महाकुंभ 2025: संस्कृति और प्रौद्योगिकी का संगम

लेखक: जया वर्मा सिन्हा

गंगा, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण नदी माना जाता है, न केवल भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का अहम हिस्सा है, बल्कि यह समूचे भारतीय समाज के जीवन का अभिन्न अंग भी है।

महाकुंभ एक ऐसा अवसर है जब लाखों तीर्थयात्री गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रयाग आते है. यह आयोजन केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह भारतीय समाज की विविधता और एकता का भी प्रतीक है। हर 12 वर्ष में आयोजित होने वाला महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है, जिसमें इस वर्ष लगभग 30 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

इस विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु और सुविधाजनक रखने के लिए भारतीय रेल ने पिछले तीन साल से अथक प्रयास किया है. पांच हज़ार करोड़

रुपयों की लागत से कुम्भ क्षेत्र की परियोजनाओं को संपन्न किया गया है जिसमे गंगा पर एक नए ब्रिज का निर्माण भी सम्मिलित है. साथ ही, भारतीय रेल ने यात्रा को सहज और सुरक्षित बनाने के लिए कई नए कदम उठाये है -

भारतीय रेल की डिजिटल पहल : रेल यात्रा को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेल ने कुंभ रेल सेवा वेबसाइट और एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। ये प्लेटफॉर्म तीर्थयात्रियों को ट्रेन समय सारिणी, टिकट की उपलब्धता, स्टेशन सुविधाएँ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करता है। इससे श्रद्धालु अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं, टिकट बुक कर सकते हैं, और यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी एक ही स्थान से प्राप्त कर सकते हैं।

kumbh rail

देश की भाषाई विविधता को ध्यान में रखते हुए स्टशनों पर 12 प्रमुख भारतीय भाषाओं में घोषणाएं की जा रही हैं। भारतीय रेल की सुविधा पुस्तिका 22 भाषाओं में उपलब्ध है और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी हिंदी, अंग्रेजी और विभिन्न भारतीय भाषाओं में जानकारी प्रदान कर रहा है. भारतीय रेल का ये प्रयास हर तीर्थयात्री के लिए सूचना प्राप्त करना आसान बना रहा है, चाहे वो किसी भी भारतीय प्रान्त का हो, या विदेशी हो.

भारतीय रेल ने यात्रा को और भी आसान बनाने के लिए लगभग 2,000 स्टेशनों पर एकीकृत डिजिटल डिस्प्ले नेटवर्क स्थापित किया है, जिससे यात्रियों को वास्तविक समय में अपडेट मिलते हैं। इन डिस्प्ले के माध्यम से स्टेशन की सभी जरूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध होती है। साथ ही, प्रमुख टर्मिनलों पर *टच-स्क्रीन कियोस्क* लगाए गए हैं, जो टिकट काउंटर और सूचना केंद्र दोनों के रूप में कार्य करते हैं। इससे केवल लंबी कतारों की समस्या हल होती है, बल्कि यात्रियों को कुशल तरीके से स्टेशन पर नेविगेट करने में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त, भारतीय रेल ने *बारकोड-आधारित अनारक्षित टिकट प्रणाली (UTS)* को लागू किया है, जिससे टिकट खरीदने की प्रक्रिया और अधिक सरल और तेज हो गई है। स्टेशन पर रेल कर्मी क्यूआर कोड से सुसज्जित हरे जैकेट पहने मौजूद हैं, जिसको स्कैन कर के यात्री मोबाइल UTS ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.

वॉर रूम: महाकुंभ की निगरानी और सुरक्षा : महाकुंभ 2025 में इतने बड़े पैमाने पर जनसमूह के आगमन को देखते हुए भारतीय रेल और संबंधित प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रयागराज में स्थित *महाकुंभ वॉर रूम* इस आयोजन का मुख्य नियंत्रण केंद्र बन चुका है, जहां 24×7 निगरानी की जा रही है। वॉर रूम में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ट्रेनों के संचालन, सार्वजनिक यातायात और तीर्थयात्रियों के आवागमन पर कड़ी`निगरानी रखी जाती है।var room

सुरक्षा के लिहाज से एक हजार से अधिक *निगरानी कैमरे*, जिनमें कुछ में चेहरे की पहचान प्रणाली भी शामिल है, तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है. रेल सुरक्षा बल (RPF) और राज्य पुलिस के 23,000 से अधिक कर्मी इस आयोजन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए हैं।

नवीनता और सांस्कृतिक समागम : महाकुंभ 2025 केवल धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होगा, बल्कि यह भारत की तकनीकी और डिजिटल प्रगति को भी उजागर करेगा। यह आयोजन दर्शाता है कि कैसे पुरानी परंपराओं के साथ नवीनतम तकनीक का समागम एक बेहतर और सुरक्षित अनुभव पैदा कर सकता है। भारतीय रेल की ये पहलें केवल तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा को सरल बनाती हैं, बल्कि वे भारतीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और नवाचार के बीच संतुलन स्थापित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हैंkumbhh

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/mahakumbh-2025-confluence-of-culture-and-technology/article-8240

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.