर रात तक शायद तय हो जाएगा कि वहां का अगला पथ प्रदर्शक कौन होगा। वैसे तो अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी हैं लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय मूल की उप राष्ट्रपति व डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला देवी हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच है।

हैरिस जीतीं तो तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा: ट्रंप

मतदान से पहले कुछ घंटों तक दोनों मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने की भरसक कोशिश करते दिखाई दिए। ट्रंप ने आगाह किया है कि हैरिस जीतीं तो तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा है जिसमें दुनिया नष्ट हो जाएगी। कमला हैरिस जीतती हैं तो वह भारतीय मूल के लोगों के लिए गर्व का बड़ा विषय होने के साथ ही इतिहास बदलने वाला जनादेश होगा। करीब 235 वर्षों राष्ट्रपति चुनावों के इतिहास में पहला मौका होगा जब कोई महिला अमेरिका की राष्ट्रपति बनेगी।

ट्रंप और हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला

प्रचार के अंतिम दिन कमला हैरिस ने अश्वेत और अरब मूल के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास किए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया की रैली में खुद पर हमले के लिए सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश की। ओपिनियन पोल जता रहे हैं कि दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है।

7.7 करोड़ मतदाता कर चुके मतदान

60 वर्षीय कमला को हर वर्ग की महिलाओं के बड़े हिस्से का समर्थन मिल रहा है तो 78 वर्षीय ट्रंप को लैटिन अमेरिकी देशों से संबंधित मतदाताओं और पुरुषों का बड़ा वर्ग समर्थन दे रहा है। मंगलवार को मतदान की निर्धारित तिथि से पहले ही अमेरिका के 7.7 करोड़ मतदाता वैकल्पिक तरीकों से मतदान कर चुके हैं।

भविष्य को देखकर निर्णय लेना होगा

डेट्रायट के ग्रेटर इमैनुएल इंस्टीट्यूशनल चर्च में हैरिस ने कहा, हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को तय करने का दिन आ गया है। हमें देश के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेना है। हमें अपने समुदाय के कल्याण और लोकतंत्र के लिए निर्णय लेना है। इसके बाद मिशीगन के ईस्ट लांसिंग में करीब दो लाख अरब मूल के लोगों को संबोधित करते हुए हैरिस ने कहा, गाजा और लेबनान में आमजनों की मौतों और मुश्किलों पर दुख जताया।

उन्होंने कहा, बीता एक वर्ष गाजा के लोगों के लिए दुखदायी रहा है। अब लेबनान में वही हो रहा है। कहा, उन्होंने उप राष्ट्रपति के तौर पर गाजा में बर्बादी को रोकने का हर संभव प्रयास किया और आगे भी यह कोशिश जारी रखेंगी। जबकि ट्रंप ने अंतिम दौर में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।

ट्रंप ने ओपिनियन पोल को बताया फर्जी

टेलीप्रोम्पटर के परे रखकर ट्रंप ने चिर-परिचित बिंदास अंदाज में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने उन ओपिनियन पोल को फर्जी बताया जो कमला हैरिस को मुकाबले में बता रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने हैरिस को अक्षम, कमजोर और असंतुलित करार दिया। कहा कि डेमोक्रेट प्रत्याशी के जीतने पर दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध के करीब पहुंचेगी जबकि उनके जीतने पर अमेरिका का पुराना गौरव और समृद्धि वापस आएगी।
https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/election-for-the-new-president-in-america-today-a-tough/article-2813

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.