23 या 24 फरवरी…कब रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Dharm Desk

एकादशी का व्रत हर माह शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. कहते हैं इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. वहीं फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी का व्रत किया जाता है. अगर आपको भी इस तिथि को लेकर कन्फ्यूजन है तो आइए इस दूर करते हैं.

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को जगत का पालन हार माना जाता है. कहते हैं इनकी सच्चे मन से पूजा करने वाले को बैकुंठ की प्राप्ति होती है. हर माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को श्री हरि की पूजा की जाती है. कहते है यह तिथि भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. वहीं फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा और व्रत का पालन करने से व्यक्ति को जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

विजया एकादशी कब हैं? 

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की एकादशी तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 24 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, इस बार विजया एकादशी का व्रत सोमवार 24 फरवरी को रखा जाएगा.

विजया एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त 

वैदिक पंचांग के अनुसार, विजया एकादशी के दिन का मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 40 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

विजया एकादशी पारण का समय 

एकादशी व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि पर किया जाता है. यानी विजया एकादशी व्रत का पारण 25 फरवरी को सुबह 6 बजकर 50 मिनट से लेकर 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. इस दौरान व्रत करने वाले लोग पारण कर सकते हैं.

विजया एकादशी का महत्व 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत को रखने से व्यक्ति को हर जगह विजय मिलती है, सभी शुभ कार्य पूर्ण होता है. भगवान राम ने लंका विजय करने के लिए बकदाल्भ्य मुनि के कहने पर समुद्र के तट पर विजया एकादशी का व्रत किया था. जिसके प्रभाव से रावण का वध हुआ और भगवान राम ने लंका पर जीत हासिल हुई थी. मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है. सभी जरूरी कार्य पूरे होते हैं. वहीं इस दिन दान- पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. dainikjagranmpcg.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

23 या 24 फरवरी…कब रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Dharm Desk

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को जगत का पालन हार माना जाता है. कहते हैं इनकी सच्चे मन से पूजा करने वाले को बैकुंठ की प्राप्ति होती है. हर माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को श्री हरि की पूजा की जाती है. कहते है यह तिथि भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. वहीं फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा और व्रत का पालन करने से व्यक्ति को जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

विजया एकादशी कब हैं? 

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की एकादशी तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 24 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, इस बार विजया एकादशी का व्रत सोमवार 24 फरवरी को रखा जाएगा.

विजया एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त 

वैदिक पंचांग के अनुसार, विजया एकादशी के दिन का मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 40 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

विजया एकादशी पारण का समय 

एकादशी व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि पर किया जाता है. यानी विजया एकादशी व्रत का पारण 25 फरवरी को सुबह 6 बजकर 50 मिनट से लेकर 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. इस दौरान व्रत करने वाले लोग पारण कर सकते हैं.

विजया एकादशी का महत्व 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत को रखने से व्यक्ति को हर जगह विजय मिलती है, सभी शुभ कार्य पूर्ण होता है. भगवान राम ने लंका विजय करने के लिए बकदाल्भ्य मुनि के कहने पर समुद्र के तट पर विजया एकादशी का व्रत किया था. जिसके प्रभाव से रावण का वध हुआ और भगवान राम ने लंका पर जीत हासिल हुई थी. मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है. सभी जरूरी कार्य पूरे होते हैं. वहीं इस दिन दान- पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. dainikjagranmpcg.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/23-or-24-february%E2%80%A6-when-will-be-the-fast-of/article-10877

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.