राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही कई शुभ योग, जरूर आजमाएं ये उपाय हर मनोकामना होगी पूरी

Dharm Desk

राम नवमी का पावन पर्व 6 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही कई शुभ योग भी बनेंगे। ऐसे में कुछ उपाय करने से इस दिन आपको राम जी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

राम नवमी हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाता है। श्रीराम को विष्णु भगवान का सातवां अवतार माना जाता है, जिन्होंने अधर्म का नाश करने के लिए धरती पर जन्म लिया था। साल 2025 में राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन राम जी की पूजा करने के साथ ही आप कुछ उपाय करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

राम नवमी पर शुभ योग

राम नवमी के दिन इस बार कई शुभ योग भी बनने जा रहे है। इस दिन रविवार है और पुष्य नक्षत्र भी है ऐसे में रवि पुष्य नामक शुभ योग इस दिन बनेगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी इस दिन बन रहा है जिसमें पूजा आराधना और उपाय करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही सुलक्ष्मी योग, बुधादित्य राजयोग और मालव्य राजयोग भी राम नवमी के दिन विद्यमान रहेंगे। 

राम नवमी के दिन आपको भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। इस दिन रामचरितमानस, सुंदरकांड आदि का पाठ करना शुभ माना जाता है। राम जी की पूजा करने के बाद कुछ उपाय आपको करने चाहिए, जिन्हें करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आ सकती है। 

राम नाम का जाप

रामनवमी के दिन आपको राम जी के नाम का जप करना चाहिए। साथ ही ‘ॐ श्रीरामाय नमः’ या ‘जय श्री राम’ मंत्र का भी आप कम से कम 108 बार जप कर सकते हैं। इस मंत्र का जप करने से आपको मानसिक शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है।

राम जी को अर्पित करें वस्त्र 

इस दिन आपको राम जी की पूजा के साथ ही उन्हें नए वस्त्र भी अर्पित करने चाहिए। साथ ही माता सीता को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके दांपत्य और प्रेम जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

हनुमान जी की पूजा

प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की उपासना से इस दिन विशेष फल मिलता है। आप इस दिन हनुमान चालीसा या फिर बजरंग बाण का पाठ भी कर सकते हैं। यह उपाय करने से आपको श्रीराम और हनुमान दोनों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की विघ्न-बाधाओं का अंत होता है। 

दान-पुण्य करें

हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है और पवित्र दिनों पर दान करने से इसका फल और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए राम नवमी के दिन आपको जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, कपूर, जल कलश, घंटी, ध्वज, दीप और धन आदि दान करना चाहिए। दान करने से ईश्वर के आशीर्वाद के साथ ही आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। 

जल में तुलसी डालकर स्नान करें

राम नवमी के दिन आपको जल में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से पाप कर्मों से तो आपको मुक्ति मिलती ही है साथ ही आरोग्य भी आप प्राप्त करते हैं। 

संतान प्राप्ति के लिए उपाय 

जो दंपत्ति योग्य संतान की प्राप्ति करना चाहते हैं उन्हें राम नवमी के दिन एक लाल कपड़े में नारियल बांधकर उसे माता सीता और श्रीराम को अर्पित करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार यह उपाय आपकी मनोकामना को पूरा करता है। 

शिव मंत्र का जप 

भगवान राम शिव के और शिव राम के उपासक माने जाते हैं। ऐसे में राम नवमी के दिन राम जी की पूजा के साथ ही आपको भगवान शिव की भी उपासना करनी चाहिए। इस दिन अगर आप 108 बार शिव जी के मंत्र- 'ॐ नमः शिवाय' का जप करते हैं तो आपको धन-धान्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। )

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही कई शुभ योग, जरूर आजमाएं ये उपाय हर मनोकामना होगी पूरी

Dharm Desk

राम नवमी हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाता है। श्रीराम को विष्णु भगवान का सातवां अवतार माना जाता है, जिन्होंने अधर्म का नाश करने के लिए धरती पर जन्म लिया था। साल 2025 में राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन राम जी की पूजा करने के साथ ही आप कुछ उपाय करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

राम नवमी पर शुभ योग

राम नवमी के दिन इस बार कई शुभ योग भी बनने जा रहे है। इस दिन रविवार है और पुष्य नक्षत्र भी है ऐसे में रवि पुष्य नामक शुभ योग इस दिन बनेगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी इस दिन बन रहा है जिसमें पूजा आराधना और उपाय करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही सुलक्ष्मी योग, बुधादित्य राजयोग और मालव्य राजयोग भी राम नवमी के दिन विद्यमान रहेंगे। 

राम नवमी के दिन आपको भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। इस दिन रामचरितमानस, सुंदरकांड आदि का पाठ करना शुभ माना जाता है। राम जी की पूजा करने के बाद कुछ उपाय आपको करने चाहिए, जिन्हें करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आ सकती है। 

राम नाम का जाप

रामनवमी के दिन आपको राम जी के नाम का जप करना चाहिए। साथ ही ‘ॐ श्रीरामाय नमः’ या ‘जय श्री राम’ मंत्र का भी आप कम से कम 108 बार जप कर सकते हैं। इस मंत्र का जप करने से आपको मानसिक शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है।

राम जी को अर्पित करें वस्त्र 

इस दिन आपको राम जी की पूजा के साथ ही उन्हें नए वस्त्र भी अर्पित करने चाहिए। साथ ही माता सीता को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके दांपत्य और प्रेम जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

हनुमान जी की पूजा

प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की उपासना से इस दिन विशेष फल मिलता है। आप इस दिन हनुमान चालीसा या फिर बजरंग बाण का पाठ भी कर सकते हैं। यह उपाय करने से आपको श्रीराम और हनुमान दोनों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की विघ्न-बाधाओं का अंत होता है। 

दान-पुण्य करें

हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है और पवित्र दिनों पर दान करने से इसका फल और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए राम नवमी के दिन आपको जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, कपूर, जल कलश, घंटी, ध्वज, दीप और धन आदि दान करना चाहिए। दान करने से ईश्वर के आशीर्वाद के साथ ही आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। 

जल में तुलसी डालकर स्नान करें

राम नवमी के दिन आपको जल में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से पाप कर्मों से तो आपको मुक्ति मिलती ही है साथ ही आरोग्य भी आप प्राप्त करते हैं। 

संतान प्राप्ति के लिए उपाय 

जो दंपत्ति योग्य संतान की प्राप्ति करना चाहते हैं उन्हें राम नवमी के दिन एक लाल कपड़े में नारियल बांधकर उसे माता सीता और श्रीराम को अर्पित करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार यह उपाय आपकी मनोकामना को पूरा करता है। 

शिव मंत्र का जप 

भगवान राम शिव के और शिव राम के उपासक माने जाते हैं। ऐसे में राम नवमी के दिन राम जी की पूजा के साथ ही आपको भगवान शिव की भी उपासना करनी चाहिए। इस दिन अगर आप 108 बार शिव जी के मंत्र- 'ॐ नमः शिवाय' का जप करते हैं तो आपको धन-धान्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। )

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/along-with-sarvartha-siddhi-on-ram-navami-definitely-try-many/article-16447

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.