कैसे ऐतिहासिक बाजार चक्रों में 'मजबूत नायक' बनकर उभरा है एसआईपी

Opinion

दीपक अग्रवाल – सीआईओ - डेट एंड प्रोडक्ट हेड, कोटक महिंद्रा एएमसी

हाल के दिनों में बाजार में तेज गिरावट आई है, जिससे निवेशकों में भय और अनिश्चितता फैल गई है। जो उत्साह बना था, वह अब सतर्कता में तब्दील हो गया है, और कई निवेशक यह सोच रहे हैं कि निवेश बनाए रखना चाहिए या और गिरावट का इंतजार करना चाहिए। ऐतिहासिक रूप से ऐसी गिरावटें कुछ लोगों के लिए घबराहट भरे पल रही हैं, लेकिन अनुशासित निवेशकों के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हुई हैं।

28 फरवरी 2025 तक के डेटा के अनुसार। स्रोत: ICRA MFI गणना के लिए PRI वैल्यू का उपयोग किया गया है। 

उपरोक्त डेटा दर्शाता है कि कोई निवेशक संकट के शीर्ष या निचले स्तर पर निवेश करे, लंबे समय के रिटर्न में विशेष अंतर नहीं होता। लंबी अवधि के निवेश से बाजार गिरावट और रिकवरी के अपने चक्र पूरे करता है, जिससे रिटर्न सामान्य हो जाता है और प्रारंभिक निवेश बिंदु का प्रभाव कम हो जाता है।

बाजार की गिरावटें अल्पकालिक व्यवधान पैदा कर सकती हैं। हालांकि, जिन्होंने अपने एसआईपी (SIP) को जारी रखा, वे रिकवरी के दौरान पर्याप्त वृद्धि देखने में सफल रहे।

गिरते बाजार में एसआईपी क्यों जारी रखना चाहिए?

1. गिरावट में खरीदारी के अवसर मिलते हैं

    एसआईपी बाजार गिरने पर अधिक यूनिट्स खरीदने का अवसर देता है, जिससे आपका औसत निवेश मूल्य कम हो जाता है। यह रूपी-कॉस्ट एवरेजिंग प्रभाव है, जिससे बाजार रिकवरी के दौरान उच्च रिटर्न मिलता है।

    सभी सूचकांकों में संकट के बाद एसआईपी रिटर्न ने मजबूती से वापसी की है, जिससे निवेश जारी रखने के लाभ सिद्ध होते हैं।

2. स्मॉल और मिडकैप्स में उच्च रिटर्न की संभावना, लेकिन अधिक अस्थिरता के साथ

    निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने लंबे समय में निफ्टी 50 की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया है।

    हालांकि, इन सेगमेंट्स में अल्पकालिक अस्थिरता अधिक होती है, जिससे लंबे निवेश क्षितिज की आवश्यकता होती है।

    दीर्घकालिक दृष्टिकोण रखने वाले निवेशकों को इन सेगमेंट्स में उच्च वृद्धि की संभावना मिलती है।

3. एसआईपी बाजार टाइमिंग को मात देता है

    बाजार को टाइम करना अक्सर विफल होता है। अनुशासित एसआईपी रणनीति ने ऐतिहासिक रूप से बेहतर परिणाम दिए हैं।

    यहां तक कि गंभीर गिरावट के दौरान भी, निवेश जारी रखने से रिकवरी चरण में मजबूत रिटर्न प्राप्त हुआ।

    एसआईपी निवेशकों को बाजार टाइमिंग के अनुमान से बचाता है और निवेश को चक्रीय रूप से बेहतर बनाए रखता है।

4. कंपाउंडिंग की शक्ति

    कंपाउंडिंग के साथ, बाजार में उतार-चढ़ाव का प्रभाव लंबी अवधि में कम हो जाता है।

    जैसे-जैसे बाजार ठीक होता है, केवल आपकी प्रारंभिक निवेश राशि की वृद्धि होती है, बल्कि अर्जित रिटर्न भी बढ़ता है, जिससे कुल रिटर्न में वृद्धि होती है।

निवेशकों के लिए रणनीतिक सुझाव

निवेश बनाए रखें और गिरावट में टॉप-अप करें - इससे आपकी लागत कम होगी और दीर्घकालिक लाभ बढ़ेंगे। बाजार की गिरावट को अवसर के रूप में देखें, कि खतरे के रूप में।

विभिन्न बाजार सेगमेंट्स में निवेश करें - लार्ज-कैप स्टॉक्स स्थिरता प्रदान करते हैं, जबकि मिड और स्मॉल-कैप में उच्च वृद्धि की संभावना होती है, जिससे विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो बनाना आदर्श साबित होता है।

बाजार चक्रों का लाभ उठाएं - उपरोक्त डेटा पुष्टि करता है कि आर्थिक संकट अस्थायी होते हैं, लेकिन बाजार की दीर्घकालिक वृद्धि की प्रवृत्ति बनी रहती है। धैर्य और निरंतरता रखने वाले निवेशक कंपाउंडिंग के लाभों का पूरा आनंद उठाते हैं।

(ये लेखक के अपने विचार हैं। dainikjagranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कैसे ऐतिहासिक बाजार चक्रों में 'मजबूत नायक' बनकर उभरा है एसआईपी

Opinion

हाल के दिनों में बाजार में तेज गिरावट आई है, जिससे निवेशकों में भय और अनिश्चितता फैल गई है। जो उत्साह बना था, वह अब सतर्कता में तब्दील हो गया है, और कई निवेशक यह सोच रहे हैं कि निवेश बनाए रखना चाहिए या और गिरावट का इंतजार करना चाहिए। ऐतिहासिक रूप से ऐसी गिरावटें कुछ लोगों के लिए घबराहट भरे पल रही हैं, लेकिन अनुशासित निवेशकों के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हुई हैं।

28 फरवरी 2025 तक के डेटा के अनुसार। स्रोत: ICRA MFI गणना के लिए PRI वैल्यू का उपयोग किया गया है। 

उपरोक्त डेटा दर्शाता है कि कोई निवेशक संकट के शीर्ष या निचले स्तर पर निवेश करे, लंबे समय के रिटर्न में विशेष अंतर नहीं होता। लंबी अवधि के निवेश से बाजार गिरावट और रिकवरी के अपने चक्र पूरे करता है, जिससे रिटर्न सामान्य हो जाता है और प्रारंभिक निवेश बिंदु का प्रभाव कम हो जाता है।

बाजार की गिरावटें अल्पकालिक व्यवधान पैदा कर सकती हैं। हालांकि, जिन्होंने अपने एसआईपी (SIP) को जारी रखा, वे रिकवरी के दौरान पर्याप्त वृद्धि देखने में सफल रहे।

गिरते बाजार में एसआईपी क्यों जारी रखना चाहिए?

1. गिरावट में खरीदारी के अवसर मिलते हैं

    एसआईपी बाजार गिरने पर अधिक यूनिट्स खरीदने का अवसर देता है, जिससे आपका औसत निवेश मूल्य कम हो जाता है। यह रूपी-कॉस्ट एवरेजिंग प्रभाव है, जिससे बाजार रिकवरी के दौरान उच्च रिटर्न मिलता है।

    सभी सूचकांकों में संकट के बाद एसआईपी रिटर्न ने मजबूती से वापसी की है, जिससे निवेश जारी रखने के लाभ सिद्ध होते हैं।

2. स्मॉल और मिडकैप्स में उच्च रिटर्न की संभावना, लेकिन अधिक अस्थिरता के साथ

    निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने लंबे समय में निफ्टी 50 की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया है।

    हालांकि, इन सेगमेंट्स में अल्पकालिक अस्थिरता अधिक होती है, जिससे लंबे निवेश क्षितिज की आवश्यकता होती है।

    दीर्घकालिक दृष्टिकोण रखने वाले निवेशकों को इन सेगमेंट्स में उच्च वृद्धि की संभावना मिलती है।

3. एसआईपी बाजार टाइमिंग को मात देता है

    बाजार को टाइम करना अक्सर विफल होता है। अनुशासित एसआईपी रणनीति ने ऐतिहासिक रूप से बेहतर परिणाम दिए हैं।

    यहां तक कि गंभीर गिरावट के दौरान भी, निवेश जारी रखने से रिकवरी चरण में मजबूत रिटर्न प्राप्त हुआ।

    एसआईपी निवेशकों को बाजार टाइमिंग के अनुमान से बचाता है और निवेश को चक्रीय रूप से बेहतर बनाए रखता है।

4. कंपाउंडिंग की शक्ति

    कंपाउंडिंग के साथ, बाजार में उतार-चढ़ाव का प्रभाव लंबी अवधि में कम हो जाता है।

    जैसे-जैसे बाजार ठीक होता है, केवल आपकी प्रारंभिक निवेश राशि की वृद्धि होती है, बल्कि अर्जित रिटर्न भी बढ़ता है, जिससे कुल रिटर्न में वृद्धि होती है।

निवेशकों के लिए रणनीतिक सुझाव

निवेश बनाए रखें और गिरावट में टॉप-अप करें - इससे आपकी लागत कम होगी और दीर्घकालिक लाभ बढ़ेंगे। बाजार की गिरावट को अवसर के रूप में देखें, कि खतरे के रूप में।

विभिन्न बाजार सेगमेंट्स में निवेश करें - लार्ज-कैप स्टॉक्स स्थिरता प्रदान करते हैं, जबकि मिड और स्मॉल-कैप में उच्च वृद्धि की संभावना होती है, जिससे विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो बनाना आदर्श साबित होता है।

बाजार चक्रों का लाभ उठाएं - उपरोक्त डेटा पुष्टि करता है कि आर्थिक संकट अस्थायी होते हैं, लेकिन बाजार की दीर्घकालिक वृद्धि की प्रवृत्ति बनी रहती है। धैर्य और निरंतरता रखने वाले निवेशक कंपाउंडिंग के लाभों का पूरा आनंद उठाते हैं।

(ये लेखक के अपने विचार हैं। dainikjagranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/how-sip-has-emerged-as-a-strong-hero-in-historical/article-14828

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.