महाकुंभ में भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद् का फैसला, आज नहीं होगा अमृत स्नान, अध्यक्ष बोले- हमारा दुर्भाग्य

JAGRAN DESK

महाकुंभ में भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद् ने फैसला किया है कि मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान नहीं होगा. अब संत बसंत पंचमी पर गंगा में डुबकी लगाएंगे.

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद अखाड़ा परिषद् ने फैसला किया है कि मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान नहीं होगा. यह जानकारी अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने दी.  उन्होंने कहा कि  प्रयागराज महाकुंभ में आज भगदड़ की घटना मचने के बाद अखाड़े ने मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान का कार्यक्रम पूरी तरह रद्द कर दिया है. अब आज कोई भी अखाड़ा अमृत स्नान नहीं करेगा. अखाड़े ने अपने जुलूस भी वापस शिविरों में बुला लिए हैं. इस बात की जानकारी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने दी.

उन्होंने आज बहुत बड़ा महापर्व था लेकिन  हो सकता है यह हमारा दुर्भाग्य था कि आज हमने जो स्नान करने का प्रयास किया वह हम नहीं कर पाएंगे. यह पर्व 140 के बाद आया था.  

अब बसंत पंचमी की तैयारी- महंत रवींद्र पुरी
रवींद्र पुरी ने कहा कि हमने पूरे विश्व में अपील की थी कि सभी आएं और इस महाकुंभ के साक्षी बने. सभी ने हमारी अपील मानी थी. यह पूछे जाने पर कि क्या अखाड़ों ने यह फैसला खुद लिया है या प्रशासन के कहने पर, रवींद्र पुरी ने कहा कि हम जनहित में कार्य करते हैं. हम सबकी सुरक्षा के लिए कार्य करते हैं. रवींद्र पुरी ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि अगला जो स्नान हो वह दिव्य और भव्य हो. अब हम बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान की तैयारी करेंगे.

आज का जो स्नान है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमें टाल देना पड़ेगा और अगला स्नान जो हमारा बसंत पंचमी का आने वाला है, उसी में हिस्सा ले सकेंगे. आज के लिए हमारी पूरी तैयारी थी लेकिन हमारा आज का स्नान. किस्मत को मंजूर नहीं था. मैं सबसे अपील करता हूं कि आप प्रयागराज में जहां हैं वहीं रहें.  आज का दिन हमारे लिए बहुत ही कष्ट और दुख का है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाकुंभ में भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद् का फैसला, आज नहीं होगा अमृत स्नान, अध्यक्ष बोले- हमारा दुर्भाग्य

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद अखाड़ा परिषद् ने फैसला किया है कि मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान नहीं होगा. यह जानकारी अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने दी.  उन्होंने कहा कि  प्रयागराज महाकुंभ में आज भगदड़ की घटना मचने के बाद अखाड़े ने मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान का कार्यक्रम पूरी तरह रद्द कर दिया है. अब आज कोई भी अखाड़ा अमृत स्नान नहीं करेगा. अखाड़े ने अपने जुलूस भी वापस शिविरों में बुला लिए हैं. इस बात की जानकारी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने दी.

उन्होंने आज बहुत बड़ा महापर्व था लेकिन  हो सकता है यह हमारा दुर्भाग्य था कि आज हमने जो स्नान करने का प्रयास किया वह हम नहीं कर पाएंगे. यह पर्व 140 के बाद आया था.  

अब बसंत पंचमी की तैयारी- महंत रवींद्र पुरी
रवींद्र पुरी ने कहा कि हमने पूरे विश्व में अपील की थी कि सभी आएं और इस महाकुंभ के साक्षी बने. सभी ने हमारी अपील मानी थी. यह पूछे जाने पर कि क्या अखाड़ों ने यह फैसला खुद लिया है या प्रशासन के कहने पर, रवींद्र पुरी ने कहा कि हम जनहित में कार्य करते हैं. हम सबकी सुरक्षा के लिए कार्य करते हैं. रवींद्र पुरी ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि अगला जो स्नान हो वह दिव्य और भव्य हो. अब हम बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान की तैयारी करेंगे.

आज का जो स्नान है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमें टाल देना पड़ेगा और अगला स्नान जो हमारा बसंत पंचमी का आने वाला है, उसी में हिस्सा ले सकेंगे. आज के लिए हमारी पूरी तैयारी थी लेकिन हमारा आज का स्नान. किस्मत को मंजूर नहीं था. मैं सबसे अपील करता हूं कि आप प्रयागराज में जहां हैं वहीं रहें.  आज का दिन हमारे लिए बहुत ही कष्ट और दुख का है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/after-the-stampede-in-mahakumbh-the-akhara-parishad-will-not/article-8807

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.