मार्गशीर्ष पूर्णिमा कल, नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक पूरी जानकारी!

Dharm Desk

हिंदू मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन पवित्र नंदियों में स्नान करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है. आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि तक सबकुछ.

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व है. वैसे तो पूर्णिमा तिथि हर माह आती है, लेकिन मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास मानी जाती है. इसे अगहन पूर्णिमा, मोक्षदायिनी पूर्णिमा और बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस दिन जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है. मान्यता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य, शुभकार्यों का फल किसी भी अन्य पूर्णिमा की तुलना में बत्तीस गुना ज्यादा मिलता है.

मार्गशीर्ष माह पूर्णिमा तिथि

हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, साल आखिरी यानी मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत शनिवार, 14 दिसंबर को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी. वहीं तिथि का समापन रविवार, 15 दिसंबर को रात 2 बजकर 31 मिनट पर होगी. जिसके अनुसार पूर्णिमा तिथि का व्रत 15 दिसंबर को किया जाएगा. वहीं 15 दिसंबर को चंद्रोदय शाम 5 बजकर 14 मिनट पर होगा.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 17 मिनट से लेकर 06 बजकर 12 तक.
  • अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12बजकर 37 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजे से 02 बजकर41 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- 05 बजकर 24 मिनट से लेकर 05 बजकर51 मिनट तक
  • सायाह्न सन्ध्या शाम 05 बजकर 26 मिनट से लेकर 06:48 मिनट तक
  • अमृत काल सुबह 06 बजकर 06 मिनट से लेकर 07 बजकर 36 मिनट तक

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि 

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत करने के लिए सुबह उठकर स्नान कर लें. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन संभव न हो तो, नहान के पानी में गंगा जल डालकर स्नान कर सकते हैं. इसके बाद घर के मंदिर की साफ- सफाई कर लें. उसके बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें. उसके बाद सभी देवी-देवताओं का गंगाजल से अभिषेक करें. फिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा करें. उसके बाद श्री हरि को भोग लगाएं जिसमें तुलसी को जरुर शामिल करें.

भोग लगाने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करे. फिर शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य दे. मान्यता है कि ऐसा करने से सभी दोषों से मुक्ति मिलती है. पूजा के बाद इस दिन दान पुण्य जरूर करें.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन मंत्रों का करें जाप 

  • ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः
  • या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
  • शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्।
  • लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन क्या न करें?

  • इस दिन झूठ बोलना, चोरी करना, किसी का अपमान करना आदि कार्य नहीं करने चाहिए.
  • मन को शांत रखें और क्रोध और अपशब्द का इस्तेमाल करने से बचें.
  • इस दिन मांसाहार या किसी भी तरह का तामसिक भोजन सेवन नहीं करना चाहिए.
  • मन में सकारात्मक विचार रखें.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. इसके अलावा व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है.dainik jagran इसकी पुष्टि नहीं करता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2024 By दैनिक जागरण

मार्गशीर्ष पूर्णिमा कल, नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक पूरी जानकारी!

Dharm Desk

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व है. वैसे तो पूर्णिमा तिथि हर माह आती है, लेकिन मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास मानी जाती है. इसे अगहन पूर्णिमा, मोक्षदायिनी पूर्णिमा और बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस दिन जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है. मान्यता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य, शुभकार्यों का फल किसी भी अन्य पूर्णिमा की तुलना में बत्तीस गुना ज्यादा मिलता है.

मार्गशीर्ष माह पूर्णिमा तिथि

हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, साल आखिरी यानी मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत शनिवार, 14 दिसंबर को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी. वहीं तिथि का समापन रविवार, 15 दिसंबर को रात 2 बजकर 31 मिनट पर होगी. जिसके अनुसार पूर्णिमा तिथि का व्रत 15 दिसंबर को किया जाएगा. वहीं 15 दिसंबर को चंद्रोदय शाम 5 बजकर 14 मिनट पर होगा.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 17 मिनट से लेकर 06 बजकर 12 तक.
  • अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12बजकर 37 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजे से 02 बजकर41 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- 05 बजकर 24 मिनट से लेकर 05 बजकर51 मिनट तक
  • सायाह्न सन्ध्या शाम 05 बजकर 26 मिनट से लेकर 06:48 मिनट तक
  • अमृत काल सुबह 06 बजकर 06 मिनट से लेकर 07 बजकर 36 मिनट तक

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि 

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत करने के लिए सुबह उठकर स्नान कर लें. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन संभव न हो तो, नहान के पानी में गंगा जल डालकर स्नान कर सकते हैं. इसके बाद घर के मंदिर की साफ- सफाई कर लें. उसके बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें. उसके बाद सभी देवी-देवताओं का गंगाजल से अभिषेक करें. फिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा करें. उसके बाद श्री हरि को भोग लगाएं जिसमें तुलसी को जरुर शामिल करें.

भोग लगाने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करे. फिर शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य दे. मान्यता है कि ऐसा करने से सभी दोषों से मुक्ति मिलती है. पूजा के बाद इस दिन दान पुण्य जरूर करें.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन मंत्रों का करें जाप 

  • ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः
  • या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
  • शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्।
  • लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन क्या न करें?

  • इस दिन झूठ बोलना, चोरी करना, किसी का अपमान करना आदि कार्य नहीं करने चाहिए.
  • मन को शांत रखें और क्रोध और अपशब्द का इस्तेमाल करने से बचें.
  • इस दिन मांसाहार या किसी भी तरह का तामसिक भोजन सेवन नहीं करना चाहिए.
  • मन में सकारात्मक विचार रखें.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. इसके अलावा व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है.dainik jagran इसकी पुष्टि नहीं करता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/%E2%80%98the-key-to-success-in-life-is-hard-work-enthusiasm/article-5448

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.