सफल लोकतंत्र के लिए जरूरी हैं राजनीति में शुचिता और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया

Opinion

Opinion By Devendra Patel :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एक देश एक चुनाव ' के विचार को एक ऐसा राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है जिस पर अंतहीन बहस का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों ने पक्ष विपक्ष में अपने जो अलग अलग तर्क दिए हैं उनसे हाल फिलहाल केवल यही नतीजा निकाला जा सकता है कि निकट भविष्य में तो 'एक देश एक चुनाव' के मुद्दे पर देश के सभी राजनीतिक दलों को एक आमराय बनाने के लिए सहमत कर पाना केंद्र सरकार के लिए संभव नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं कि जो राजनीतिक दल देश में एक साथ सारे चुनाव कराने के विचार से असहमत हैं वे इस विचार को राजनीतिक नफा नुकसान की दृष्टि से देख रहे हैं। एक देश एक चुनाव के विचार का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों में अधिकांश क्षेत्रीय दल हैं जो क्षेत्रीय मुद्दों को उठाकर चुनाव जीतते रहे हैं। उन्हें यह भय सता रहा है कि ' राज्य विधानसभाओं और लोकसभा के चुनाव एक साथ होने से क्षेत्रीय मुद्दों पर राष्ट्रीय मुद्दे हावी हो जाएंगे जिससे क्षेत्रीय मुद्दों के आधार पर चुनाव जीत कर सत्ता में आने की उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

जाहिर सी बात है कि ऐसे राजनीतिक दलों को यह आशंका सता रही है कि देश में अगर एक साथ सारे चुनाव होने लगेंगे तो उनके लिए यह घाटे का सौदा साबित होगा लेकिन दूसरी ओर भाजपा नीत केंद्र सरकार एक देश एक चुनाव के विचार के पक्ष में जो तर्क दे रही है वे इसलिए मजबूत प्रतीत होते हैं क्योंकि वे राजनीतिक नफा नुकसान की भावना से प्रेरित नहीं हैं। सरकार के इस तर्क से भला कैसे असहमत होना कठिन है कि सारे चुनाव एक साथ कराने से न केवल धन की बर्बादी को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी बल्कि सरकार के कामकाज भी बाधित नहीं होंगे और केंद्र और राज्य सरकारों को अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा।

गौरतलब है कि चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता लागू कर देता है जो चुनाव परिणामों की घोषणा होने तक जारी रहती है और आदर्श आचार संहिता लागू रहते जनहित में भी कोई सरकार नयी घोषणाएं नहीं कर सकती। अगर मोदी सरकार की एक देश एक चुनाव की पहल मूर्त रूप ले सकती तो यह समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। इसलिए इस पहल का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों से यह अपेक्षा गलत नहीं होगी कि एक देश एक चुनाव की केंद्र सरकार की पहल को उन्हें क्षेत्रीय नजरिए से ऊपर उठकर देखना चाहिए। इसमें दो राय नहीं हो सकती कि संसदीय लोकतंत्र को सफल बनाने में जितनी महत्वपूर्ण भूमिका निष्पक्ष चुनावों की होती है उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका राजनीति दलों की भी होती है। चुनाव में भाग लेने वाले हर राजनीतिक दल से अगर यह अपेक्षा की जाती है कि वे बेदाग छवि रखने वाले नेताओं को ही चुनाव मैदान में उतारें तो चुनाव आयोग से भी यह अपेक्षा स्वाभाविक है कि वह चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें । चुनाव और राजनीति को एक दूसरे से अलग करके नहीं देखा जा सकता। कोई भी राजनीतिक दल स्वयं को चुनावी राजनीति से अलग नहीं रखता और अगर राजनीतिक दल चुनावों से खुद को दूर रखेगा तो उसका अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लगेगा।

संसदीय लोकतंत्र की सफलता के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो यह तो अनिवार्य ही है परन्तु यह भी आवश्यक है कि चुनाव प्रचार में हर राजनीतिक दल आरोप प्रत्यारोप में मर्यादा का पालन करे। धर्म , जाति , भाषा के आधार पर अथवा व्यक्तिगत आक्षेपों से हर दल परहेज करे । धन बल , बाहुबल के लिए राजनीति में कोई स्थान नहीं है।नीतियों, सिद्धांतों और दलीय कार्यक्रमों पर आधारित राजनीतिक प्रतिद्वंदिता ही संसदीय लोकतंत्र की सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। इस दिशा में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हमें यह याद रखना होगा कि सिद्धांतों पर आधारित राजनीति और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता ही संसदीय लोकतंत्र की सफलता की पहली शर्त है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Dec 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/purity-in-politics-and-transparent-election-process-are-essential-for/article-6596

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.