मध्यप्रदेश का एक मंदिर, जहां कर्ण ने की थी मां शक्ति की कठोर साधना

नंदकिशोर कुशवाहा, गुना, मध्य प्रदेश

एक दिन में तीन स्वरूप बदलती है मां बीस भुजा की प्रतिमा

मध्यप्रदेश में गुना जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर मां बीस भुजा देवी का मंदिर है। चैत्र नवरात्र का मौका है तो ऊंची पहाड़ी पर बीस भुजा देवी का प्यारा दरबार सजा है। ऐसा कहा जाता है कि, मंदिर में बीसभुजा देवी की जो प्रतिमा लगी है. उसमें दिन के अलग_अलग काल में मां के जीवनकाल की झलक मिलती है। सुबह मां का चेहरा एक छोटी कन्या के समान मासूम दिखता है। दिन के समय युवा काल का सौन्दर्य खिलता है। इसके बाद संध्या के समय देवी प्रतिमा पर प्रौढ़ काल का तेज निखर आता है। माना जाता है कि महाभारत के कालखंड में कर्ण ने विंध्याचल पर्वतमाला के जिस शाश्वत शिखर पर देवी का आव्हान किया था, ये और कोई स्थान नहीं बल्कि बीसभुजा देवी का यही स्थान है। भविष्य पुराण के अनुसार बांस के बीच से प्रगट हुईं मां बीस भुजा देवी ने यहीं अंगराज कर्ण को महादानी होने का वरदान दिया था।
 
दूर दूर से आते हैं मातारानी के भक्त
आपने आज तक देवी के कई रूपों को देखा होगा और उनके बारे में सुना भी होगा। लेकिन क्या कभी एक ही मूर्ति में माता रानी के रूप बदलते देखे हैं। गुना जिले में माता रानी के इस मंदिर की अनोखी महिमा है। यहां देवी की प्रतिमा में दिनभर में माता के तीन अलग-अलग रूप दिखाई देते हैं। यहां चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में नौ दिन तक माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं।
 
कोई नहीं गिन पाता माता के हाथ
मंदिर में दुर्गा की 20 हाथों वाली प्रतिमा स्थापित है। यहां तीन विशाल दीप स्तंभ हैं। जिन पर नवरात्रों में सैंकड़ों दीपक जलाए जाते हैं। दूर से यह ‘दीप स्तंभ’ बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं। मंदिर के चारों ओर छोटी छोटी और भी पहाड़िया हैं, जिससे यह स्थान बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत लगने लगता है। मंदिर के थोड़ी ही दूर से गुजरती नदी इस स्थल को और भी सुंदर बना देती है। पूर्व में मां बीस भुजा देवी एक छोटे से मंदिर में स्थापित थी। धीरे-धीरे जीर्णोद्वार करते हुए भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर परिसर में देवी दुर्गा की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश का एक मंदिर, जहां कर्ण ने की थी मां शक्ति की कठोर साधना

नंदकिशोर कुशवाहा, गुना, मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में गुना जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर मां बीस भुजा देवी का मंदिर है। चैत्र नवरात्र का मौका है तो ऊंची पहाड़ी पर बीस भुजा देवी का प्यारा दरबार सजा है। ऐसा कहा जाता है कि, मंदिर में बीसभुजा देवी की जो प्रतिमा लगी है. उसमें दिन के अलग_अलग काल में मां के जीवनकाल की झलक मिलती है। सुबह मां का चेहरा एक छोटी कन्या के समान मासूम दिखता है। दिन के समय युवा काल का सौन्दर्य खिलता है। इसके बाद संध्या के समय देवी प्रतिमा पर प्रौढ़ काल का तेज निखर आता है। माना जाता है कि महाभारत के कालखंड में कर्ण ने विंध्याचल पर्वतमाला के जिस शाश्वत शिखर पर देवी का आव्हान किया था, ये और कोई स्थान नहीं बल्कि बीसभुजा देवी का यही स्थान है। भविष्य पुराण के अनुसार बांस के बीच से प्रगट हुईं मां बीस भुजा देवी ने यहीं अंगराज कर्ण को महादानी होने का वरदान दिया था।
 
दूर दूर से आते हैं मातारानी के भक्त
आपने आज तक देवी के कई रूपों को देखा होगा और उनके बारे में सुना भी होगा। लेकिन क्या कभी एक ही मूर्ति में माता रानी के रूप बदलते देखे हैं। गुना जिले में माता रानी के इस मंदिर की अनोखी महिमा है। यहां देवी की प्रतिमा में दिनभर में माता के तीन अलग-अलग रूप दिखाई देते हैं। यहां चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में नौ दिन तक माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं।
 
कोई नहीं गिन पाता माता के हाथ
मंदिर में दुर्गा की 20 हाथों वाली प्रतिमा स्थापित है। यहां तीन विशाल दीप स्तंभ हैं। जिन पर नवरात्रों में सैंकड़ों दीपक जलाए जाते हैं। दूर से यह ‘दीप स्तंभ’ बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं। मंदिर के चारों ओर छोटी छोटी और भी पहाड़िया हैं, जिससे यह स्थान बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत लगने लगता है। मंदिर के थोड़ी ही दूर से गुजरती नदी इस स्थल को और भी सुंदर बना देती है। पूर्व में मां बीस भुजा देवी एक छोटे से मंदिर में स्थापित थी। धीरे-धीरे जीर्णोद्वार करते हुए भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर परिसर में देवी दुर्गा की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/a-temple-in-madhya-pradesh-where-karna-did-the-harsh/article-16302

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.