बंगाल में एक दिन पहले ही क्यों शुरू हो गई नवरात्रि?

Dharm Desk

महालया अमावस्या पर पितरों को तर्पण के साथ नवरात्रि का जश्न एक दिन पहले ही शुरू हो गया है. इसी क्रम में शाम को चक्षुदान कार्यक्रम होगा और उसकी साथ विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. इससे पहले बुधवार की सुबह चार बजे ऑल इंडिया रेडियो पर चड़ी पाठ किया गया.

वैसे तो समूचे देश में नवरात्रि का पर्व कल शुरू होगा, लेकिन बंगाल में तो कुछ और ही विधान है. यहां आज सुबह यानी महालया अमावस्या को ही चंडीपाठ हो गया. इस मौके पर सुबह चार बजे से वीरेंद्र कृष्ण भद्र द्वारा साल 2031 में गाए चंडी पाठ को ऑल इंडिया रेडियो से प्रसरित किया गया. इसके बाद लोग गंगा घाट एवं अन्य पवित्र जलाशयों पर पहुंचे, जहां पितरों का तर्पण कर उन्हें महालय यानी बड़े घर यानी भगवान के घर के लिए विदा किया गया. वहीं शाम को माता का चक्षुदान होगा. इसमें माता की प्रतिमाओं में आंखों को आकार दिया जाएगा.

इसके साथ ही समूचे राज्य भर में नवरात्रि का जश्न शुरू हो जाएगा. इसी लिए आज के पर्व को महालया कहते हैं. यह संस्कृत का शब्द है तथा महा और आलय शब्द के संयोग से बना है. इसका मतलब बड़ा घर है. रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश दास कहते हैं कि महालया को ही बंगाल में अंतिम श्राद्ध होता है और इसी दिन नवरात्रि शुरू होती है. इस दिन को हम अपने पितरों को भगवान के घर में सुरक्षित पहुंचाने के बाद माता रानी का आह्वान करते हैं.

banचक्षुदान कर नवरात्रि का जश्न

इसके लिए दोपहर बाद विभिन्न पंडालों में विराजमान माता की प्रतिमाओं में आंखों को आकार देकर खोल दिया जाता है. इसे चक्षुदान कहा जाता है. राकेश दास के मुताबिक इस तरह की परंपरा किसी शास्त्र में तो नहीं है, लेकिन बंगाल के लोकाचार में शामिल है. सदियों से लोग इस परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं. यहां मूर्तिकार समाज के लोगों ने बताया कि किसी भी पंडाल में मूर्ति लगती है तो उनके समाज के वरिष्ठ लोग ही चक्षुदान के लिए जाते हैं. जैसे ही वह माता की आंखों का आकार देते हैं, जयकारों के साथ उत्सव शुरू हो जाता है.

पहली बार एक हजार साल पहले सजा पंडाल

बंगाल में दुर्गा पूजा का इतिहास करीब एक हजार साल पुराना है. दरअसल उस समय बंगाल में राजा कंश नारायण हुआ करते थे. उन्होंने दुनिया भर में ख्याति अर्जित करने के लिए अश्वमेघ यज्ञ का फैसला किया था. इसके लिए तमाम विद्वानों से उन्होंने राय ली, लेकिन सबने कहा कि कलियुग में अश्वमेघ यज्ञ का विधान ही नहीं है. फिर सभी विद्वानों ने एकराय होकर राजा को दुर्गा पूजा की महिमा बताई और पंडाल सजाने को कहा. इसके बाद राजा ने पहली बार साल 1480 में भव्य और दिव्य तरीके से दुर्गा पूजा किया. उसके बाद से तो यह परंपरा ही शुरू हो गई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Oct 2024 By दैनिक जागरण

बंगाल में एक दिन पहले ही क्यों शुरू हो गई नवरात्रि?

Dharm Desk

वैसे तो समूचे देश में नवरात्रि का पर्व कल शुरू होगा, लेकिन बंगाल में तो कुछ और ही विधान है. यहां आज सुबह यानी महालया अमावस्या को ही चंडीपाठ हो गया. इस मौके पर सुबह चार बजे से वीरेंद्र कृष्ण भद्र द्वारा साल 2031 में गाए चंडी पाठ को ऑल इंडिया रेडियो से प्रसरित किया गया. इसके बाद लोग गंगा घाट एवं अन्य पवित्र जलाशयों पर पहुंचे, जहां पितरों का तर्पण कर उन्हें महालय यानी बड़े घर यानी भगवान के घर के लिए विदा किया गया. वहीं शाम को माता का चक्षुदान होगा. इसमें माता की प्रतिमाओं में आंखों को आकार दिया जाएगा.

इसके साथ ही समूचे राज्य भर में नवरात्रि का जश्न शुरू हो जाएगा. इसी लिए आज के पर्व को महालया कहते हैं. यह संस्कृत का शब्द है तथा महा और आलय शब्द के संयोग से बना है. इसका मतलब बड़ा घर है. रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश दास कहते हैं कि महालया को ही बंगाल में अंतिम श्राद्ध होता है और इसी दिन नवरात्रि शुरू होती है. इस दिन को हम अपने पितरों को भगवान के घर में सुरक्षित पहुंचाने के बाद माता रानी का आह्वान करते हैं.

banचक्षुदान कर नवरात्रि का जश्न

इसके लिए दोपहर बाद विभिन्न पंडालों में विराजमान माता की प्रतिमाओं में आंखों को आकार देकर खोल दिया जाता है. इसे चक्षुदान कहा जाता है. राकेश दास के मुताबिक इस तरह की परंपरा किसी शास्त्र में तो नहीं है, लेकिन बंगाल के लोकाचार में शामिल है. सदियों से लोग इस परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं. यहां मूर्तिकार समाज के लोगों ने बताया कि किसी भी पंडाल में मूर्ति लगती है तो उनके समाज के वरिष्ठ लोग ही चक्षुदान के लिए जाते हैं. जैसे ही वह माता की आंखों का आकार देते हैं, जयकारों के साथ उत्सव शुरू हो जाता है.

पहली बार एक हजार साल पहले सजा पंडाल

बंगाल में दुर्गा पूजा का इतिहास करीब एक हजार साल पुराना है. दरअसल उस समय बंगाल में राजा कंश नारायण हुआ करते थे. उन्होंने दुनिया भर में ख्याति अर्जित करने के लिए अश्वमेघ यज्ञ का फैसला किया था. इसके लिए तमाम विद्वानों से उन्होंने राय ली, लेकिन सबने कहा कि कलियुग में अश्वमेघ यज्ञ का विधान ही नहीं है. फिर सभी विद्वानों ने एकराय होकर राजा को दुर्गा पूजा की महिमा बताई और पंडाल सजाने को कहा. इसके बाद राजा ने पहली बार साल 1480 में भव्य और दिव्य तरीके से दुर्गा पूजा किया. उसके बाद से तो यह परंपरा ही शुरू हो गई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/puja-recitation/why-did-navratri-start-a-day-earlier-in-bengal/article-487

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.