Jagran Opinion: मस्क-रामास्वामी की जोड़ी पर रहेगी दुनिया की निगाह

opinion

माना जा रहा कि नई तकनीकों के इस्तेमाल से सरकार के कामकाज को ज्यादा प्रभावी बनाने के प्रयास होंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग की नौकरशाही में औपनिवेशिक मानसिकता को खारिज करने का काम यह जोड़ी कर सकती है।

सरकारी कामकाज का ढर्रा लालफीताशाही के रूप में बदनाम है। काम नहीं करना या जैसे-तैसे करना ‘सरकारी रवैये’ का पर्याय बन चुका है। पूरी दुनिया इस ‘सरकारी रवैये’ यानी नौकरशाही से परेशान है और इससे निपटने का रास्ता खोज रही है। ऐसे में अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने नया दक्षता विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) बनाकर दुनियाभर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। यह विभाग सरकारी कामकाज में दक्षता लाने के साथ-साथ खर्च में कटौती लाने की जिम्मेदारी निभाएगा।
इस घोषणा के बाद से ही सरकार के कामकाज को परंपरागत नजरिए से देखने-चलाने वालों की भौहें तन गई हैं। नए विभाग का महत्त्व इससे समझा जा सकता है कि जीओजीई की जिम्मेदारी दो अरबपतियों उद्योगपति एलन मस्क और भारतवंशी विवेक रामास्वामी को दी गई है। ट्रंप ने यह कहकर और सनसनी फैला दी है कि ‘यह हमारे समय का मैनहट्टन प्रोजेक्ट बन सकता है।’ मैनहट्टन प्रोजेक्ट का उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रेकॉर्ड समय में परमाणु बम विकसित करना था। ट्रंप के संकेतों के मायने दो संदर्भ में निकाले जा रहे हैं। एक यह कि नया विभाग कम समय में बड़े लक्ष्य तक पहुंचेगा और दूसरा यह कि नौकरशाही में विस्फोटक परिवर्तन करेगा। डीओजीई की रूपरेखा अभी स्पष्ट नहीं है पर माना जा रहा है कि नया विभाग ट्रंप प्रशासन को ज्यादा सक्षम बनाने के लिए कदम उठाएगा। मस्क का मानना है कि ‘इससे पूरी प्रणाली और फिजूलखर्जी में शामिल लोगों में हडक़ंप मच जाएगा और सरकारी खर्च में कम से कम दो ट्रिलियन डॉलर (करीब 168 लाख करोड़ रुपए) की कटौती होगी।’ माना जा रहा कि नई तकनीकों के इस्तेमाल से सरकार के कामकाज को ज्यादा प्रभावी बनाने के प्रयास होंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग की नौकरशाही में औपनिवेशिक मानसिकता को खारिज करने का काम यह जोड़ी कर सकती है।
भारत में भी गाहे-बगाहे नौकरशाही पर लगाम लगाने के प्रयास हुए हैं। पिछले दिनों उच्च नौकरशाही में शुरू हुई ‘लैटरल एंट्री’ का मुद्दा काफी गर्म रहा था। विपक्ष ने नरेंद्र मोदी सरकार की ऐसी नियुक्तियों पर आपत्ति की थी तो सत्तापक्ष ने इसकी परिपाटी शुरू करने का ठीकरा कांग्रेस के सिर पर फोड़ा था। हालांकि लैटरल एंट्री से सरकार को क्या फायदा हुआ, इसका कोई आकलन हमारे सामने नहीं है। अक्सर सरकारी तंत्र में बाहरी हस्तक्षेप को हितों के टकराव के रूप में देखे जाने की आशंका रहती है। दुनिया की निगाह इस पर रहेगी कि मस्क-रामास्वामी की जोड़ी आखिर कैसे ऐसी आशंकाओं से खुद को दूर रख पाती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Nov 2024 By दैनिक जागरण

Jagran Opinion: मस्क-रामास्वामी की जोड़ी पर रहेगी दुनिया की निगाह

opinion

सरकारी कामकाज का ढर्रा लालफीताशाही के रूप में बदनाम है। काम नहीं करना या जैसे-तैसे करना ‘सरकारी रवैये’ का पर्याय बन चुका है। पूरी दुनिया इस ‘सरकारी रवैये’ यानी नौकरशाही से परेशान है और इससे निपटने का रास्ता खोज रही है। ऐसे में अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने नया दक्षता विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) बनाकर दुनियाभर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। यह विभाग सरकारी कामकाज में दक्षता लाने के साथ-साथ खर्च में कटौती लाने की जिम्मेदारी निभाएगा।
इस घोषणा के बाद से ही सरकार के कामकाज को परंपरागत नजरिए से देखने-चलाने वालों की भौहें तन गई हैं। नए विभाग का महत्त्व इससे समझा जा सकता है कि जीओजीई की जिम्मेदारी दो अरबपतियों उद्योगपति एलन मस्क और भारतवंशी विवेक रामास्वामी को दी गई है। ट्रंप ने यह कहकर और सनसनी फैला दी है कि ‘यह हमारे समय का मैनहट्टन प्रोजेक्ट बन सकता है।’ मैनहट्टन प्रोजेक्ट का उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रेकॉर्ड समय में परमाणु बम विकसित करना था। ट्रंप के संकेतों के मायने दो संदर्भ में निकाले जा रहे हैं। एक यह कि नया विभाग कम समय में बड़े लक्ष्य तक पहुंचेगा और दूसरा यह कि नौकरशाही में विस्फोटक परिवर्तन करेगा। डीओजीई की रूपरेखा अभी स्पष्ट नहीं है पर माना जा रहा है कि नया विभाग ट्रंप प्रशासन को ज्यादा सक्षम बनाने के लिए कदम उठाएगा। मस्क का मानना है कि ‘इससे पूरी प्रणाली और फिजूलखर्जी में शामिल लोगों में हडक़ंप मच जाएगा और सरकारी खर्च में कम से कम दो ट्रिलियन डॉलर (करीब 168 लाख करोड़ रुपए) की कटौती होगी।’ माना जा रहा कि नई तकनीकों के इस्तेमाल से सरकार के कामकाज को ज्यादा प्रभावी बनाने के प्रयास होंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग की नौकरशाही में औपनिवेशिक मानसिकता को खारिज करने का काम यह जोड़ी कर सकती है।
भारत में भी गाहे-बगाहे नौकरशाही पर लगाम लगाने के प्रयास हुए हैं। पिछले दिनों उच्च नौकरशाही में शुरू हुई ‘लैटरल एंट्री’ का मुद्दा काफी गर्म रहा था। विपक्ष ने नरेंद्र मोदी सरकार की ऐसी नियुक्तियों पर आपत्ति की थी तो सत्तापक्ष ने इसकी परिपाटी शुरू करने का ठीकरा कांग्रेस के सिर पर फोड़ा था। हालांकि लैटरल एंट्री से सरकार को क्या फायदा हुआ, इसका कोई आकलन हमारे सामने नहीं है। अक्सर सरकारी तंत्र में बाहरी हस्तक्षेप को हितों के टकराव के रूप में देखे जाने की आशंका रहती है। दुनिया की निगाह इस पर रहेगी कि मस्क-रामास्वामी की जोड़ी आखिर कैसे ऐसी आशंकाओं से खुद को दूर रख पाती है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/jagran-opinion-the-world-will-keep-an-eye-on-the/article-3505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.