Jagran ओपिनियन : महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न, एग्जिट पोल की पोल 23 नवंबर को खुलेगी

Opinion

महाराष्ट्र और झारखण्ड में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। परम्परा के अनुसार एग्जिट पोल भी आ गए। इनकी पोल 23 नवम्बर को खुलेगी।

महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में महायुति की सरकार की संभावना बताई गई है। झारखंड में भी भाजपा की जीत बताई जा रही है। हो सकता है एग्जिट पोल ही सही निकलें लेकिन पिछले दो चुनावों के एग्जिट पोल देखने के बाद इन पर भरोसा नहीं होता।

ता।

 

दरअसल, ये जिस तरह सर्वे करते हैं, उस तरीक़े से सही अंदाज़ा लगाना बड़ा मुश्किल काम है। कोई भी व्यक्ति जब पोलिंग बूथ से वोट देकर निकलता है तो वह किसी को भी यह नहीं बताता कि उसने किसे वोट दिया। फिर इन एग्जिट पोल वाले सर्वेयर कहां से और किस तरह सत्य की खोज कर लेते हैं, समझ में नहीं आता।

खैर, वोटिंग परसेंटेज पर जाएँ तो झारखंड और महाराष्ट्र दोनों जगह इसमें बढ़ोतरी हुई है। वैसे वोट परसेंटेज बढ़ने का सीधा मतलब समझा जाता है कि इससे भाजपा या उसके गठबंधन को फ़ायदा होता है। फ़ायदा इसलिए कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों का जो परम्परागत वोटर है, वह तो हमेशा वोट करता ही है।

 

भाजपा का वोटर पूरा का पूरा घर से वोट देने नहीं निकलता। वो जब निकलता है तो वोट परसेंटेज बढ़ जाता है। वही वोट आख़िर निर्णायक भी साबित होता है। वोट परसेंटेज बढ़ाने का यह काम भाजपा के लिए RSS करता है। उसके वालंटियर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को घर से निकालकर वोट देने के लिए प्रेरित करते हैं। यही उनकी स्ट्रैटेजी रहती है। ये सारे वोट भाजपा के पक्ष में जाते हैं, ऐसा माना जाता है।

हालाँकि, महाराष्ट्र के बारे में यह गणित भी एकदम सही बैठने वाला नहीं है। यहाँ छह बड़ी पार्टियाँ मैदान में हैं। जिन तीन-तीन के समूह में ये बंटी हुई हैं, उनमें आपस में भी विचारों का मिलना टेढ़ी खीर है।

महायुति में देखा जाए तो अजित दादा की पार्टी के विचार भाजपा और शिंदे सेना से नहीं मिलते। महाअघाडी में देखें तो कांग्रेस और पवार से उद्धव सेना के विचार नहीं मिलते। कुल मिलाकर ये मजबूरी के साथी बने हुए हैं।

चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव परिणाम और उसके बाद सरकार का गठन महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र में बहुमत जिसे भी मिले, मुख्यमंत्री चुनना बहुत पेचीदा मामला रहेगा।

महायुति में हालाँकि फ़ैसला ऊपर से ही होना है, लेकिन एक बार मुख्यमंत्री रह चुके एकनाथ शिंदे क्या भाजपा का मुख्यमंत्री बर्दाश्त कर पाएँगे, यह सबसे बड़ा सवाल है।

 

महा अघाडी में और भी ज़्यादा पेंच है। जिस मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ने भाजपा का वर्षों पुराना साथ छोड़ दिया, वे क्या कम सीटें आने पर भी इस पद के बिना रह पाएंगे, यह पेचीदा सवाल है। हालाँकि, 23 नवंबर को पता चलेगा कि कौन, किधर जाएगा और कौन किसकी सरकार बनवाएगा!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Nov 2024 By दैनिक जागरण

Jagran ओपिनियन : महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न, एग्जिट पोल की पोल 23 नवंबर को खुलेगी

Opinion

महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में महायुति की सरकार की संभावना बताई गई है। झारखंड में भी भाजपा की जीत बताई जा रही है। हो सकता है एग्जिट पोल ही सही निकलें लेकिन पिछले दो चुनावों के एग्जिट पोल देखने के बाद इन पर भरोसा नहीं होता।

ता।

 

दरअसल, ये जिस तरह सर्वे करते हैं, उस तरीक़े से सही अंदाज़ा लगाना बड़ा मुश्किल काम है। कोई भी व्यक्ति जब पोलिंग बूथ से वोट देकर निकलता है तो वह किसी को भी यह नहीं बताता कि उसने किसे वोट दिया। फिर इन एग्जिट पोल वाले सर्वेयर कहां से और किस तरह सत्य की खोज कर लेते हैं, समझ में नहीं आता।

खैर, वोटिंग परसेंटेज पर जाएँ तो झारखंड और महाराष्ट्र दोनों जगह इसमें बढ़ोतरी हुई है। वैसे वोट परसेंटेज बढ़ने का सीधा मतलब समझा जाता है कि इससे भाजपा या उसके गठबंधन को फ़ायदा होता है। फ़ायदा इसलिए कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों का जो परम्परागत वोटर है, वह तो हमेशा वोट करता ही है।

 

भाजपा का वोटर पूरा का पूरा घर से वोट देने नहीं निकलता। वो जब निकलता है तो वोट परसेंटेज बढ़ जाता है। वही वोट आख़िर निर्णायक भी साबित होता है। वोट परसेंटेज बढ़ाने का यह काम भाजपा के लिए RSS करता है। उसके वालंटियर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को घर से निकालकर वोट देने के लिए प्रेरित करते हैं। यही उनकी स्ट्रैटेजी रहती है। ये सारे वोट भाजपा के पक्ष में जाते हैं, ऐसा माना जाता है।

हालाँकि, महाराष्ट्र के बारे में यह गणित भी एकदम सही बैठने वाला नहीं है। यहाँ छह बड़ी पार्टियाँ मैदान में हैं। जिन तीन-तीन के समूह में ये बंटी हुई हैं, उनमें आपस में भी विचारों का मिलना टेढ़ी खीर है।

महायुति में देखा जाए तो अजित दादा की पार्टी के विचार भाजपा और शिंदे सेना से नहीं मिलते। महाअघाडी में देखें तो कांग्रेस और पवार से उद्धव सेना के विचार नहीं मिलते। कुल मिलाकर ये मजबूरी के साथी बने हुए हैं।

चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव परिणाम और उसके बाद सरकार का गठन महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र में बहुमत जिसे भी मिले, मुख्यमंत्री चुनना बहुत पेचीदा मामला रहेगा।

महायुति में हालाँकि फ़ैसला ऊपर से ही होना है, लेकिन एक बार मुख्यमंत्री रह चुके एकनाथ शिंदे क्या भाजपा का मुख्यमंत्री बर्दाश्त कर पाएँगे, यह सबसे बड़ा सवाल है।

 

महा अघाडी में और भी ज़्यादा पेंच है। जिस मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ने भाजपा का वर्षों पुराना साथ छोड़ दिया, वे क्या कम सीटें आने पर भी इस पद के बिना रह पाएंगे, यह पेचीदा सवाल है। हालाँकि, 23 नवंबर को पता चलेगा कि कौन, किधर जाएगा और कौन किसकी सरकार बनवाएगा!

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/jagran-opinion-assembly-elections-completed-in-maharashtra-jharkhand-exit-polls-will/article-3889

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.