सुबह मंदिरों में हो रही पूजा, शाम को गरबे के माध्यम से की जा रही माता की आराधना…भक्ति में लीन उज्जैन शहर

Ujjain,MP

उज्जैन शहर में सुबह मंदिरों में जहां माता का विशेष पूजन अर्चन कर महाआरती की जा रही है। वहीं शाम को गरबा पंडालों पर अलग-अलग तरीकों से महिलाओं और कन्याओं द्वारा गरबों की प्रस्तुति दी जा रही है।

शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर इन दिनों पूरा शहर माता की भक्ति में लिए नजर आ रहा है। सुबह मंदिरों में जहां माता का विशेष पूजन अर्चन कर महाआरती की जा रही है। वहीं शाम को गरबा पंडालों पर अलग-अलग तरीकों से महिलाओं और कन्याओं द्वारा गरबों की प्रस्तुति दी जा रही है। वैसे तो सभी माता मंदिरों में माता के विशेष पूजन अर्चन का दौर जारी है, लेकिन भैरवगढ़ स्थित उज्जैन के मां बगलामुखी धाम मंदिर पर भर्तृहरि गुफा के योगी पीर महंत रामनाथ महाराज के सानिध्य में 51 पंडितों के द्वारा कुमकुम अर्चना की जा रही है।

इस दौरान प्रतिदिन सुबह मुहूर्त में देवी का अभिषेक-पूजन किया जा रहा है। इसके बाद विशेष श्रृंगार के पश्चात विद्वान आचार्यों एवं पंडितों के द्वारा नगरवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना के लिए तरह-तरह के अनुष्ठान किए जा रहे हैं। नवरात्रि की महाअष्टमी, महानवमी के दौरान विशेष हवन होगा एवं अर्चना के दौरान पवित्र कुमकुम को मां के आशीर्वाद स्वरूप भक्तों में नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान मां बगलामुखी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन ही उमड़ रहे हैं। 

नारी शक्ति एक्सप्रेस ने 5 दिन में हजारों माता-बहनों को कराए 9 देवियों के दर्शन
स्व. जगदीश यादव सेवा संस्थान के सेवादार कांग्रेस नेता विवेक यादव द्वारा निकाली गई 5 दिवसीय नि:शुल्क मंदिर दर्शन यात्रा के दौरान अब तक हजारों माता बहनों को नौ देवियों के नि:शुल्क दर्शन कराए गए। जगदीश यादव सेवा संस्थान के द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए विवेक यादव ने बताया कि सेवा कार्यों के लिए मुझे मेरी माता शीला यादव ने प्रेरणा दी है। दर्शन यात्रा के साथ ही 84 महादेव दर्शन यात्रा, रक्षा बंधन, 108 हनुमान दर्शन व के साथ ही पानी के टैंकरों को चलाकर जल वितरण व अन्य कार्य किये जा रहे है। मुझे मेरी टीम पर गर्व भी है जो 5-5 हजार माता बहनों को भी निर्विघ्न दर्शन कराने में सहयोग करते है।UJJ

श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज ने की मां भगवती की नृत्य आराधना
श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला संगठन द्वारा प्रथम बार एक दिवसीय गरबा नृत्य आराधना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने शामिल होकर गरबों के माध्यम से मां भगवती की नृत्य आराधना की। संस्था अध्यक्ष शीला सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज महिला संगठन के इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित डॉ. रश्मि नागर एवं निहारिका पांचाल द्वारा चयनित मातृशक्तियों को विभिन्न पुरुस्कार प्रदान किए गए। जिसमें गरबा क्वीन (जूनियर) रूपाली सोनी एवं (सीनियर) किरण सोनी को दिया गया। बेस्ट ड्रेसअप के लिए शारदा सोनी, चंदा सोनी, एवं शिवानी सोनी को पुरुस्कृत किया गया। इसी तरह बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए सीनियर ज्योती सोनी एवं सरोज सोनी को एवं जूनियर वर्ग में नम्रता सोनी एवं तमन्ना सोनी को पुरुस्कृत किया गया। बेस्ट प्रांप के लिए रजनी सोनी (सेठीनगर) एवं लक्की ड्रॉ का विशेष पुरुस्कार ममता सोनी को प्रदान किया गया।

छत्री नृत्य रहा मनोहारी, आदिवासी लोक गीतों पर हुआ गरबा
कालिदास अकादमी के प्रांगण में आयोजित न्यू नवरंग डांडिया 2024 में हजारों उत्सवधमीर्यों ने गीत, संगीत, नृत्य के उल्लास और उत्साह से अकादमी का परिसर आनंद के सागर में अवगाहन किया। वेणु नाद निनाद नृत्य कला अकादमी के कलाकारों ने छत्री नृत्य मनोहारी रहा। आदिवासी लोक गीतों पर गरबा प्रस्तुति को दर्शक देवों ने खूब सराहा। धिया चौबे ने कृष्ण लीला की बेहतरिन प्रस्तुति से समां बांध दिया। संस्था के अध्यक्ष भाजपा नगर उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संरक्षण में कालिदास अकादमी प्रांगण में आयोजित न्यू नवरंग डांडिया 2024 में अतिथि के रूप में निगम सभापति कलावती यादव एवं डॉ. आकांक्षा यादव मौजूद रहे। इस दौरान राज सोलंकी एवं साक्षी शर्मा को बेस्ट कपल, सफलता वर्मा को बेस्ट गरबा ड्रेस, काजल अखंड को बेस्ट गरबा गर्ल का पुरस्कार प्रदान किया गया। सूत्रधार स्वामी मुस्कुराके ने अपनी विशेष शैली में संचालन कर दर्शकों को बांधे रखा। सांस्कृतिक पारंपरिक परिधानों में युवतियों ने मंच से गरबे किये।

रसराज गरबा में पहुंची माधुरी दीक्षित 2
सामाजिक न्याय परिसर में सजे आंध्रप्रदेश वाली नुकाम्बिका माता के भव्य दरबार में लोग आश्चर्य से भर गए जब पंडाल में दर्शन करने माधुरी दीक्षित २ पहुंची। उन्होंने अपने चिर परिचित अन्दाज में अपने गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। जिससे जनता में आनंद भर गया। संयोजक पं. हेमन्त व्यास ने बताया कि प्रतिवर्ष मां के अलग अलग स्वरूप में माँ की प्रतिमा बंगाल के कलाकारों से बनवाई जाती है। उज्जैनवासी हजारों की संख्या में पहुंचकर दिव्य दरबार में पहुँच कर दर्शन लाभ ले रहे है। रसराज गरबा में प्रशिक्षित युवतियों द्वारा मंच से पारंपरिक गरबा प्रस्तुति की जा रही है। नवरात्रि महोत्सव में 9 दिन का आराधना पर्व हर्ष और उल्हास से माँ की पूजा की जाती है। भव्य किलानुमा प्रवेश द्वार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

माता की भक्ति मे लीन हुआ पूरा शहर.... सुबह मंदिरो मे हो रहा पूजन अर्चन, शाम को किया गरबे के माध

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/67063311052b7/article-933

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.