जागरण ओपीनियन : आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय

opinion

जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने के बाद यह तो निर्विवादित है कि जनता ने आतंकियों को खारिज कर दिया है। अब वहां की जनता देश के अन्य इलाकों की तरह शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहती है। आम जनता का यह निर्णय आतंकियों को रास नहीं आया है। शायद.....

जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने के बाद यह तो निर्विवादित है कि जनता ने आतंकियों को खारिज कर दिया है। अब वहां की जनता देश के अन्य इलाकों की तरह शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहती है। आम जनता का यह निर्णय आतंकियों को रास नहीं आया है। शायद यही वजह है कि आतंकी आम जनता में फिर से अपना खौफ कायम करना चाहते हैं। इसी कड़ी में आतंकियों ने गांदरबल जिले में सुरंग निर्माण का काम करने वालों पर हमला कर के छह श्रमिकों और एक डॉक्टर की हत्या कर दी। 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नई गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद यह दूसरा आतंकी हमला है।
गांदरबल में हुआ आतंकी हमला, नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दूसरे दिन 9 जून को जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर गोलीबारी की याद दिला देता है। उस दिन हुए हमले में सात तीर्थयात्री, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई थी, जबकि कई तीर्थयात्री घायल हो गए थे। आतंकी, सेना जैसी वर्दी में आए थे और उन्होंने पांच मिनट तक गोलियां बरसाई थीं। साफ है कि आतंकियों को न तो लोकसभा चुनाव में जनता की भागीदारी पसंद आई और न ही विधानसभा चुनाव में। जनता का लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुडऩा आतंकियों को इसलिए भी नागवार गुजर रहा है, क्योंकि इससे उनकी जनता पर पकड़ कमजोर हो जाएगी और क्षेत्र में अशांति बनाए रखने का उनका मकसद पूरा नहीं हो पाएगा। असल में जम्मू-कश्मीर में आतंक के लिए पाकिस्तान सीधे तौर पर जिम्मेदार है। भारत इसके लिए पाकिस्तान को समय-समय पर चेतावनी भी देता रहता है, लेकिन उस पर इसका खास असर नहीं पड़ता।
इस्लामाबाद में हाल ही संपन्न शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट संदेश दिया था कि आतंकवाद को राज्य की नीति बनाने से क्षेत्र में आपसी सहयोग बढऩे की संभावना नहीं है। विदेश मंत्री जयशंकर की इस्लामाबाद की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के तेवर कुछ नरम नजर आए थे, लेकिन जिस तरह से आतंकियों ने अपने हमले तेज किए हैं, उससे साफ है कि पाकिस्तान बदलने वाला नहीं है। इसलिए सावधान रहना होगा और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति पर ध्यान देना होगा। सर्दियों के मौसम में आतंकियों की घुसपैठ और हमलों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सीमा पर ज्यादा चौकसी आवश्यक हो गई है। क्षेत्र के ऐसे लोगों की पहचान भी आवश्यक है, जो आतंकियों की मदद कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Oct 2024 By दैनिक जागरण

जागरण ओपीनियन : आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय

opinion

जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने के बाद यह तो निर्विवादित है कि जनता ने आतंकियों को खारिज कर दिया है। अब वहां की जनता देश के अन्य इलाकों की तरह शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहती है। आम जनता का यह निर्णय आतंकियों को रास नहीं आया है। शायद यही वजह है कि आतंकी आम जनता में फिर से अपना खौफ कायम करना चाहते हैं। इसी कड़ी में आतंकियों ने गांदरबल जिले में सुरंग निर्माण का काम करने वालों पर हमला कर के छह श्रमिकों और एक डॉक्टर की हत्या कर दी। 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नई गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद यह दूसरा आतंकी हमला है।
गांदरबल में हुआ आतंकी हमला, नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दूसरे दिन 9 जून को जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर गोलीबारी की याद दिला देता है। उस दिन हुए हमले में सात तीर्थयात्री, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई थी, जबकि कई तीर्थयात्री घायल हो गए थे। आतंकी, सेना जैसी वर्दी में आए थे और उन्होंने पांच मिनट तक गोलियां बरसाई थीं। साफ है कि आतंकियों को न तो लोकसभा चुनाव में जनता की भागीदारी पसंद आई और न ही विधानसभा चुनाव में। जनता का लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुडऩा आतंकियों को इसलिए भी नागवार गुजर रहा है, क्योंकि इससे उनकी जनता पर पकड़ कमजोर हो जाएगी और क्षेत्र में अशांति बनाए रखने का उनका मकसद पूरा नहीं हो पाएगा। असल में जम्मू-कश्मीर में आतंक के लिए पाकिस्तान सीधे तौर पर जिम्मेदार है। भारत इसके लिए पाकिस्तान को समय-समय पर चेतावनी भी देता रहता है, लेकिन उस पर इसका खास असर नहीं पड़ता।
इस्लामाबाद में हाल ही संपन्न शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट संदेश दिया था कि आतंकवाद को राज्य की नीति बनाने से क्षेत्र में आपसी सहयोग बढऩे की संभावना नहीं है। विदेश मंत्री जयशंकर की इस्लामाबाद की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के तेवर कुछ नरम नजर आए थे, लेकिन जिस तरह से आतंकियों ने अपने हमले तेज किए हैं, उससे साफ है कि पाकिस्तान बदलने वाला नहीं है। इसलिए सावधान रहना होगा और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति पर ध्यान देना होगा। सर्दियों के मौसम में आतंकियों की घुसपैठ और हमलों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सीमा पर ज्यादा चौकसी आवश्यक हो गई है। क्षेत्र के ऐसे लोगों की पहचान भी आवश्यक है, जो आतंकियों की मदद कर रहे हैं।
https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/opinion-time-to-give-a-befitting-reply-to-terrorists/article-1759

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.