आमलकी एकादशी पर 3 शुभ संयोग, अभी नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त और डेट

Dharm Desk

आमलकी एकादशी का व्रत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में रखा जाता है। साल 2025 में 10 मार्च को यह व्रत रखा जाएगा, और इस दिन कुछ शुभ संयोग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे आमला और आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जीवनदायी आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। साल 2025 में आमलकी एकादशी कब है और इस दिन कौन से शुभ संयोग बनने जा रहे हैं आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

आमलकी एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि साल 2025 में 9 मार्च की सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर शुरू हो जाएगी वहीं इसका समापन अगले दिन 10 तारीख को 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए आमलकी एकादशी का व्रत 10 मार्च को रखा जाना ही शुभ माना जाएगा। एकादशी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। 

आमलकी एकादशी पर शुभ संयोग

इस साल आमलकी एकादशी पर तीन शुभ संयोग भी बनने जा रहे हैं। इस दिन शोभन और सर्वार्थ सिद्धि नामक दो शुभ योग होंगे वहीं इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र भी रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग इस दिन सुबह 6 बजकर 36 मिनट से शुरू होगा और पूरे दिन भर रहेगा। शोभन योग सुबह से लेकर दिन में 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इन शुभ संयोगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

आमलकी एकादशी पूजा विधि

आमलकी एकादशी के दिन स्नान-ध्यान के बाद आपको स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए और इसके बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा आरंभ करते हुए उन्हें फूल, चंदन, धूप-दीप अर्पित करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा भी अवश्य करें, आंवले के पेड़ के पास जाकर दीपक जलाएं और पेड़ की परिक्रमा करें। पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें, अंत में आरती करते हुए पूजा का समापन करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

आमलकी एकादशी पर 3 शुभ संयोग, अभी नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त और डेट

Dharm Desk

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे आमला और आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जीवनदायी आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। साल 2025 में आमलकी एकादशी कब है और इस दिन कौन से शुभ संयोग बनने जा रहे हैं आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

आमलकी एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि साल 2025 में 9 मार्च की सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर शुरू हो जाएगी वहीं इसका समापन अगले दिन 10 तारीख को 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए आमलकी एकादशी का व्रत 10 मार्च को रखा जाना ही शुभ माना जाएगा। एकादशी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। 

आमलकी एकादशी पर शुभ संयोग

इस साल आमलकी एकादशी पर तीन शुभ संयोग भी बनने जा रहे हैं। इस दिन शोभन और सर्वार्थ सिद्धि नामक दो शुभ योग होंगे वहीं इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र भी रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग इस दिन सुबह 6 बजकर 36 मिनट से शुरू होगा और पूरे दिन भर रहेगा। शोभन योग सुबह से लेकर दिन में 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इन शुभ संयोगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

आमलकी एकादशी पूजा विधि

आमलकी एकादशी के दिन स्नान-ध्यान के बाद आपको स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए और इसके बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा आरंभ करते हुए उन्हें फूल, चंदन, धूप-दीप अर्पित करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा भी अवश्य करें, आंवले के पेड़ के पास जाकर दीपक जलाएं और पेड़ की परिक्रमा करें। पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें, अंत में आरती करते हुए पूजा का समापन करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagranmpcg.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/3-auspicious-coincidences-on-amalaki-ekadashi-should-note-now-auspicious/article-12166

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.