- Hindi News
- धर्म
- दिवाली को बचे हैं कुछ दिन, सफाई के वक्त घर से फौरन हटा दें ये 4 चीजें, खुल जाएगी किस्मत
दिवाली को बचे हैं कुछ दिन, सफाई के वक्त घर से फौरन हटा दें ये 4 चीजें, खुल जाएगी किस्मत
JAGRAN DESK
दिवाली की सफाई कैसे करें: दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म का एक बड़ा त्योहार है और इसे धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दौरान लोग अपने घरों में साफ-सफाई का भी बहुत ध्यान रखते हैं. कहा जाता है कि दिवाली पर घर में कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए और वक्त रहते हटा देना चाहिए. नहीं तो इसका नकारात्मक परिणाम नजर आ सकता है
दिवाली की सफाई कैसे करें: दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म का एक बड़ा त्योहार है और इसे धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दौरान लोग अपने घरों में साफ-सफाई का भी बहुत ध्यान रखते हैं. कहा जाता है कि दिवाली पर घर में कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए और वक्त रहते हटा देना चाहिए. नहीं तो इसका नकारात्मक परिणाम नजर आ सकता है.
पुराने जूते-चप्पल
कई लोग घरों में कुछ पुराने सामान को फेंकने के बजाय उसे इकट्ठा करते जाते हैं. ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि अपने घर से पुराने जूते-चप्पल को दिवाली की सफाई के दौरान हटा दें. इससे घर से दरिद्रता जाती है और सुख-सम्पत्ति में बढ़ावा देखने को मिलता है.
टूटे हुए कांच
टूटा हुआ कांच नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि कभी भी अगर आपके घर में टूटे कांच हों तो उसे संभालकर रखने के बजाय बाहर फेंक देना चाहिए. सबसे ज्यादा नकारात्मकता टूटे हुए कांच और शीशे से ही फैलती है. ऐसे में लक्ष्मी का का वास घर में नहीं होता है.
पुरानी मूर्तियां
कई सारे लोग ऐसे हैं जो घर की पुरानी या फिर टूटी हुई मूर्तियों को विसर्जित करने के बजाय अपने घर में ही रखते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में तकलीफें बढ़ती है.
कबाड़ घर की वो जगह है जहां पर सबसे ज्यादा गंदगी होती है. घर में ऐसा देखा गया है कि लोग सालभर का कबाड़ इकट्ठा किए हुए होते हैं. इसमें फटे कपड़े से लेकर अखबार, कार्डबोर्ड समेत और भी रद्दी का सामान होता है. लेकिन इसे हमेशा दिवाली के पहले ही हटा देना चाहिए. दिवाली के पहले की सफाई में इन सामान को घर से बाहर निकाल देना चाहिए. साफ-सफाई से माता रानी खुश होती हैं और उनकी कृपा भक्तों पर बरसती है.
कब है 2024 की दिवाली
दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या के दिन ही मनाया जाता है. इस त्योहार की बहुत मान्यता है और इस दिन लोगों का उत्साह अलग ही लेवल पर होता है. 2024 में दिवाली की डेट को लेकर काफी कन्फ्यूजन देखने को मिल रही है. हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक अमावस्या की शुरुआत 31 अक्टूबर के दिन दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगी और इसका समापन 01 नवंबर 2024 को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा. ऐसे में ज्योतिषों का मानना है कि दिवाली का त्योहार 01 नवंबर 2024 के दिन ही मनाना शुभ होगा
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए