1 या 2 नवंबर… कब है गोवर्धन पूजा? एक क्लिक में दूर करें कंफ्यूजन

JAGRAN DESK

इस बार दिवाली की वजह से गोवर्धन पूजा की डेट को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोग ये पर्व 1 नवंबर को मनाने की बात कर रहे हैं तो कुछ 2 नवंबर को. ऐसे मेंआइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा कितने नवंबर को है.

पांच दिन के दिवाली के महापर्व में चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. इस दिन महाराज की पूजा-अर्चना करने का विधान है. हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से घर में गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई जाती है और पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की जाती है.

इस बार दिवाली की तिथि की वजह से गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. लोगों में असमंजस है कि गोवर्धन पूजा 1 नवंबर को मनाई जाएगी या फिर 2 नवंबर को. ऐसे आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा कब है 2024 में और गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त कब है.

गोवर्धन पूजा कब है 2024 में?

कार्तिक प्रतिपदा तिथि शुरू – 1 नवंबर, शाम 6 बजकर 16 मिनट पर. कार्तिक प्रतिपदा तिथि समाप्त – 2 नवंबर, रात 8 बजकर 21 मिनट पर. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 दिन शनिवार के दिन मनाई जाएगी.

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त कब है?

इस साल गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर को पड़ रही है और इस दिन गोवर्धन पूजा का मुहूर्त 2 नवंबर शाम 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 8 बजकर 45 मिनट तक है. गोवर्धन पूजा के लिए आपको 2 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा.

गोवर्धन पूजा का भोग

गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट बनाया जाता है और उसी का भोग लगाने की परंपरा है. अन्नकूट के साथ ही भगवान कृष्ण के लिए 56 भोग का प्रसाद भी तैयार किया जाता है.

घर पर गोवर्धन पूजा कैसे करें? 

  • गोवर्धन पूजा वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें.
  • इसके बाद दोपहर के समय घर के आंगन में गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाएं.
  • गोवर्धन महाराज के साथ गाय, बछड़े और ब्रज की भी प्रतिमा बनाई जाती है.
  • इसके बाद गोवर्धन महाराज और सभी प्रतिमा को फूल और खील से सजाएं.
  • फिर शुभ मुहूर्त में गोवर्धन महाराज को रोली, अक्षत और चंदन लगाएं.
  • बीच बीच में परिवार के साथ गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाएं और भजन गाएं.
  • इसके बाद दूध, पान, खील बताशे, अन्नकूट आदि चीजें अर्पित करनी चाहिए.
  • फिर पूरे परिवार के साथ पानी में दूध मिलाकर गोवर्धन महाराज की सात बार परिक्रमा करें.
  • परिक्रमा करने के बाद घी का दीपक जलाएं और आरती करें.
  • फिर गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाएं और घर के बड़ों का आशीर्वाद लें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2024 By दैनिक जागरण

1 या 2 नवंबर… कब है गोवर्धन पूजा? एक क्लिक में दूर करें कंफ्यूजन

JAGRAN DESK

पांच दिन के दिवाली के महापर्व में चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. इस दिन महाराज की पूजा-अर्चना करने का विधान है. हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से घर में गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई जाती है और पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की जाती है.

इस बार दिवाली की तिथि की वजह से गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. लोगों में असमंजस है कि गोवर्धन पूजा 1 नवंबर को मनाई जाएगी या फिर 2 नवंबर को. ऐसे आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा कब है 2024 में और गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त कब है.

गोवर्धन पूजा कब है 2024 में?

कार्तिक प्रतिपदा तिथि शुरू – 1 नवंबर, शाम 6 बजकर 16 मिनट पर. कार्तिक प्रतिपदा तिथि समाप्त – 2 नवंबर, रात 8 बजकर 21 मिनट पर. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 दिन शनिवार के दिन मनाई जाएगी.

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त कब है?

इस साल गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर को पड़ रही है और इस दिन गोवर्धन पूजा का मुहूर्त 2 नवंबर शाम 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 8 बजकर 45 मिनट तक है. गोवर्धन पूजा के लिए आपको 2 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा.

गोवर्धन पूजा का भोग

गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट बनाया जाता है और उसी का भोग लगाने की परंपरा है. अन्नकूट के साथ ही भगवान कृष्ण के लिए 56 भोग का प्रसाद भी तैयार किया जाता है.

घर पर गोवर्धन पूजा कैसे करें? 

  • गोवर्धन पूजा वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें.
  • इसके बाद दोपहर के समय घर के आंगन में गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाएं.
  • गोवर्धन महाराज के साथ गाय, बछड़े और ब्रज की भी प्रतिमा बनाई जाती है.
  • इसके बाद गोवर्धन महाराज और सभी प्रतिमा को फूल और खील से सजाएं.
  • फिर शुभ मुहूर्त में गोवर्धन महाराज को रोली, अक्षत और चंदन लगाएं.
  • बीच बीच में परिवार के साथ गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाएं और भजन गाएं.
  • इसके बाद दूध, पान, खील बताशे, अन्नकूट आदि चीजें अर्पित करनी चाहिए.
  • फिर पूरे परिवार के साथ पानी में दूध मिलाकर गोवर्धन महाराज की सात बार परिक्रमा करें.
  • परिक्रमा करने के बाद घी का दीपक जलाएं और आरती करें.
  • फिर गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाएं और घर के बड़ों का आशीर्वाद लें.
https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/1-or-2-november%E2%80%A6-when-is-govardhan-puja-clear-confusion/article-2456

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.