पांबन ब्रिज में दिखती है देश की बुलंदी

Opinion

जब देश का नेतृत्व मजबूत होता है और नए विजन के साथ काम करता है तो नए कीर्तिमान बनते हैं। ऐसी संरचनाएं तैयार होती हैं, जिस पर देश गर्व करे, जिसे देख हर नागरिक अपना सीना चौड़ा कर ले और राष्ट्र की उन्नति के लिए अपना सर्वोत्कृष्ट देने हेतु प्रेरित हो जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा ही शक्तिशाली और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त हुआ है। विगत 10 वर्षों में राष्ट्र ने अनेक नई ऊंचाइयों को छुआ है। देश की जीवन रेखा भारतीय रेल ने भी इस अवधि में नए प्रतिमान गढ़े हैं। वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत की त्रिवेणी से देश की ट्रेनों को एक नया विकसित आयाम प्राप्त हुआ है। कश्मीर तक सीधी ट्रेन चलाने के लिए चिनाब और अंजी ब्रिजों के निर्माण से देश का मस्तक ऊंचा हुआ है। इसी क्रम में दक्षिण में रामेश्वरम को देश की मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए बनाए गए नए पांबन पुल से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई पहचान मिली है।

SGP05968 (1)
के अन्नामलाई, अध्यक्ष, भाजपा तमिलनाडु एवं भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी

आधारभूत संरचनाओं की मजबूती के लिए बनाई जा रही बड़ी परियोजनाओं के सफलतापूर्वक पूर्ण होने से यह बात साबित हो गई है  कि देश की विकास की धारा और उसकी गति सही दिशा में है। समुद्री लहरों की चुनौती को पार करते हुए पुल का निर्माण करना एक दुष्कर कार्य माना जाता है। इस प्रकार के कार्य को संपादित करने में सामान्यतः दशकों  लग जाते हैं जिससे परियोजना की लागत भी कई गुना बढ़ जाती है। लेकिन प्रधानमंत्री का स्पष्ट विजन कि जिन परियोजनाओं का वह शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी वही करते हैं, ने देश की ब्यूरोक्रेसी और टेक्नोक्रेसी को सही समय पर योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांबन पुल का शिलान्यास 2019 में किया था। 5 वर्षों की अवधि में रामेश्वरम और भारत की मुख्य भूमि के बीच समंदर के ऊपर नया पुल बनकर तैयार हो गया। और अब नरेन्द्र मोदी ही इस पुल का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इससे पूरे देश में उत्साह है। 2.08 किलोमीटर लंबा यह पुल कई मामलों में विशिष्ट है।  इस पुल में 18.3 मीटर के 99 स्पैन और 72.5 मी का एक वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है। यह पुराने पुल की तुलना में तीन मीटर ऊंचा है जिससे बड़े जहाज को पार करने में भी सुगमता होगी। इसके सब-स्ट्रक्चर में 333 पाइल्स है और इसकी संरचना इस तरह से तैयार की गई है कि वर्षों तक रेलवे एवं समुद्री परिचालन सुरक्षित तरीके से होता रहे। इस पुल में एंटी कोरोजन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। पॉलीसिलाक्सासिन पेंट, उन्नत किस्म का स्टेनलेस स्टील और फाइबर रिइंनफोर्स प्लास्टिक के उपयोग से पुल को ऐसी मजबूती मिली है कि यह दीर्घकाल तक टिकाऊ रहेगा।

पांबन पुल के निर्माण से भारत की डिजाइन एवं सर्टिफिकेशन में तकनीकी श्रेष्ठता स्थापित हुई है। पूरा विश्व अब यह जान गया है कि आईआईटी चेन्नई और आईआईटी बॉम्बे जैसी संस्थाएं समुद्री पुल के डिजाइन का चुनौतीपूर्ण कार्य मुस्तैदी के साथ करने में सक्षम हैं।

Pamban11

रामेश्वरम द्वीप भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न अंग है। श्री रामेश्वरम लिंग की स्थापना रामायण काल में प्रभु श्री राम द्वारा की गई। माता सीता की खोज में लंका जाने के क्रम में प्रभु श्री राम रामेश्वरम में रुके और फिर समुद्र पर पुल बनाने से पहले भगवान शिव की आराधना की। श्री रामेश्वरम स्थित शिवलिंग और श्री रामेश्वरम मंदिर से करोड़ों भारतीयों की आस्था जुड़ी हुई है। प्रत्येक वर्ष लाखों लोग प्रभु के दर्शन के लिए रामेश्वरम जाते हैं। नए पांबन पुल के निर्माण के साथ ही एक बार फिर से पूरे देश से रामेश्वरम की सीधी रेल कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है जिससे रामेश्वरम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को काफी लाभ होगा। इससे रामेश्वरम की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।

Pamban ;

वस्तुतः भारत की प्रगति, नवाचार और विरासत का एक साथ प्रतिनिधित्व करने वाला नया पांबन पुल देश के इंजीनियरिंग कौशल और मजबूत नेतृत्व का प्रतिनिधि भी बन गया है।

(ये लेखक के अपने विचार हैं। dainikjagranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/the-countrys-height-appears-in-pamban-bridge/article-16730

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.